Breaking News
कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर लगाना दिव्यांगजनों के लिए बहुत बड़ी सेवा: कलेक्टर नमित मेहता

 

भाविप के निशुल्क शिविर में अपने हाथ पैर लगे देख छलकी दिव्यांग जनों की आंखें,  दो दिवसीय शिविर में 127 दिव्यांगजन लाभान्वित

 भीलवाड़ा। (पंकज पोरवाल) भारत विकास परिषद स्वामी विवेकानंद शाखा की ओर से श्री भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति उदयपुर के सौजन्य एवं श्रीमती आशादेवी तोषनीवाल फाउण्डेशन (कृष्णगोपाल तोषनीवाल) के सहयोग से कॉलेज रोड स्थित केसरीमल भेरूलाल माहेश्वरी धर्मशाला में मंगलवार सुबह 9 बजे दो दिवसीय कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर का बुधवार को समापन हुआ। इस मौके पर मुख्य अतिथि जिला कलेक्टर नमित मेहता ने कहा कि भारत विकास परिषद की पूरी टीम को बहुत-बहुत बधाई। पूरे देश में डेढ़ लाख से ज्यादा कार्यकर्ता की सेवा कार्य में लग रहे हैं 1500 ब्रांच सेवा कार्य कर रही है यह बहुत सराहनीय है। दिव्यांग भाई बहनों के लिए सोचने वाले भामाशाह बहुत बड़ी सेवा कर रहे हैं। आज अगर किसी का चश्मा दो घंटे हटा दिया जाए तो वह परेशान हो जाता है लेकिन जिसके हाथ पैर कटे हुए है या किसी कारणवश काम नहीं करते वह कितना परेशान होता होगा। ऐसे में इस तरह के शिविर उनके लिए वरदान साबित हो रहे हैं। दिव्यांग जनों की सेवा से बढ़कर कोई सेवा नहीं है। शिविर के आयोजन में पूरा सहयोग करने वाले किसने गोपाल तोषनीवाल भी साधुवाद के पात्र हैं। हम दिव्यांगजनों की सारी कठिनाई तो दूर नहीं कर सकते लेकिन जितना कर सकते हैं उतना तो करें। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि विधायक अशोक कोठारी ने कहा कि भारत विकास परिषद दिव्यांग जनों के कल्याण के लिए बहुत ही अच्छा कार्य कर रही है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भारत विकास परिषद राजस्थान मध्य प्रांत के संरक्षक रामेश्वर काबरा ने कहा कि दिव्यांग जनों की सहायता करने से संतोष मिलता है। परिषद की ओर से समय-समय पर शिविर लगाकर दिव्यांग जनों को नया जीवन प्रदान किया जा रहा है। रेंगकर आने वाले दिव्यांगजन चलकर जा रहे हैं। रोते हुए आने वाले दिव्यांग जनों कि आंखों में खुशी के आंसू छलक रहे हैं। दिव्यांग जनों की सहायता के लिए आयोजित शिविर के लिए परिषद के मध्य प्रांत के अध्यक्ष गोविंद प्रसाद सोडाणी भी सदैव तत्पर रहते हैं। उन्होंने सोडाणी का साधूवाद जताते हुए सभी लाभार्थियों को नशा मुक्ति का संकल्प दिलाया। भारत विकास परिषद राजस्थान मध्य प्रांत के अध्यक्ष गोविंद प्रसाद सोडाणी ने बताया कि 25 वर्षों में भारत विकास परिषद की ओर से 41 शिविर लगाए जा चुके हैं। 3800 लोग इसमें लाभान्वित हुए। जो व्यक्ति रैंग करके आए थे उनको खड़ा करने का काम भारत विकास परिषद ने किया है। इसके लिए हमें सभी दिव्यांग भाई बहनों की दुआएं मिली है। उनकी दुआओं से अभिभूत होकर ही हम निरंतर इस कार्य को कर रहे हैं। हम चाहते हैं कि हर गली मोहल्ले से कोई भी दिव्यांग अंग से वंचित न रहे। भारत विकास परिषद राजस्थान मध्य प्रांत की ओर से इस वर्ष 7 शिविर लगाए गए। सोडाणी ने बताया कि विगत 27 वर्षों से लगातार लगाए जा रहे। दिव्यांग सहायतार्थ कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर में पहली बार हाथों-हाथ वर्कशॉप में कृत्रिम हाथ पैर बनाकर लगाए जा रहे है।  खास बात यह है कि भारत विकास परिषद को दिव्यांग शिविर लगाने के लिए राष्ट्रपति पुरस्कार भी मिल चुका है। 
127 दिव्यांगजनों का हुआ पंजीयन
 विवेकानंद शाखा के सचिव गिरीश अग्रवाल ने बताया कि शिविर में कुल 127 दिव्यांगजनों का पंजीयन हुआ। कृत्रिम हाथ के लिए 2 को जयपुर रेफर किया गया। 56 को कृत्रिम पैर लगाए गए। 42 को श्रवण यंत्र, 6 दिव्यांग जनों को ट्राई साइकिल वितरित की गई। 2 दिव्यांग जनों को व्हीलचेयर भेंट की गई। 6 लोगों को बैसाखियां दी गई।  
शिविर में इनका रहा सहयोग 
       शिविर में प्रांतीय प्रकल्प प्रभारी संजय बम्ब, ममता जिंदल, गायत्री आचार्य, प्रांतीय वित्त सचिव शिवम् प्रहलादका, डॉ. सुमन बडोला, संरक्षक कमला गोखरु, परिषद के जिला सचिव अमित सोनी, विवेकानंद शाखा के अध्यक्ष बालमुकुंद डाड, शिविर प्रभारी आदित्य मानसिंहका, शांतिलाल पानगढ़िया, संदीप बाल्दी, मनोज माहेश्वरी, ओमप्रकाश लढ़ा, मुकेश सेन, जगदीश काबरा सहित भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति उदयपुर के डायरेक्टर वर्धमान मेहता का पूरा सहयोग रहा।


