Breaking News
संत सानिध्य में सम्पन्न हुआ युवा ब्रह्म शक्ति मेवाड़ कार्यकारिणी का दायित्व ग्रहण समारोह।

ब्रह्मा और शक्ति दोनों का धरातल पर उदय होना समूचे विश्व में हर दृष्टिकोण से सकारात्मक ऊर्जा का संचार करने वाला होता : महंत मोहन शरण शास्त्री

युवा ब्रम्हशक्ति मेवाड़ संस्थान ने महंत मोहन शरण शास्त्री को राष्ट्रीय संरक्षक संत पद पर किया धोषित।

भीलवाड़ा । जय ब्रह्म शक्ति मेवाड़ संस्थान की भीलवाड़ा जिले की कार्यकारिणी का दायित्व ग्रहण समारोह गांधी नगर रोड़ स्थित निम्बार्क आश्रम के महंत मोहन शरण शास्त्री के सानिध्य व मुख्यमंत्री के विशेषाधिकारी लोकेश शर्मा के मुख्यातिथ्य में कोटा रोड़ स्थित पारीक भवन में सानंद संपन्न हुआ। ब्रम्ह माने परमात्मा और शक्ति माने जगदीश्वरी राधारानी दोनों ही जब ब्रम्हशक्ति के रूप में प्रस्फुटित हो आते हैं तो पूरे विश्व में ब्राह्मणों का राज और राज का काज सफल होना निश्चित हैं उपरोक्त कथन रविवार को युवा ब्रम्हशक्ति मेवाड़ के दायित्व ग्रहण समारौह के दौरान महंत मोहन शरण शास्त्री ने अपने उद्धबोधन में कहें। महंत ने इसे विस्तारित करते हुए बताया कि ब्रह्मा और शक्ति दोनों का धरातल पर उदय होना समूचे विश्व में हर दृष्टिकोण से सकारात्मक ऊर्जा का संचार करने वाला होता हैं। महंत ने कहा कि इसका जीता जागता उदाहरण अभी हाल ही में पिछले महीने राजसमंद में हुए ब्रम्हशक्ति के महासम्मेलन में देखने को मिला जहां 11 हजार मातृशक्तियों को एक साथ कलश शौभायात्रा में देखने को मिला जिसको की एक ऐतिहासिक पल से कमत्तर नहीं आंका जा सकता। उन्होंने कहां की भीलवाड़ा में ब्राह्मण भी अलग अलग नहीं हैं वो सब एक हैं और एक होकर चले हैं तो आज विश्व में कोई आंख उठाकर नहीं देख सकता हैं। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्यअतिथि के रूप में पधारे मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार के विशेषाधिकारी लोकेश शर्मा ने मंच साझा करते हुए ब्रम्हशक्ति के समक्ष कहा कि ब्राह्मण तूफान ला सकता हैं तो तूफानों का रुख भी मौड़ सकता हैं। जिसका जीता जागता उदाहरण शर्मा ने राजसमंद में हुई कलश शौभायात्रा में शामिल 11 हजार महिला शक्ति को पहलीबार एक साथ देखने के सुअवसर को बताया। उन्होंने कहा की ब्राह्मण बड़ा शक्तिशाली हैं लेकिन हम अपनी शक्ति का सही और सकारात्मक तरीके से सदुपयोग नहीं कर पा रहे हैं। लेकिन अब सर्वत्र ब्राह्मण समाज को एक होकर एकजुट एक मंच पर आगे आने की आज सबसे बड़ी आवश्यकता और जरूरत हैं। इसलिए एक जुट होकर ब्राम्हण हर क्षेत्र में सहयोग कर समाजोत्थान की बात करें ।विशेषाधिकारी शर्मा ने कहा की हमारी पहली प्राथमिकता रही शिक्षा के साथ ही साथ संस्कार का होना भी बेहद जरूरी हैं तभी ये सम्भव हो पायेगा। क्यों कि जब हर ब्राम्हण संस्कार पर चलेगा तो देश दुनियां में हर व्यक्ति हर वर्ग का मस्तक ब्राह्मण के प्रति झुक जाएगा । इसका जीता जागता उदाहरण आज भी इतिहास में मिलता आया हैं। शर्मा ने कहा कि माँता पिता ही हमारी दुनियां हैं इसलिए जिसने माँता पिता की एक परिक्रमा लगा ली तो वो पूरी पृथ्वी की परिक्रमा हो जाती हैं। युवा ब्रम्हशक्ति मेवाड़ संस्थान की महिला प्रदेशाध्यक्षा नीलम दिनेश शर्मा ने बताया कि रविवार को जय ब्रम्हशक्ति संस्थान मेवाड़ की भीलवाड़ा जिला की महिला