लोभ ही मनुष्य के जीवन का पतन करता है: साध्वी प्रीती सुधा
भीलवाड़ा। (पंकज पोरवाल) शहर के अहिंसा भवन शास्त्री नगर मे पर्यूषण महापर्व के चतुर्थ दिवस साध्वी प्रितीसुधा ने पर्यूषण मे भगवान की उपासना और साधना करने वाले हजारों श्रध्दांलूओ को धर्म उपदेश प्रदान करतें हुए कहा कि लोभी और लालची व्यक्ति को कितना धन ऐष्वर्य प्राप्त करले फिर भी ऐसे व्यक्ति की भूख शांत नही होती है। वह हमेशा अपनी इच्छा पूर्ति करने लिए अपने जीवन को तो मलिन बना ही लेता अपनी इस आत्मा को भी पतन करवाने से नहीं चुकता है। ऐसा लोभी पुरूष किसी का भी भला नहीं कर सकता है। लालच वो बला है जो इंसान को शैतान बना देती है जबकि हकीकत यह है की इंसान संसार मे खाली हांथ ही आया था और खाली ही हांथ जाने वाला है। जो सुख त्याग मे मिलता है वो सुख वस्तुओं से नहीं मिल सकता है। साध्वी सयंम सुधा ने अंतकृदशा सूत्र का वांचना किया। इसदौरान शहर के कही उपनगरों के श्री संघो के गणमान्य पदाधिकारियों और हजारों श्रध्दांलूओ की उपस्थिति मे चार सौ से अधिक भाई बहनों ने साध्वी वृंद से उपवास आदि के प्रत्याख्यान लिए जिनका अंहिसा भवन शास्त्री नगर के मुख्यमार्ग दर्शक मीठ्ठालाल सिंघवी, अध्यक्ष लक्ष्मणसिंह बाबेल, अशोक पोखरना, हेमन्त आंचलिया, रिखब चंद पीपाड़ा, हिम्मतसिंह बापना,लक्ष्मणसिंह पोखरना, कूशलसिंह बूलिया, अशोक गुगलिया, संदीप छाजेड़, एवं महिला मंडल की अध्यक्षा नीता बाबेल मंजू पोखरणा, उमा आंचलिया, संजूलता बाबेल, रजनी सिंघवी, मंजू बाफना, वनीता बाबेल, सुनिता झामड़, अंजना छाजेड़, विपुला जैन अंजना सिसोदिया,रश्मि लोढ़ा मिनाक्षी सोनी, पूर्वा जैन आदि सभी ने तपस्यार्थीयो का बहूमान किया। निलिष्का जैन जानकारी देते हुए बताया कि दोपहर अहिंसा भवन में चंदन बाला महिला मंडल की बहनो द्वारा भगवान महावीर का जन्मकल्याण महोत्सव साध्वी प्रितीसुधा के सान्निध्य मे मनाया गया। और सूर्यास्त के प्रश्चात सैकड़ों बहनो और भाईयो ने अलग स्थान पर प्रतिक्रमंण किया।
Great Rajasthan Bhilwara (Rajasthan), 311001
+91 92696339
info@greatrajasthan.in
© GREAT RAJASTHAN. All Rights Reserved.
Design by Tricky Lab
Distributed by Tricky Lab