भीलवाड़ा। प्रखर वक्ता डॉ. प्रितीसुधा ने अहिंसा भवन शास्त्री नगर मे श्रावक - श्राविकाओ सम्बोधित करतें हुए कहा कि मनुष्य का सांसारिक वस्तुओं से प्यार मात्र एक दिखावा एवं झूठ है। यह सब क्षणिक सुख होती है। एक दिन इसे नष्ट हो जाना है। मनुष्य को मोह माया के अधंकार से केवल ज्ञान ही बाहर निकाल सकता है। आज इंसान सांसारिकता के मोह और अंधकार की ओर अग्रसर हो रहा है। मनुष्य अज्ञानता के कारण सतगुरू के दिखाए गये मार्ग से भटक चुका है। मनुष्य को अज्ञानता के अंधकार से कौई निकाल सकता है तो वो सतगुरू ही निकाल सकतें है। इसके लिए मनुष्य को अपना सर्वस्व त्याग कर स्वयं को सतगुरू के चरणों में समर्पित करना होगा। तभी मनुष्य ईश्वर को प्राप्त करके अपनी इस आत्मा को मोह माया के चक्रव्यूह से बाहर निकाल पाएगा। सत्संग में आने से मानव अपने जीवन कि नकारात्मकता से सकारात्मकता की ओर मुड़ सकता है। सच्चे मन से भक्ति होगी तभी प्रभु के दर्शन कर पाओगे। इस दौरान साध्वी संयम सुधा ने कहा कि मनुष्य धन के पीछे भाग रहा है। जबकि धन दौलत उसके साथ नहीं जाने वाली है। मोह माया का विसर्जन करने पर ही मनुष्य जीवन को सफल बन सकता है। इस दौरान अहिंसा भवन के अध्यक्ष लक्ष्मणसिंह बाबेल, हिम्मतसिंह बापना, रिखब चंद पीपाड़ा, संदिप छाजेड़, शांतिलाल कांकरिया, अमरसिंह संचेती, कुशल सिंह बूलिया, सुशील चपलोत, सुगन चंद आंचलिया, जतन जैन आदि पदाधिकारी के साथ महिला मंडल की नीता बाबेल, रजनी सिंघवी, अंजना सिसोदिया, मंजू बाफना, वंदना लोढ़ा,सरोज महता, रश्मि लोढ़ा के अलावा अनेको श्रध्दालूओ की धर्मसभा के दौरान उपस्थित रही।
Great Rajasthan Bhilwara (Rajasthan), 311001
+91 92696339
info@greatrajasthan.in
© GREAT RAJASTHAN. All Rights Reserved.
Design by Tricky Lab
Distributed by Tricky Lab