महेश नवमी पर होने वाले कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए किया प्रेरित भीलवाड़ा। (पंकज पोरवाल) भोपालगंज माहेश्वरी महिला मंडल द्वारा जनरल मीटिंग रखी गई। इस मीटिंग के तहत पूल पार्टी का भी आयोजन किया गया। मंडल की अध्यक्ष कल्पना सोमानी ने बताया कि गर्मियों के मौसम में स्वीमिंग पूल में मस्ती करने का मौका मिले, वो भी मंडल के साथ तो उसका मजा ही कुछ और है। इसी को ध्यान में रखते हुए पूल पार्टी का आयोजन शहर के एक रिसॉर्ट में किया गया। जिसमें मंडल की सदस्याओं ने अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर पूल पार्टी का आनंद लिया। सचिव सुमन सोमानी ने बताया कि सदस्याओं को महेश नवमी पर होने वाले कार्यक्रमों से अवगत कराया गया कराया तथा उन्हें अधिक से अधिक संख्या में सभी कार्यक्रम में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
Great Rajasthan Bhilwara (Rajasthan), 311001
+91 92696339
info@greatrajasthan.in
© GREAT RAJASTHAN. All Rights Reserved.
Design by Tricky Lab
Distributed by Tricky Lab