Breaking News
नौगांवा सांवलिया सेठ के दरबार में राधाष्टमी एवं जलझूलनी महोत्सव के तहत तीन दिवसीय मेला 23 से

 

मेले में होगी भजन संध्या, हवन, दुग्धाभिषेक, विद्युत सज्जा, वृंदावन के कलाकारों द्वारा फूल बंगला श्रृंगार

भीलवाड़ा। परम पूज्य माधव गो विज्ञान अनुसंधान संस्थान की ओर से नौगांवा में संचालित माधव गौशाला परिसर के सांवलिया सेठ मंदिर के दरबार में राधा अष्टमी एवं जलझूलनी महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा महोत्सव के तहत 23 से 25 सितंबर तक विशाल शोभायात्रा व भव्य मेले का आयोजन किया जाएगा। संस्थान के अध्यक्ष राजकुमार बम्ब एवं सचिव सत्यप्रकाश गगड़ ने बताया कि तीन दिवसीय कार्यक्रम के पहले दिन 23 सितंबर शनिवार को दोपहर 1रू00 बजे भगवान सांवलिया सेठ के समक्ष 56 भोग की झांकी सजाई जाएगी और श्रद्धालु दर्शन के साथ ही भजन कीर्तन करेंगे। 24 सितंबर रविवार को सुबह 8रू00 बजे हनुमान चालीसा का पाठ एवं हवन का आयोजन किया जाएगा। 25 सितंबर को सुबह से ही पदयात्रियों का आना प्रारंभ हो जाएगा जिनका स्वागत भी किया जाएगा। इसी दिन सुबह 7रू15 बजे भगवान सांवलिया सेठ का दुग्धाभिषेक किया जाएगा। दोपहर 3रू00 बजे सांवलिया सेठ मंदिर से पूरे नौगांवा में ठाकुर जी की भव्य बेवाण यात्रा निकाली जाएगी। शाम को 6रू15 बजे सांवलिया जी के बेवाण की बनारस की तर्ज पर महाआरती की जाएगी। भव्य श्रृंगार एवं राजभोग दर्शन सुबह 8रू30 बजे से चालू रहेंगे। विशेष आकर्षण वृंदावन के कलाकारों द्वारा फूल बंगला दर्शन कराना रहेगा। मेला आयोजन प्रमुख संस्थान के सहसचिव मदन लाल धाकड़,  सह प्रमुख कैलाश डाड एवं दिनेश विजयवर्गीय ने बताया कि  कार्यक्रम को लेकर तैयारियां जोरों से चल रही है। मंदिर में नक्षत्र वाटिका के यहां भगवान के अलग-अलग विग्रह तीर्थ तिरुपति बालाजी, विष्णु भगवान, रामावतार, बांके बिहारी, द्वारिकाधीश के स्वरूप की भव्य झांकी के दर्शन होंगे।  कार्यक्रम में जिले के अलावा आसपास के जिलों से सैकड़ो भक्त पदयात्रा के रूप में भाग लेंगे।  मंदिर व्यवस्था प्रबंधन प्रमुख गोविंद प्रसाद सोडाणी एवं शहर कोषाध्यक्ष दिनेश विजयवर्गीय ने भक्तों से बड़ी संख्या में इस कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।


