थांवला (नागौर) चंद्रशेखर शर्मा। आईएएस निरंजन कुमार आर्य राज्य के पहले मुख्य सचिव जो अनुसूचित जाति के हैं। भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी एव मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के सलाहकार आईएएस निरंजन कुमार आर्य का जयपुर से मेड़ता सिटी जाते समय थांवला में बायपास पर रोककर पुष्पवर्षा करते हुए दर्जनों लोगों ने पुष्पमाला व साफा पहनाकर अभिनंदन किया।आर्य ने सचिवालय में राजस्थान के मुख्य सचिव के पद का कार्यभार ग्रहण किया। इससे पहले मुख्य सचिव राजीव स्वरुप के तीन महीने के सेवा विस्तार के कयास खत्म होने के बाद शनिवार देर रात 2 बजे बाद गहलोत सरकार ने मुख्य सचिव पद के लिए आईएएस निरंजन आर्य के नाम पर मुहर लगाई। वे अनुसूचित जाति से आने वाले राज्य के पहले मुख्य सचिव होंगे। आर्य अपने 10 सीनियर आईएएस अफसरों को पीछे छोड़कर राजस्थान का मुख्य सचिव बनने वाले पहले अफसर बने।मुख्य सचिव के पद से सेवानिवृत्त होने के बाद निरंजन आर्य को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने सलाहकार मंडल में शामिल किया है।मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने निरंजन आर्य को अपना सलाहकार नियुक्त किया है।निरंजन आर्य की इस नियुक्ति से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के सलाहकार मंडल में नौ रत्न हो गए।आर्य ने आमजन के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि हनुमान जन्मोत्सव पर सम्पूर्ण देशवासियों का कल्याण हो,दुख समृद्धि मिले,आपसी प्रेम बढ़े और देश में में चेन हो प्रेम बढ़े भाईचारा रहे। आर्य के थांवला पहुंचने पर जबरदस्त खुशी का इजहार करते हुए बालोत्थान विद्यालय थांवला के निदेशक ओमप्रकाश कलवानिया,सुभाष पारीक, मेहराम लांछ, रामाकिशन लांछ, रामनिवास लांछ, रामलाल लांछ, मोडाराम लांछ, पांचाराम रावत, उमेश उपाध्याय सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।
Great Rajasthan Bhilwara (Rajasthan), 311001
+91 92696339
info@greatrajasthan.in
© GREAT RAJASTHAN. All Rights Reserved.
Design by Tricky Lab
Distributed by Tricky Lab