राधा कृष्ण की मनमोहक जोड़ियां रही आकर्षण का केंद्र, भजनों पर झूमी महिलाएं, लड्डू गोपाल के साथ खेली फूलों की होली
भीलवाड़ा। (पंकज पोरवाल) आरकेआरसी व्यास माहेश्वरी महिला संगठन द्वारा फागोत्सव का आयोजन बालाजी वाटिका में अध्यक्ष चेतना जागेटिया एवं सचिव मीनू झंवर के सानिध्य में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। प्रचार मंत्री सुनीता बिरला ने बताया कि कार्यक्रम में सभी महिलाएं फाग व लहंगा चुन्नी में सज संवरकर आई। सभी महिलाओं का रंग बिरंगी गुलाल लगाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में भजन गायक सुनील गंधर्व द्वारा मधुर भजनों की प्रस्तुति दी गई जिसमें सभी महिलाएं झूम उठी। फागोत्सव के इस कार्यक्रम में लड्डू गोपाल सजाओ प्रतियोगिता व राधा कृष्ण की मनमोहक जोड़ियां आकर्षण का केंद्र रही। कार्यक्रम में लड्डू गोपाल सजाओ प्रतियोगिता जिसमें सभी महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और लड्डू गोपाल के साथ फूलों की होली खेली। अंत में सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महिला संगठन की संगठन मंत्री ममता मोदानी थी। पश्चिमांचल संयुक्त मंत्री शिखा भदादा, सुमन बाहेती, आजाद नगर माहेश्वरी महिला संगठन अध्यक्ष राखी राठी, सचिव संगीता काकानी, संजय कॉलोनी माहेश्वरी महिला मंडल की अध्यक्ष रेनू कोगटा, सचिव अनुपमा मंत्री आदि अतिथिगण मौजूद थे। इस अवसर पर मंडल की लाड देवी लढ़ा, वंदना नवाल, इंदिरा हेड़ा, स्नेहलता तोषनीवाल, सुनीता मुंदडा, चंद्रकांता गगरानी, सुनीता नरानीवाल, रंजना बिडला, विनीता नवाल, सुमित्रा दरगड, मंजुला मंत्री, दीपशिखा शारदा, सुनीता बिडला, उषा राठी, पल्लवी लढ़ा, शिखा समदानी, सविता माहेश्वरी, प्रिया न्याती, आशा दरगड,़ सोनू कोगटा, शिल्पा कास्ट, भारती मोदानी आदि सदस्याए उपस्थित थी।
Great Rajasthan Bhilwara (Rajasthan), 311001
+91 92696339
info@greatrajasthan.in
© GREAT RAJASTHAN. All Rights Reserved.
Design by Tricky Lab
Distributed by Tricky Lab