शाहपुरा@(किशन वैष्णव)राजीव गांधी शहरी एवं ग्रामीण ओलम्पिक मशाल यात्रा का स्वागत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय शाहपुरा में सोमवार को प्रातः 800 बजे किया जायेगा। उक्त जानकारी मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी द्वारका प्रसाद जोशी ने दी उन्होंने बताया की कार्यक्रम की पूर्व तैयारी हेतु राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय शाहपुरा कें सभागार मे मुख्य ब्लॉक शिक्षा की अध्यक्षता में एक पूर्व बैठक भी आयोजित की गई। उक्त बैठक में यूसीईओ प्रथम व द्वितीय,नगर पालिका के प्रतिनिधि,मॉडल स्कूल के प्राचार्य सहित क्षेत्र के शारीरिक शिक्षक व पूर्व खिलाड़ी उपस्थित थे।शारीरिक शिक्षक कृष्ण गोपाल सुल्तानिया व देवेन्द्र सिंह ने बताया कि मशाल रथ का आगमन प्रातः 800 बजे होगा जिसमें कला जत्था के कलाकारो का स्वागत भी किया जायेगा। विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से उक्त प्रतियोगिता में नागरिकों व खिलाडियों को अधिकाधिक संख्या में भाग लेने हेतु प्रोत्साहित किया जायेगा। सीबीईओ जोशी ने बैठक में वरिष्ठ खिलाड़ियों प्रबुद्ध नागरिकों का मशाल यात्रा के स्वागत कार्यक्रम में सम्मिलित होने का आह्वान किया। नगर पालिका प्रतिनिधि महावीर जाट ने सभी आवश्यक व्यवस्थाओं का पूर्व जायजा भी लिया।
Great Rajasthan Bhilwara (Rajasthan), 311001
+91 92696339
info@greatrajasthan.in
© GREAT RAJASTHAN. All Rights Reserved.
Design by Tricky Lab
Distributed by Tricky Lab