Breaking News
*धूमधाम से मनाया जाएगा भीलवाड़ा महोत्सव-2025, 7 से 9 फरवरी तक होगा आयोजन*

*जिला कलक्टर की अध्यक्षता में बैठक का हुआ आयोजन* भीलवाड़ा/ग्रेट राजस्थान (धीरज कुमार शर्मा)। भीलवाड़ा महोत्सव 7 से 9 फरवरी को धूमधाम से मनाया जाएगा। महोत्सव की तैयारियों को लेकर बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला कलक्टर नमित मेहता की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिला कलक्टर मेहता ने विभिन्न विभागीय अधिकारियों तथा आयोजन समिति के सदस्यों से तैयारियों पर चर्चा की। मेहता ने बताया कि मेले के आयोजन को लेकर अलग-अलग कमेटियां बनाकर महोत्सव की तैयारियां की जायेगी। जिला कलक्टर मेहता ने बताया कि भीलवाड़ा महोत्सव के साथ ही उद्योग एवं व्यापार मेला आयोजित किया जाएगा। *शोभा यात्रा, स्टार नाईट समेत होगी रंगारंग कार्यक्रम* भीलवाड़ा महोत्सव के दौरान शोभा यात्रा, फूड फेस्टिवल, लोक नृत्य, स्टार नाईट म्युजिक फेस्टिवल, बुक फेयर, काईट फ्लाईंग, फ्लोरल शो, पेट शो, लोकल टेलेन्ट हंट - गायन, वादन, नृत्यन, मिमिकि, स्टेण्डअप कॉमेडी ,खेल प्रतियोगिताएं जैसे कुश्ती, क्रिकेट एवं अन्य गतिविधियों का आयोजन भी किया जाएगा। *होगी एडवेन्चर एक्टीविटीज* एडवेन्चर एक्टीविटीज जैसे हॉट एयर बलून, जिप लाईन, वॉल क्लाईम्बिंग व साईकिल रेस, आर्ट एग्जीबिशन आर्ट फेस्ट, इको वाक-इको वाच-बर्ड वाच, लोक रंग प्रतियोगिताएं, पेंटिंग, माण्डना, रंगोली, मेंहदी, खाना खजाना, साफा-मूंछ प्रतियोगिता, चेयर, मटकी, चम्मच दौड़, रस्साकस्सी एवं अन्य प्रतियोगिताएं भी होंगी। इसके पश्चात हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में जिला कलक्टर नमित मेहता ने कहा कि भीलवाड़ा महोत्सव-2025 को एक व्यापक और आकर्षक आयोजन बनाने के लिए, हम विभिन्न सांस्कृतिक, खेल और मनोरंजन गतिविधियों को इसमें शामिल करने का प्रयास कर रहे हैं। हमारा उद्देश्य है कि इस महोत्सव में भीलवाड़ा जिले के सभी आमजन शामिल हो सकें और इसका आनंद ले सकें। हम चाहते हैं कि यह महोत्सव एक अच्छा सांस्कृतिक आयोजन हो, जो लोगों को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोड़े और उन्हें मनोरंजन का अवसर प्रदान करे। *उपखंड स्तर पर भी होंगे आयोजन* भीलवाड़ा महोत्सव को और भी भव्य और आकर्षक बनाने के लिए, जिले के सभी उपखंडों में स्थित दर्शनीय स्थलों और धार्मिक स्थलों पर विशेष रोशनी और आयोजन किए जाएंगे। स्थानीय लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए, इस बार महोत्सव के आयोजन उपखंड स्तर पर भी किए जाएंगे, ताकि हर कोई अपने निकटतम स्थल पर ही आयोजनों का आनंद ले सके। इसके अलावा, इस बार महोत्सव में खेल आयोजनों को भी शामिल किया जाएगा, जिनमें कबड्डी, वॉलीबॉल, टेबल टेनिस, और बैडमिंटन जैसे खेल शामिल होंगे। ये आयोजन न केवल स्थानीय युवाओं को प्रतिस्पर्धा का मौका देंगे, बल्कि महोत्सव को और भी रोमांचक बनाएंगे। इस महोत्सव में विभिन्न प्रकार की गतिविधियों को शामिल किया जाएगा, जिनमें सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेल आयोजन, संगीत और नृत्य प्रदर्शन, और अन्य मनोरंजन गतिविधियाँ शामिल होंगी। हमारा उद्देश्य है कि यह महोत्सव भीलवाड़ा जिले के लोगों के लिए एक यादगार और आनंददायक अनुभव हो। बैठक में एडीएम प्रशासन ओपी मेहरा, यूआईटी सचिव ललित गोयल, डीआईजी स्टाम्प मोहम्मद ताहिर, उपखंड अधिकारी दिव्यराज चुंडावत, जिला उद्योग केंद्र महाप्रबंधक केके मीणा, क्षेत्रीय अधिकारी दीपक धनेटवाल सहित अन्य अधिकारी एवं एनजीओ उपस्थित रहे।


