नई दिशाएं सेवा संस्थान बहुत ही सराहनीय तरीके से कर रही है कार्य: शांति प्रकाश मोहता
भीलवाड़ा। (पंकज पोरवाल) श्री राम मंडल सेवा संस्थान अध्यक्ष शांति प्रकाश मोहता व टीम ने नई दिशाएं सेवा संस्थान का अवलोकन किया। प्रबंधक नरेंद्र सोनी द्वारा अध्यक्ष शांति प्रकाश मोहता व टीम का स्वागत सम्मान किया गया। मोहता ने अपने कहा की नरेंद्र सोनी द्वारा बहुत ही सराहनीय कार्य किया जा रहा है जो भाई अपने परिवार व सामाजिक दायित्व से विमुख हो गए हैं उन्हें वापस जीवनधारा से जोड़ना बड़ा ही साहसिक व पुण्य कार्य है। यह कार्य नई दिशाएं सेवा संस्थान बहुत ही सराहनीय तरीके से कार्य कर रही है। मोहता ने नई दिशाएं सेवा संस्थान में श्री राम मंडल सेवा संस्थान द्वारा सुंदरकांड पाठ का आयोजन करने हेतु भी कहा जो कि अति शीघ्र आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर श्री राम मंडल सेवा संस्थान से शांति प्रकाश मोहता, प्रेम ओझा दिल्ली, ममता शर्मा, सुमन सेन, चेतना जैन, मनीषा, मधु, सोनिया आदि की उपस्थिति रही।
Great Rajasthan Bhilwara (Rajasthan), 311001
+91 92696339
info@greatrajasthan.in
© GREAT RAJASTHAN. All Rights Reserved.
Design by Tricky Lab
Distributed by Tricky Lab