Great Rajasthan

Advertisement

Tranding News

*रायला में रुई से भरे ट्रक में लगी आग*
Date: 2024-12-11 13:42:27 | Category: राज्य-शहर
नगर निगम ने निकाली साइकिल रैली।
Date: 2024-09-29 20:54:41 | Category: राज्य-शहर
*लाम्बिया टोल पर हुआ पौधारोपण*
Date: 2024-09-17 18:09:02 | Category: राज्य-शहर
*तालाब में तैरती मिली लाश की हुई पहचान*
Date: 2024-09-13 17:30:43 | Category: राज्य-शहर
भीलवाड़ा की एसीबी टीम पहुंची रायला
Date: 2024-07-24 15:51:51 | Category: राज्य-शहर
650 टन खनिज बजरी को किया खुर्दबुर्द
Date: 2024-07-09 18:56:48 | Category: राज्य-शहर
सिंधु महिला समिति ने मनाया फागोत्सव
Date: 2024-03-15 18:33:07 | Category: राज्य-शहर
राजीव दाधीच बने मीडिया प्रभारी
Date: 2024-03-15 18:26:07 | Category: राज्य-शहर
अमृता हाट मेले का समापन 27 फरवरी को
Date: 2024-02-26 20:49:22 | Category: राज्य-शहर
सावधान। मिलावट ख़ौर की खेर नही!
Date: 2024-02-26 20:39:07 | Category: राज्य-शहर
*रायला थाने का सिपाही हुआ गुमशुदा*
Date: 2024-01-02 12:46:09 | Category: राज्य-शहर
*कुँए में गिरने से युवक की मौत*
Date: 2023-11-17 13:48:31 | Category: राज्य-शहर
दीपोत्सव की ढेर सारी शुभकामनाएं
Date: 2023-11-10 22:23:33 | Category: राज्य-शहर
अवैध शराब पर चला पुलिस का डंडा।
Date: 2023-10-29 20:43:57 | Category: राज्य-शहर
*कुएं में तैरती मिली युवती की लाश*
Date: 2023-10-20 11:06:33 | Category: राज्य-शहर
शोक संदेश/उठावना
Date: 2023-10-11 12:00:09 | Category: राज्य-शहर
रायला धर्म तालाब अपडेट।
Date: 2023-10-03 17:49:03 | Category: राज्य-शहर
आरसीएम का रक्तदान शिविर आयोजित |
Date: 2023-09-16 19:05:21 | Category: राज्य-शहर
भीलवाड़ा डेयरी की आम सभा संपन्न 
Date: 2023-09-14 18:46:01 | Category: राज्य-शहर
26 अगस्त को विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।
Date: 2023-08-25 22:21:48 | Category: राज्य-शहर
बिजली बिल देखकर उपभोक्ता के उड़े होश
Date: 2023-08-17 17:06:26 | Category: राज्य-शहर
कल होगा तिरंगा रैली का आयोजन।
Date: 2023-08-12 18:08:43 | Category: राज्य-शहर
*कब्बडी में रही अव्वल लोटियास की टीम*
Date: 2023-08-09 17:58:21 | Category: राज्य-शहर
*खेत मे करंट लगने से किसान की मौत *
Date: 2023-08-04 13:43:19 | Category: राज्य-शहर
मन की बात का 103 वां श्रवण 30 जुलाई को।
Date: 2023-07-29 08:04:39 | Category: राज्य-शहर
नशा मुक्ति हेतु निकाली जागरूकता रैली
Date: 2023-07-25 21:36:56 | Category: राज्य-शहर
रायला तालाब के पेटे में फिर हुआ कब्जा
Date: 2023-07-12 19:31:37 | Category: राज्य-शहर
तालाब में डूबने से युवक की मौत।
Date: 2023-07-10 20:50:06 | Category: राज्य-शहर
माली समाज का करियर गाईडलाईन शिविर आज।
Date: 2023-07-09 07:03:08 | Category: राज्य-शहर
बसपा का युवा कार्यकर्ता सम्मेलन कल।
Date: 2023-06-29 19:11:39 | Category: राज्य-शहर
राजस्थान पुलिस महान पोस्टर का विमोचन
Date: 2023-05-13 17:50:18 | Category: राज्य-शहर
मानपुरा मोड़ अब बना मौत का मोड़।
Date: 2023-05-13 17:32:17 | Category: राज्य-शहर
पक्षियों के लिए बांधे परिंडे।
Date: 2023-05-07 21:35:26 | Category: राज्य-शहर
माली समाज का आरक्षण आंदोलन स्थगित।
Date: 2023-05-02 19:22:28 | Category: राज्य-शहर
राजस्थान ने जिते स्वर्ण पदक
Date: 2023-05-02 19:16:34 | Category: राज्य-शहर
ग्रीष्म काल का अमृत है, गाय की छाछ।
Date: 2023-04-30 20:08:13 | Category: राज्य-शहर
गन्ने की चरखी चोरी के 5 आरोपी गिरफ्तार
Date: 2023-04-29 21:07:11 | Category: राज्य-शहर
योग जीवन का विज्ञान है संत सत्यानंद
Date: 2023-04-24 21:13:19 | Category: राज्य-शहर
कक्षा 6 में चयन परीक्षा 29 अप्रैल को|
Date: 2023-04-10 18:26:53 | Category: राज्य-शहर
फार्म पोंड से गौ वंश को बाहर निकाला।
Date: 2023-04-03 16:51:03 | Category: राज्य-शहर
भीलवाड़ा महोत्सव में आए कैलाश खेर।
Date: 2023-01-14 10:34:39 | Category: राज्य-शहर
भीलवाड़ा महोत्सव का थीम सॉन्ग लॉन्च
Date: 2023-01-11 18:40:11 | Category: राज्य-शहर
सड़क सुरक्षा सप्ताह का शुभारम्भ
Date: 2023-01-11 17:54:29 | Category: राज्य-शहर

© GREAT RAJASTHAN. All Rights Reserved. Design by Tricky Lab
Distributed by Tricky Lab