बारिश ने दिलाई गर्मी से थाेड़ी राहत, रात में फिर उमस भरी गर्मी से परेशनी |
भीलवाड़ा (गुरला , बद्री लाल माली )| गुरुवार को सुबह से तेज गर्मी धूप और उमस से लोग बेहाल थे लेकिन शाम होते होते अचानक बादल छा गए और बारिश शुरू हो गई। गुरला कारोई गंगापुर गाडरमाला कई गांवों में गरज के साथ हल्की तेज बारिश हुई एकं घंटे तक तेज बारिश हुई इसके बाद शाम तक रुक-रुक कर रिमझिम बारिश होती रही। लेकिन जैसे ही बारिश शुरु हुई मौसम सदा बहार हो गया। इसके चलते तापमान में फिर गिरावट आई हालाकि नमी कम होने के चलते उमस बनी रही। बादल छाए रहने के चलते अधिकतम तापमान में तो कमी आई है लेकिन न्यूनतम तापमान में ज्यादा कमी नहीं हो पाने के कारण रात में भी उमस भरी गर्मी महसूस हो रही है। बादल छाए रहने और हवा में नमी की कमी के कारण तेज उमस महसूस हुई।
Great Rajasthan Bhilwara (Rajasthan), 311001
+91 92696339
info@greatrajasthan.in
© GREAT RAJASTHAN. All Rights Reserved.
Design by Tricky Lab
Distributed by Tricky Lab