PANKAJ PORWAL

Advertisement

Tranding News

*रायला में रुई से भरे ट्रक में लगी आग*
Date: 2024-12-11 13:42:27 | Category: राज्य-शहर
नगर निगम ने निकाली साइकिल रैली।
Date: 2024-09-29 20:54:41 | Category: राज्य-शहर
*लाम्बिया टोल पर हुआ पौधारोपण*
Date: 2024-09-17 18:09:02 | Category: राज्य-शहर
*तालाब में तैरती मिली लाश की हुई पहचान*
Date: 2024-09-13 17:30:43 | Category: राज्य-शहर
भीलवाड़ा की एसीबी टीम पहुंची रायला
Date: 2024-07-24 15:51:51 | Category: राज्य-शहर
650 टन खनिज बजरी को किया खुर्दबुर्द
Date: 2024-07-09 18:56:48 | Category: राज्य-शहर
सिंधु महिला समिति ने मनाया फागोत्सव
Date: 2024-03-15 18:33:07 | Category: राज्य-शहर
राजीव दाधीच बने मीडिया प्रभारी
Date: 2024-03-15 18:26:07 | Category: राज्य-शहर
अमृता हाट मेले का समापन 27 फरवरी को
Date: 2024-02-26 20:49:22 | Category: राज्य-शहर
सावधान। मिलावट ख़ौर की खेर नही!
Date: 2024-02-26 20:39:07 | Category: राज्य-शहर
*रायला थाने का सिपाही हुआ गुमशुदा*
Date: 2024-01-02 12:46:09 | Category: राज्य-शहर
*कुँए में गिरने से युवक की मौत*
Date: 2023-11-17 13:48:31 | Category: राज्य-शहर
दीपोत्सव की ढेर सारी शुभकामनाएं
Date: 2023-11-10 22:23:33 | Category: राज्य-शहर
अवैध शराब पर चला पुलिस का डंडा।
Date: 2023-10-29 20:43:57 | Category: राज्य-शहर
*कुएं में तैरती मिली युवती की लाश*
Date: 2023-10-20 11:06:33 | Category: राज्य-शहर
शोक संदेश/उठावना
Date: 2023-10-11 12:00:09 | Category: राज्य-शहर
रायला धर्म तालाब अपडेट।
Date: 2023-10-03 17:49:03 | Category: राज्य-शहर
आरसीएम का रक्तदान शिविर आयोजित |
Date: 2023-09-16 19:05:21 | Category: राज्य-शहर
भीलवाड़ा डेयरी की आम सभा संपन्न 
Date: 2023-09-14 18:46:01 | Category: राज्य-शहर
26 अगस्त को विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।
Date: 2023-08-25 22:21:48 | Category: राज्य-शहर
बिजली बिल देखकर उपभोक्ता के उड़े होश
Date: 2023-08-17 17:06:26 | Category: राज्य-शहर
कल होगा तिरंगा रैली का आयोजन।
Date: 2023-08-12 18:08:43 | Category: राज्य-शहर