व पुरुष कार्यकारिणी का गठन एंव दायित्व ग्रहण समारौह निम्बार्क आश्रम के महंत मोहन शरण शास्त्री के सानिध्य में आयोजित हुआ। इस कार्यक्रम के मुख्यअतिथि मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार के विशेषाधिकारी लोकेश कुमार शर्मा थे जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेश पुरोहित ने की। प्रदेशाध्यक्षा नीलम शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत महंत मोहन शरण शास्त्री व राष्ट्रीय अध्यक्ष पुरोहित के द्वारा भगवान परशुराम महाराज की प्रतिमा को पुष्पमाला पहना दीप प्रज्वलित कर परशुरामजी की आरती के साथ कि गई। इससे पूर्व महंत मोहन शरण शास्त्री को दुपहिया वाहनों की रैली के साथ खुली जीप वाले रथ में जय ब्रम्हशक्ति के भगवा पताको और ढोल नगाड़ों के साथ निम्बार्क आश्रम से पारीक भवन लाया गया जहां सैकड़ों महिला मात्र शक्तियों द्वारा प्रज्वलित दीपकों भरे हाथों में थाल लेकर पुष्पवर्षा के साथ महंत शास्त्री की भव्य अगवानी की गई। कार्यक्रम दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेश पुरोहित ने मंच के माध्यम से युवा ब्रम्ह शक्ति संस्थान मेवाड़ के राष्ट्रीय संरक्षक संत पद पर आसीन करते हुए महंत मोहन शरण शास्त्री के नाम की धोषणा की। इससे पूर्व युवा ब्रम्ह शक्ति मेवाड़ की जिला कार्यकारिणी में जिलाध्यक्ष कमलेश पालीवाल एवं महिला जिलाध्यक्षा सुनीता व्यास के साथ ही सम्पूर्ण कार्यकारिणी को मंच के माध्यम से राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेश पुरोहित ने शपथ दिलाने के साथ ही अपना अपना दायित्व भी सौपा। इस अवसर का सबसे सुखद और हर्ष का पल राष्ट्रीय संरक्षक के रूप में महंत मोहन शरण शास्त्री को घोषित करने का रहा जहां राष्ट्रीय संरक्षक घोषित किये जाने के बाद मंच पर ही महंत शास्त्री को मेवाड़ी पगड़ी के साथ ही पुष्पमाला पहना उपरना भेंट कर ब्रम्हशक्ति के सभी सदस्यों ने करतल ध्वनि के साथ स्वागत सत्कार किया तो इस दौरान जय जय परशुराम, जय जयश्रीराम और जय ब्रम्ह के नारों से समूचा पारीक भवन गुंजायमान हो उठा। जिला मंत्री दिलीप पालीवाल ने बताया की भीलवाड़ा के सभी ब्राह्मण समाज के जिला अध्यक्ष व समाज के सभी पदाधिकारीयों ने इस दायित्व ग्रहण समारौह में संगठन को मजबूती प्रदान करने की शपथ ली। वही कार्यक्रम का संचालन जिला प्रवक्ता एडवोकेट सुखदेव शर्मा ने किया। इस मौके पर दीपक पालीवाल अध्यक्ष नाथद्वारा व ब्रजसुन्दर जौशी राष्ट्रीय संगठन मंत्री सहित ब्राह्मण समाज के समस्त संगठन के अध्यक्ष एवं मातृशक्ति ने समाज की एकता की बात कही। इनका मिला सानिध्य दायित्व ग्रहण समारौह प्रदेशाध्यक्ष गौरव आचार्य, महिला प्रदेशाध्यक्ष नीलम शर्मा, राष्ट्रीय प्रचारक डाँक्टर शशिकांत शर्मा, मुख्यमंत्री के विशेषाधिकारी लोकेश शर्मा, सर्व ब्राह्मण महासभा अध्यक्ष ब्रजराज कृष्ण उपाध्याय एवं अधिवक्ता आजाद शर्मा व उमाशंकर पारीक के विशिष्ठ आतिथ्य में सम्पन हुआ। कार्यक्रम में रहे मौजूद इस दौरान ब्रम्हशक्ति मेवाड़ संस्थान के संरक्षक गोपाल नारायण नागर, जिलाध्यक्षा सुनीता व्यास, उपाध्यक्षा पूजा शर्मा, सचिव संध्या शर्मा, रोजगार प्रकोष्ठ मंत्री रश्मि आचार्य, पुरुषोत्तम शर्मा, रवि शर्मा, शिव प्रसाद गर्ग, राधेश्याम गर्ग सहित युवा ब्रम्हशक्ति के हजारों सदस्य मौजूद थे।