Great Rajasthan

Advertisement

Tranding News

*रायला में रुई से भरे ट्रक में लगी आग*
Date: 2024-12-11 13:42:27 | Category: राज्य-शहर
नगर निगम ने निकाली साइकिल रैली।
Date: 2024-09-29 20:54:41 | Category: राज्य-शहर
*लाम्बिया टोल पर हुआ पौधारोपण*
Date: 2024-09-17 18:09:02 | Category: राज्य-शहर
*तालाब में तैरती मिली लाश की हुई पहचान*
Date: 2024-09-13 17:30:43 | Category: राज्य-शहर
भीलवाड़ा की एसीबी टीम पहुंची रायला
Date: 2024-07-24 15:51:51 | Category: राज्य-शहर
650 टन खनिज बजरी को किया खुर्दबुर्द
Date: 2024-07-09 18:56:48 | Category: राज्य-शहर
सिंधु महिला समिति ने मनाया फागोत्सव
Date: 2024-03-15 18:33:07 | Category: राज्य-शहर
राजीव दाधीच बने मीडिया प्रभारी
Date: 2024-03-15 18:26:07 | Category: राज्य-शहर
अमृता हाट मेले का समापन 27 फरवरी को
Date: 2024-02-26 20:49:22 | Category: राज्य-शहर
सावधान। मिलावट ख़ौर की खेर नही!
Date: 2024-02-26 20:39:07 | Category: राज्य-शहर
*रायला थाने का सिपाही हुआ गुमशुदा*
Date: 2024-01-02 12:46:09 | Category: राज्य-शहर
*कुँए में गिरने से युवक की मौत*
Date: 2023-11-17 13:48:31 | Category: राज्य-शहर
दीपोत्सव की ढेर सारी शुभकामनाएं
Date: 2023-11-10 22:23:33 | Category: राज्य-शहर
अवैध शराब पर चला पुलिस का डंडा।
Date: 2023-10-29 20:43:57 | Category: राज्य-शहर
*कुएं में तैरती मिली युवती की लाश*
Date: 2023-10-20 11:06:33 | Category: राज्य-शहर
शोक संदेश/उठावना
Date: 2023-10-11 12:00:09 | Category: राज्य-शहर
रायला धर्म तालाब अपडेट।
Date: 2023-10-03 17:49:03 | Category: राज्य-शहर
आरसीएम का रक्तदान शिविर आयोजित |
Date: 2023-09-16 19:05:21 | Category: राज्य-शहर
भीलवाड़ा डेयरी की आम सभा संपन्न 
Date: 2023-09-14 18:46:01 | Category: राज्य-शहर
26 अगस्त को विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।
Date: 2023-08-25 22:21:48 | Category: राज्य-शहर
बिजली बिल देखकर उपभोक्ता के उड़े होश
Date: 2023-08-17 17:06:26 | Category: राज्य-शहर
कल होगा तिरंगा रैली का आयोजन।
Date: 2023-08-12 18:08:43 | Category: राज्य-शहर
*कब्बडी में रही अव्वल लोटियास की टीम*
Date: 2023-08-09 17:58:21 | Category: राज्य-शहर
*खेत मे करंट लगने से किसान की मौत *
Date: 2023-08-04 13:43:19 | Category: राज्य-शहर
मन की बात का 103 वां श्रवण 30 जुलाई को।
Date: 2023-07-29 08:04:39 | Category: राज्य-शहर
नशा मुक्ति हेतु निकाली जागरूकता रैली
Date: 2023-07-25 21:36:56 | Category: राज्य-शहर
रायला तालाब के पेटे में फिर हुआ कब्जा
Date: 2023-07-12 19:31:37 | Category: राज्य-शहर
तालाब में डूबने से युवक की मौत।
Date: 2023-07-10 20:50:06 | Category: राज्य-शहर
माली समाज का करियर गाईडलाईन शिविर आज।
Date: 2023-07-09 07:03:08 | Category: राज्य-शहर
बसपा का युवा कार्यकर्ता सम्मेलन कल।
Date: 2023-06-29 19:11:39 | Category: राज्य-शहर
राजस्थान पुलिस महान पोस्टर का विमोचन
Date: 2023-05-13 17:50:18 | Category: राज्य-शहर
मानपुरा मोड़ अब बना मौत का मोड़।
Date: 2023-05-13 17:32:17 | Category: राज्य-शहर
पक्षियों के लिए बांधे परिंडे।
Date: 2023-05-07 21:35:26 | Category: राज्य-शहर
माली समाज का आरक्षण आंदोलन स्थगित।
Date: 2023-05-02 19:22:28 | Category: राज्य-शहर
राजस्थान ने जिते स्वर्ण पदक
Date: 2023-05-02 19:16:34 | Category: राज्य-शहर
ग्रीष्म काल का अमृत है, गाय की छाछ।
Date: 2023-04-30 20:08:13 | Category: राज्य-शहर
गन्ने की चरखी चोरी के 5 आरोपी गिरफ्तार
Date: 2023-04-29 21:07:11 | Category: राज्य-शहर
योग जीवन का विज्ञान है संत सत्यानंद
Date: 2023-04-24 21:13:19 | Category: राज्य-शहर
कक्षा 6 में चयन परीक्षा 29 अप्रैल को|
Date: 2023-04-10 18:26:53 | Category: राज्य-शहर
फार्म पोंड से गौ वंश को बाहर निकाला।
Date: 2023-04-03 16:51:03 | Category: राज्य-शहर
भीलवाड़ा महोत्सव में आए कैलाश खेर।
Date: 2023-01-14 10:34:39 | Category: राज्य-शहर
भीलवाड़ा महोत्सव का थीम सॉन्ग लॉन्च
Date: 2023-01-11 18:40:11 | Category: राज्य-शहर
सड़क सुरक्षा सप्ताह का शुभारम्भ
Date: 2023-01-11 17:54:29 | Category: राज्य-शहर

© GREAT RAJASTHAN. All Rights Reserved. Design by Tricky Lab
Distributed by Tricky Lab