*कब्बडी में रही अव्वल लोटियास की टीम*
Date: 2023-08-09 17:58:21 | Category: राज्य-शहर
*खेत मे करंट लगने से किसान की मौत *
Date: 2023-08-04 13:43:19 | Category: राज्य-शहर
मन की बात का 103 वां श्रवण 30 जुलाई को।
Date: 2023-07-29 08:04:39 | Category: राज्य-शहर
नशा मुक्ति हेतु निकाली जागरूकता रैली
Date: 2023-07-25 21:36:56 | Category: राज्य-शहर
रायला तालाब के पेटे में फिर हुआ कब्जा
Date: 2023-07-12 19:31:37 | Category: राज्य-शहर
तालाब में डूबने से युवक की मौत।
Date: 2023-07-10 20:50:06 | Category: राज्य-शहर
माली समाज का करियर गाईडलाईन शिविर आज।
Date: 2023-07-09 07:03:08 | Category: राज्य-शहर
बसपा का युवा कार्यकर्ता सम्मेलन कल।
Date: 2023-06-29 19:11:39 | Category: राज्य-शहर
राजस्थान पुलिस महान पोस्टर का विमोचन
Date: 2023-05-13 17:50:18 | Category: राज्य-शहर
मानपुरा मोड़ अब बना मौत का मोड़।
Date: 2023-05-13 17:32:17 | Category: राज्य-शहर
पक्षियों के लिए बांधे परिंडे।
Date: 2023-05-07 21:35:26 | Category: राज्य-शहर
माली समाज का आरक्षण आंदोलन स्थगित।
Date: 2023-05-02 19:22:28 | Category: राज्य-शहर
राजस्थान ने जिते स्वर्ण पदक
Date: 2023-05-02 19:16:34 | Category: राज्य-शहर
ग्रीष्म काल का अमृत है, गाय की छाछ।
Date: 2023-04-30 20:08:13 | Category: राज्य-शहर
गन्ने की चरखी चोरी के 5 आरोपी गिरफ्तार
Date: 2023-04-29 21:07:11 | Category: राज्य-शहर
योग जीवन का विज्ञान है संत सत्यानंद
Date: 2023-04-24 21:13:19 | Category: राज्य-शहर
कक्षा 6 में चयन परीक्षा 29 अप्रैल को|
Date: 2023-04-10 18:26:53 | Category: राज्य-शहर
फार्म पोंड से गौ वंश को बाहर निकाला।
Date: 2023-04-03 16:51:03 | Category: राज्य-शहर
भीलवाड़ा महोत्सव में आए कैलाश खेर।
Date: 2023-01-14 10:34:39 | Category: राज्य-शहर
भीलवाड़ा महोत्सव का थीम सॉन्ग लॉन्च
Date: 2023-01-11 18:40:11 | Category: राज्य-शहर
सड़क सुरक्षा सप्ताह का शुभारम्भ
Date: 2023-01-11 17:54:29 | Category: राज्य-शहर

© GREAT RAJASTHAN. All Rights Reserved. Design by Tricky Lab
Distributed by Tricky Lab