Great Rajasthan

Advertisement

Tranding News

*रायला में रुई से भरे ट्रक में लगी आग*
Date: 2024-12-11 13:42:27 | Category: राज्य-शहर
नगर निगम ने निकाली साइकिल रैली।
Date: 2024-09-29 20:54:41 | Category: राज्य-शहर
*लाम्बिया टोल पर हुआ पौधारोपण*
Date: 2024-09-17 18:09:02 | Category: राज्य-शहर
*तालाब में तैरती मिली लाश की हुई पहचान*
Date: 2024-09-13 17:30:43 | Category: राज्य-शहर
भीलवाड़ा की एसीबी टीम पहुंची रायला
Date: 2024-07-24 15:51:51 | Category: राज्य-शहर
650 टन खनिज बजरी को किया खुर्दबुर्द
Date: 2024-07-09 18:56:48 | Category: राज्य-शहर
सिंधु महिला समिति ने मनाया फागोत्सव
Date: 2024-03-15 18:33:07 | Category: राज्य-शहर
राजीव दाधीच बने मीडिया प्रभारी
Date: 2024-03-15 18:26:07 | Category: राज्य-शहर
अमृता हाट मेले का समापन 27 फरवरी को
Date: 2024-02-26 20:49:22 | Category: राज्य-शहर
सावधान। मिलावट ख़ौर की खेर नही!
Date: 2024-02-26 20:39:07 | Category: राज्य-शहर
*रायला थाने का सिपाही हुआ गुमशुदा*
Date: 2024-01-02 12:46:09 | Category: राज्य-शहर
*कुँए में गिरने से युवक की मौत*
Date: 2023-11-17 13:48:31 | Category: राज्य-शहर
दीपोत्सव की ढेर सारी शुभकामनाएं
Date: 2023-11-10 22:23:33 | Category: राज्य-शहर
अवैध शराब पर चला पुलिस का डंडा।
Date: 2023-10-29 20:43:57 | Category: राज्य-शहर
*कुएं में तैरती मिली युवती की लाश*
Date: 2023-10-20 11:06:33 | Category: राज्य-शहर
शोक संदेश/उठावना
Date: 2023-10-11 12:00:09 | Category: राज्य-शहर
रायला धर्म तालाब अपडेट।
Date: 2023-10-03 17:49:03 | Category: राज्य-शहर
आरसीएम का रक्तदान शिविर आयोजित |
Date: 2023-09-16 19:05:21 | Category: राज्य-शहर
भीलवाड़ा डेयरी की आम सभा संपन्न 
Date: 2023-09-14 18:46:01 | Category: राज्य-शहर
26 अगस्त को विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।
Date: 2023-08-25 22:21:48 | Category: राज्य-शहर
बिजली बिल देखकर उपभोक्ता के उड़े होश
Date: 2023-08-17 17:06:26 | Category: राज्य-शहर
कल होगा तिरंगा रैली का आयोजन।
Date: 2023-08-12 18:08:43 | Category: राज्य-शहर
*कब्बडी में रही अव्वल लोटियास की टीम*
Date: 2023-08-09 17:58:21 | Category: राज्य-शहर
*खेत मे करंट लगने से किसान की मौत *
Date: 2023-08-04 13:43:19 | Category: राज्य-शहर
मन की बात का 103 वां श्रवण 30 जुलाई को।
Date: 2023-07-29 08:04:39 | Category: राज्य-शहर
नशा मुक्ति हेतु निकाली जागरूकता रैली
Date: 2023-07-25 21:36:56 | Category: राज्य-शहर
रायला तालाब के पेटे में फिर हुआ कब्जा
Date: 2023-07-12 19:31:37 | Category: राज्य-शहर
तालाब में डूबने से युवक की मौत।
Date: 2023-07-10 20:50:06 | Category: राज्य-शहर
माली समाज का करियर गाईडलाईन शिविर आज।
Date: 2023-07-09 07:03:08 | Category: राज्य-शहर
बसपा का युवा कार्यकर्ता सम्मेलन कल।
Date: 2023-06-29 19:11:39 | Category: राज्य-शहर
राजस्थान पुलिस महान पोस्टर का विमोचन
Date: 2023-05-13 17:50:18 | Category: राज्य-शहर
मानपुरा मोड़ अब बना मौत का मोड़।
Date: 2023-05-13 17:32:17 | Category: राज्य-शहर
पक्षियों के लिए बांधे परिंडे।
Date: 2023-05-07 21:35:26 | Category: राज्य-शहर
माली समाज का आरक्षण आंदोलन स्थगित।
Date: 2023-05-02 19:22:28 | Category: राज्य-शहर
राजस्थान ने जिते स्वर्ण पदक
Date: 2023-05-02 19:16:34 | Category: राज्य-शहर
ग्रीष्म काल का अमृत है, गाय की छाछ।
Date: 2023-04-30 20:08:13 | Category: राज्य-शहर
गन्ने की चरखी चोरी के 5 आरोपी गिरफ्तार
Date: 2023-04-29 21:07:11 | Category: राज्य-शहर
योग जीवन का विज्ञान है संत सत्यानंद
Date: 2023-04-24 21:13:19 | Category: राज्य-शहर
कक्षा 6 में चयन परीक्षा 29 अप्रैल को|
Date: 2023-04-10 18:26:53 | Category: राज्य-शहर
फार्म पोंड से गौ वंश को बाहर निकाला।
Date: 2023-04-03 16:51:03 | Category: राज्य-शहर
भीलवाड़ा महोत्सव में आए कैलाश खेर।
Date: 2023-01-14 10:34:39 | Category: राज्य-शहर
भीलवाड़ा महोत्सव का थीम सॉन्ग लॉन्च
Date: 2023-01-11 18:40:11 | Category: राज्य-शहर
सड़क सुरक्षा सप्ताह का शुभारम्भ
Date: 2023-01-11 17:54:29 | Category: राज्य-शहर

© GREAT RAJASTHAN. All Rights Reserved. Design by Tricky Lab
Distributed by Tricky Lab