भीलवाड़ा 12 अगस्त। (धीरज कुमार शर्मा) वंदे मातरम ,भारत माता की जय के उदगार उद्घोष के साथ भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा भीलवाड़ा ने विशाल तिरंगा यात्रा आज शहर के मुख्य बाजार में निकली जो रेलवे स्टेशन अंबेडकर चौराहे से प्रारंभ होकर गोलप्याउ चौराहा से बालाजी मार्केट होते हुए सूचना केंद्र चौराहे पर समापन हुआ इस दौरान तिरंगा यात्रा रैली में महिलाए कतारबद होकर तिरंगा झंडा लेकर भारत माता की जय ,वंदे मातरम के नारे लगाते हुए चल रही थी तिरंगा यात्रा के सबसे आगे भारत माता की वेशभूषा में महिलाएं चल रही थी । भाजपा जिला मीडिया प्रभारी महावीर समदानी ने बताया कि भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रक्षा भंडारी एवं भाजपा जिला अध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा के निर्देशानुसार जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा मंजू पालीवाल के नेतृत्व में आज तिरंगा रैली स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रेलवे स्टेशन से निकाली गई इस कार्यक्रम में पूर्व सभापति मंजू चेचानी पूर्व जिला अध्यक्ष मधु शर्मा ज्योति आशीर्वाद रमा शर्मा कल्पना तिवाड़ी, जिला मंत्री सीमा सोनी राजस्थान ब्राह्मण महासभा की कविता, रेखा, दया, रेखा शर्मा, पूनम आदि महिलाएं भी सम्मिलित थी महिला मोर्चा जिला महामंत्री सुमित्रा पोरवाल, मीनाक्षी नाथ ,अनीता शर्मा, ललिता शर्मा रेखा शर्मा इंदु बंसल मधुबाला अग्रवाल, नेहा नागर ,आशा नुवाल, ज्ञानवती रजनी जैन लीला साहू सीमा सोनी गरिमा सुखवाल,शोभिका जागेटिया, शिखा नवल जगेटीया, नीलम अग्रवाल सावित्री शर्मा ,वंदना चोखडा, सीमा स्वर्णकार टिंकल आसमानी, पूजा आसानी शारदा आचार्य लक्ष्मी व्यास ,शांता शर्मा, मधु शर्मा, रोमा लखावानी एकता गहलोत कविता सी भारतीय अग्रवाल, खुशबू शुक्ला, छाया , मधु विजय वर्गीय, मीणा विनायक, मोहिनी तीर्थानी कविता गिरी ,पदमा सोनी रितु सोनी ,ज्योति गिरी, रितु आसानी संजू साहू मंजू रत्नी गीता भावना नंदू बाई सरोज दाधीच पुष्पा गारू प्रेरणा आर्य ,उज्जवला माली, लक्ष्मी कंवर, गंगा प्रजापत,रेणु शर्मा ,नैना व्यास, निशा जैन, प्रेम माली आदि सैकड़ो महिलाए तिरंगा यात्रा में तिरंगा चुन्नी तिरंगा पोशाक पहनकर सम्मिलित हुई
Great Rajasthan Bhilwara (Rajasthan), 311001
+91 92696339
info@greatrajasthan.in
© GREAT RAJASTHAN. All Rights Reserved.
Design by Tricky Lab
Distributed by Tricky Lab