प्रदेश उपाध्यक्ष हमीद मोहम्मद शेख व मोर्चा जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में पगड़ी एंव माला पहनाकर कर किया अभिनंदन, कि चर्चा ।
भीलवाड़ा। (पंकज पोरवाल) पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एंव राष्ट्रीय अल्पसंख्यक मोर्चा के दिल्ली प्रभारी डॉ. मजीत मलिक कमांडो एक निजी कार्यक्रम में भीलवाड़ा प्रवास पर पंहुचें। जंहा भाजपा जिलाध्यक्ष के सानिध्य में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के नेतृत्व में प्रदेश उपाध्यक्ष हमीद मोहम्मद शेख एंव मोर्चा जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में सुदामा फाइनेंस कार्यालय पर पगड़ी व मालाए पहनाकर कर स्वागत किया गया। मीडिया प्रभारी महावीर समदानी ने बताया कि इस मौके पर कमांडो ने छोटी सी चर्चा कर मोर्चा पदाधिकारियों से कहा कि आने वाले समय मे अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ताओं के लिए बहुत अच्छा समय आने वाला है। काम करने वाले कार्यकर्ताओ को इसका लाभ मिलेगा और केंद्र की योजनाओं फायदा भी मिलेगा। इस लिए समाज को भाजपा में ज्यादा से ज्यादा मुस्लिम वर्ग को जोड़ना चाहिए। इस मौके पर भाजपा कार्यसमिति सदस्य अब्दुल रसीद पठान, जिला उपाध्यक्ष बरकत सोरगर, इमरान शेख, सलाम नागोरी, अरशद खान, इमरान काजी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे
Great Rajasthan Bhilwara (Rajasthan), 311001
+91 92696339
info@greatrajasthan.in
© GREAT RAJASTHAN. All Rights Reserved.
Design by Tricky Lab
Distributed by Tricky Lab