भीलवाड़ा। (पंकज पोरवाल) भाजपा महिला मोर्चा के तहत होने वाले विभिन्न, प्रवास कार्यक्रमों को लेकर आज उत्तराखंड की भाजपा प्रदेश मंत्री भावना रावत 2 दिवसीय प्रवास पर भीलवाड़ा पहुंची। जहां सर्किट हाउस में महिला मोर्चा अध्यक्ष मंजु पालीवाल ने उनका स्वागत किया। तत्पश्चात शहर के सुचना केन्द्र से पत्रक बांटने का आयोजन किया गया। जबकि कल सुबह रावत एक निजी कॉलेज में नवमतदाताओ से रूबरू होंगी और विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगी। भाजपा जिलाध्यक्ष के निर्देशानुसार भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मंजू नेतृत्व में प्रदेश भर में प्रवास कार्यक्रम के तहत शहर के विभिन्न क्षेत्रों में महिला मोर्चा के दो दिवसीय कार्यक्रमों में रावत मुख्य अतिथि के तौर पर भाग लेंगी।
Great Rajasthan Bhilwara (Rajasthan), 311001
+91 92696339
info@greatrajasthan.in
© GREAT RAJASTHAN. All Rights Reserved.
Design by Tricky Lab
Distributed by Tricky Lab