Breaking News
हमारा देश खेल, कला, संस्कृति सभी क्षेत्रों में बढ़ रहा है आगे: दिलीप तोषनीवाल

माहेश्वरी पब्लिक स्कूल, आजाद नगर का वार्षिकोत्सव सम्पन्न, अभ्युदय के माध्यम से दी विभिन्न जानकारिया, बच्चों को किया प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित

 

 भीलवाड़ा। (पंकज पोरवाल) श्री महेश सेवा समिति द्वारा संचालित माहेश्वरी पब्लिक स्कूल, आजाद नगर में वार्षिकोत्सव मनाया गया। इसका शीर्षक अभ्युदय रखा गया। अभ्युदय का अर्थ है ऊंचाई, वृद्धि, समृद्धि अर्थात नए भारत का उदय। वार्षिकोत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि उच्च जिला एवं सेशन न्यायधीश एवं जिला विधिक सेवक प्राधिकरण, भीलवाडा राजपाल सिंह, विशिष्ठ अतिथि दक्षिणी राजस्थान प्रादेशिक माहेश्वरी सभा अध्यक्ष राधेश्याम चेचाणी, पूर्व अध्यक्ष श्री महेश सेवा समिति शिव नारायण दरक ने माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया। माहेश्वरी पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव में कक्षा 1 से 10वी के विद्यार्थियों ने भाग लिया। इसमे महाराणा प्रताप कि वीर्य गाथा थी, शिवाजी व लक्षी बाई का साहस था, बच्चों ने भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव के बलिदान को याद किया, कोरोना कल में भारत की योगदान वैक्सीन को याद किया। चंद्रयान व आदित्य कि सफलता को बहुत ही मनमोहक रूप से प्रस्तुत किया। इसमे यह बताया गया कि भारत विकासशील से विकसित  भारत बनने की ओर अग्रसर है। श्री महेश सेवा समिति के सचिव राजेंद्र कुमार कचोलिया ने कहा कि अभ्युदय के माध्यम से हमारे विद्यार्थी भारत में होने वाली नीतिगत चर्चाओं, विकास कार्यक्रमों और सामाजिक आर्थिक विकास से अवगत होंगे। उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल जाखेटिया ने बच्चों की प्रतुतियो कि सराहना की। उपाध्यक्ष सत्य नारायण मूंदडा ने सभी बच्चों को प्रोत्साहित किया। सह सचिव प्रहलाद राय हिंगड़ ने कहा कि प्राचीन भारत का गौरव तथा आधुनिक भारत के विकास से हमारे विद्यार्थी ऐसे ही कार्यक्रम के माध्यम से परिचित हो सकेगे। डायरेक्टर ओम प्रकाश मालू ने सभी अध्यापको के प्रयास कि सराहना की। विद्यालय के डायरेक्टर दिलीप तोषनीवाल ने कहा कि हमारा देश खेल कला संस्कृति सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ रहा है। इस दौरान डायरेक्टर सुरेश चन्द्र काबरा, डायरेक्टर दिनेश कुमार शारदा, डायरेक्टर चंद्र प्रकाश काल्या ने भी कार्यक्रम को सम्बोधित किया। वार्षिकोत्सव में श्री माहेश पब्लिक स्कूल सीनियर विंग की प्रिंसिपल श्रीमती अरविंदर कौर, श्री महेश पब्लिक स्कूल प्राइमरी विंग की प्रिंसिपल श्रीमती निधी झा भार्गवा व श्री महेश शिक्षा सदन के प्रिंसिपल प्रियतम वर्मा एंव श्यामलाल सांगावत आदि उपस्थित रहे। अंत में आभार वाईस प्रिंसिपल रूचि रस्तोगी ने ज्ञापित किया।

अभ्युदय के माध्यम से दी विभिन्न जानकारिया

प्रिंसिपल अल्पा सिंह ने बताया कि इस थीम के माध्यम से प्राचीन भारत का गौरव, आजादी का संघर्ष, वीर जवानों का बलिदान, खेल तथा कला संस्कृति के क्षेत्र में भारत ने कामयाबी का जो परचम लहराया है उसकी कुछ झलकियां प्रस्तुत की। इन झलकियों के माध्यम से यह बताया गया कि हमारा देश किस प्रकार हर क्षेत्र में नए-नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है तथा भारत पुनः सोने की चिड़िया बनने की ओर अग्रसर है।

बच्चों को किया प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित

 वाईस प्रिंसिपल रूचि रस्तोगी ने बताया कि वार्षिकोत्सव के दौरान जिन बच्चों ने विभिन्न प्रतियोगिता में भाग लेकर विद्यालय का मान सम्मान और गौरव बढाया उन बच्चों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। मंच का संचालन अल्पा जैन ने किया।


