23 अप्रैल को दीपोत्सव कार्यक्रम में 11 फीट ऊंचा 108 दीपक वाला विशालकाय महा दीपक मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेगा भीलवाड़ा। (पंकज पोरवाल) आगामी 25 अप्रैल को श्रीराम दरबार श्री कृष्ण राधा रानी सरकार की प्राण प्रतिष्ठा हुए एक वर्ष पूर्ण होने जा रहा है। प्रभु का पाटोत्सव पर्व धूमधाम से मनाये जाने हेतु बनवारी शरण काठियाबाबा के सानिध्य में रविवार दिनांक 23 अप्रैल को सांय 5 बजे से भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन काठिया बाबा आश्रम हनुमान टेकरी छोटी हरणी में किया जाएगा। कार्यक्रम का अध्यक्ष भाजपा जिला प्रवक्ता कैलाश सोनी को नियुक्त किया गया है। कार्यक्रम को और अधिक भव्य अनूठा अनुपम बनाने के लिए 11 फीट ऊंचा 108 दीपक वाला विशालकाय महा दीपक मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेगा साथ ही 5 फीट एवं 3 फुट के दो बड़े दीपक अपनी और आकर्षित करेंगे, गुलाब गेंदा सफेद फूल से आश्रम को सजाया जाएगा और 2100 दीपक प्रज्वलित किए जाएंगे तैयारीयो को लेकर एक विशेष बैठक आयोजित इस दीपोत्सव पर्व कार्यक्रम की तैयारीयो को लेकर एक विशेष बैठक बनवारी शरण काठियाबाबा के सानिध्य में कैलाश सोनी की अध्यक्षता में कठिया बाबा आश्रम मे आयोजित की गई। बैठक मे कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए रंगोली दीपोत्सव प्रतियोगिता का भव्य आयोजन 23 अप्रैल को सांय 5.30 से 6.30 बजे तक आयोजित किया जाएगा। इस आकर्षक प्रतियोगिता में सभी महिला संगठन सभी समाज सभी संस्था निःशुल्क सम्मिलित हो सकते हैं प्रथम पुरस्कार नकद 5001 द्वितीय पुरस्कार नकद 2000 तृतीय पुरस्कार 1000 रुपए रख गया। सभी प्रतिभागी ग्रुप को सांत्वना पुरस्कार दिया जाएगा। रजिस्ट्रेशन हेतु संपर्क मोबाइल न. 9214981918, 9413149369 पर करा सकते है। बैठक मे ये रहे उपस्थित बैठक में उद्योगपति पर्यावरणविद प्रकाश चंद्र छाबड़ा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष कैलाश जीनगर, समाजसेवी सुभाष दुदानी, जगमोहन चैधरी, मुकेश सेन, अनूप शर्मा, प्रदीप चैधरी, गणपति बाल मंडल के अध्यक्ष बादल सिंह राठौड,़ जय नारायण जोशी, हरीश हिंदुस्तानी, रितेश अग्रवाल, बसंत काबरा, गोपाल जाट, जितेंद्र सिंह राजपूत, दिनेश विश्नोई, अजय सोनी सहित आश्रम से जुड़े भक्तगण उपस्थित रहे।
Great Rajasthan Bhilwara (Rajasthan), 311001
+91 92696339
info@greatrajasthan.in
© GREAT RAJASTHAN. All Rights Reserved.
Design by Tricky Lab
Distributed by Tricky Lab