Great Rajasthan

Advertisement

Tranding News

*रायला में रुई से भरे ट्रक में लगी आग*
Date: 2024-12-11 13:42:27 | Category: राज्य-शहर
नगर निगम ने निकाली साइकिल रैली।
Date: 2024-09-29 20:54:41 | Category: राज्य-शहर
*लाम्बिया टोल पर हुआ पौधारोपण*
Date: 2024-09-17 18:09:02 | Category: राज्य-शहर
*तालाब में तैरती मिली लाश की हुई पहचान*
Date: 2024-09-13 17:30:43 | Category: राज्य-शहर
भीलवाड़ा की एसीबी टीम पहुंची रायला
Date: 2024-07-24 15:51:51 | Category: राज्य-शहर
650 टन खनिज बजरी को किया खुर्दबुर्द
Date: 2024-07-09 18:56:48 | Category: राज्य-शहर
सिंधु महिला समिति ने मनाया फागोत्सव
Date: 2024-03-15 18:33:07 | Category: राज्य-शहर
राजीव दाधीच बने मीडिया प्रभारी
Date: 2024-03-15 18:26:07 | Category: राज्य-शहर
अमृता हाट मेले का समापन 27 फरवरी को
Date: 2024-02-26 20:49:22 | Category: राज्य-शहर
सावधान। मिलावट ख़ौर की खेर नही!
Date: 2024-02-26 20:39:07 | Category: राज्य-शहर
*रायला थाने का सिपाही हुआ गुमशुदा*
Date: 2024-01-02 12:46:09 | Category: राज्य-शहर
*कुँए में गिरने से युवक की मौत*
Date: 2023-11-17 13:48:31 | Category: राज्य-शहर
दीपोत्सव की ढेर सारी शुभकामनाएं
Date: 2023-11-10 22:23:33 | Category: राज्य-शहर
अवैध शराब पर चला पुलिस का डंडा।
Date: 2023-10-29 20:43:57 | Category: राज्य-शहर
*कुएं में तैरती मिली युवती की लाश*
Date: 2023-10-20 11:06:33 | Category: राज्य-शहर
शोक संदेश/उठावना
Date: 2023-10-11 12:00:09 | Category: राज्य-शहर
रायला धर्म तालाब अपडेट।
Date: 2023-10-03 17:49:03 | Category: राज्य-शहर
आरसीएम का रक्तदान शिविर आयोजित |
Date: 2023-09-16 19:05:21 | Category: राज्य-शहर
भीलवाड़ा डेयरी की आम सभा संपन्न 
Date: 2023-09-14 18:46:01 | Category: राज्य-शहर
26 अगस्त को विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।
Date: 2023-08-25 22:21:48 | Category: राज्य-शहर
बिजली बिल देखकर उपभोक्ता के उड़े होश
Date: 2023-08-17 17:06:26 | Category: राज्य-शहर
कल होगा तिरंगा रैली का आयोजन।
Date: 2023-08-12 18:08:43 | Category: राज्य-शहर
*कब्बडी में रही अव्वल लोटियास की टीम*
Date: 2023-08-09 17:58:21 | Category: राज्य-शहर
*खेत मे करंट लगने से किसान की मौत *
Date: 2023-08-04 13:43:19 | Category: राज्य-शहर
मन की बात का 103 वां श्रवण 30 जुलाई को।
Date: 2023-07-29 08:04:39 | Category: राज्य-शहर
नशा मुक्ति हेतु निकाली जागरूकता रैली
Date: 2023-07-25 21:36:56 | Category: राज्य-शहर
रायला तालाब के पेटे में फिर हुआ कब्जा
Date: 2023-07-12 19:31:37 | Category: राज्य-शहर
तालाब में डूबने से युवक की मौत।
Date: 2023-07-10 20:50:06 | Category: राज्य-शहर
माली समाज का करियर गाईडलाईन शिविर आज।
Date: 2023-07-09 07:03:08 | Category: राज्य-शहर
बसपा का युवा कार्यकर्ता सम्मेलन कल।
Date: 2023-06-29 19:11:39 | Category: राज्य-शहर
राजस्थान पुलिस महान पोस्टर का विमोचन
Date: 2023-05-13 17:50:18 | Category: राज्य-शहर
मानपुरा मोड़ अब बना मौत का मोड़।
Date: 2023-05-13 17:32:17 | Category: राज्य-शहर
पक्षियों के लिए बांधे परिंडे।
Date: 2023-05-07 21:35:26 | Category: राज्य-शहर
माली समाज का आरक्षण आंदोलन स्थगित।
Date: 2023-05-02 19:22:28 | Category: राज्य-शहर
राजस्थान ने जिते स्वर्ण पदक
Date: 2023-05-02 19:16:34 | Category: राज्य-शहर
ग्रीष्म काल का अमृत है, गाय की छाछ।
Date: 2023-04-30 20:08:13 | Category: राज्य-शहर
गन्ने की चरखी चोरी के 5 आरोपी गिरफ्तार
Date: 2023-04-29 21:07:11 | Category: राज्य-शहर
योग जीवन का विज्ञान है संत सत्यानंद
Date: 2023-04-24 21:13:19 | Category: राज्य-शहर
कक्षा 6 में चयन परीक्षा 29 अप्रैल को|
Date: 2023-04-10 18:26:53 | Category: राज्य-शहर
फार्म पोंड से गौ वंश को बाहर निकाला।
Date: 2023-04-03 16:51:03 | Category: राज्य-शहर
भीलवाड़ा महोत्सव में आए कैलाश खेर।
Date: 2023-01-14 10:34:39 | Category: राज्य-शहर
भीलवाड़ा महोत्सव का थीम सॉन्ग लॉन्च
Date: 2023-01-11 18:40:11 | Category: राज्य-शहर
सड़क सुरक्षा सप्ताह का शुभारम्भ
Date: 2023-01-11 17:54:29 | Category: राज्य-शहर

© GREAT RAJASTHAN. All Rights Reserved. Design by Tricky Lab
Distributed by Tricky Lab