Breaking News
बिजनेस लॉन्च के 5 साल के भीतर जेएसडब्ल्यू पेंट्स ने दर्ज किया अपना पहला परिचालन लाभ

बिजनेस लॉन्च के 5 साल के भीतर जेएसडब्ल्यू पेंट्स ने दर्ज किया अपना पहला परिचालन लाभ

कम समय में अधिक मुनाफा कमाने वाली जेएसडब्ल्यू पेंट्स भारत की सबसे नई पेंट्स कंपनी वित्त वर्ष 2024 -25 में, 2,000 करोड़ रुपए से अधिक का सकल राजस्व रिकॉर्ड

वित्त वर्ष 2026 तक राजस्व को 2.5 गुना बढ़ाकर 5,000 करोड़ रुपए करने का लक्ष्य

डेकोरेटिव पेंट बिजनेस को और आगे ले जाने के लिए यूनिलीवर के पूर्व एग्जीक्यूटिव आशीष राय को बनाया गया चीफ बिजनेस ऑफिसर  भारत की प्रमुख इको-फ्रेंडली पेंट कंपनी और 24 अरब यूएस डॉलर वाले जेएसडब्ल्यू समूह का हिस्सा जेएसडब्ल्यू पेंट्स ने पिछले वित्तीय वर्ष में 3% से अधिक (लगभग 67 करोड़ रुपए) के एबिटा मार्जिन के साथ अपना पहला पूर्ण वर्ष परिचालन लाभ दर्ज किया।

यह जेएसडब्ल्यू पेंट्स को सबसे कम अवधि में परिचालन लाभ दर्ज करने वाली पहली और सबसे युवा भारतीय पेंट्स कंपनी बनाता है। उद्योग में अपनी 10 गुना से अधिक विकास दर दर्ज करते हुए कंपनी का सकल राजस्व 2,000 करोड़ रुपए के लक्ष्य को पार कर चुका है। सकल राजस्व में वृद्धि को डेकोरेटिव पेंट और इंडस्ट्रियल कोटिंग्स दोनों व्यवसायों से समर्थन मिला है।

मौजूदा विकास दर को ध्यान में रखते हुए जेएसडब्ल्यू पेंट्स अगले दो वर्षों के भीतर (यानी वित्त वर्ष 2026 तक) 5,000 करोड़ रुपए के लक्ष्य को हासिल करने के लिए प्रयासरत है। व्यवसाय में डेकोरेटिव पेंट्स सेगमेंट द्वारा महत्वपूर्ण बदलाव करके इसे मजबूती दी जाएगी। कंपनी ने आशीष रॉय को चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर-डेकोरेटिव नियुक्त किया है, जिन्हें यूनिलीवर जैसे वैश्विक संगठनों में डिस्ट्रीब्यूशन बिजनेस में दो दशकों से अधिक वर्षों का अनुभव है। आशीष जेएसडब्ल्यू पेंट्स में डेकोरेटिव पेंट्स बिजनेस में परिवर्तन और विकास का नेतृत्व करेंगे और लाभदायक टॉप लाइन डेवलपमेंट देंगे। जेएसडब्ल्यू पेंट्स के मैनेजिंग डायरेक्टर पार्थ जिंदल ने कहा,''जेएसडब्ल्यू पेंट्स के लिए सबसे कम समय में मुनाफा कमाने वाली सबसे युवा पेंट कंपनी बनना बड़ी उपलब्धि रहा है। अब हम नए अवसरों का लाभ उठाने के लिए प्रतिबद्ध हैं, क्योंकि भारतीय उपभोक्ता उद्देश्यपूर्ण जीवन और पर्यावरण-अनुकूल उत्पादों के प्रति अपनी प्राथमिकताएं विकसित कर रहे हैं। मुझे अपने मैन्युफैक्चरिंग और मार्केटिंग निवेश में विकास का नेतृत्व करने के लिए आशीष राय का स्वागत करते हुए खुशी हो रही है। जेएसडब्ल्यू पेंट्स 29 साल की औसत कामकाजी उम्र के साथ उद्योग में सबसे युवा, सबसे अधिक लैंगिक विविध और जोरदार टीम के साथ अपना बिजनेस आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।

'' जेएसडब्ल्यू पेंट्स के जॉइंट मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ  सुंदरेसन एएस के अनुसार, ''हम एक युवा टीम हैं और ऐसे काम करने की इच्छा रखते हैं जो पहले कभी नहीं किए गए। हमें खुशी है कि हम जो बदलाव लाना चाहते हैं, उसे अच्छी प्रतिक्रिया मिली है, जिसने हमें तेज गति से तरक्की करने के लिए प्रोत्साहित किया। हम अपने उपभोक्ताओं के दरवाजे पर विश्व स्तरीय उत्पाद और सेवाएँ पहुँचा कर उनके घरों को वास्तव में सुंदर बनाने का वादा करते हैं।'' जेएसडब्ल्यू पेंट्स के चीफ बिजनेस ऑफिसर- डेकोरेटिव्स आशीष राय ने कहा, "मैं एक महत्वपूर्ण मोड़ पर जेएसडब्ल्यू पेंट्स से जुड़कर रोमांचित हूँ, जहाँ व्यवसाय स्पष्ट रूप से अपनी विकास गति को तेज करने के लिए तैयार है। दरअसल सजावटी पेंट्स भारतीय उपभोक्ताओं द्वारा अपने घरों में बदलाव करने की खुशी से बहुत निकटता से जुड़े हुए हैं। डिजिटल प्रगति, उपभोक्ता की बढ़ती जरूरतें और नवीन पर्यावरण-अनुकूल उत्पादों के साथ डेकोरेटिव पेंट बिजनेस में हम तेजी से विकास करेंगे, हमारी इस प्रतिबद्धता से हमारे ग्राहकों को बहुत खुशी होगी।'' जेएसडब्ल्यू पेंट्स द्वारा तेजी से दर्ज की गई राजस्व वृद्धि पूरे भारत में अपने उपभोक्ताओं के लिए पेश किए गए विचारशील तरीकों और नवाचारों के माध्यम से संचालित हुई है। जेएसडब्ल्यू पेंट्स भारत की एकमात्र कंपनी है, जो भारतीय पेंट बाजार में अद्वितीय 'कोई भी रंग, एक कीमत' की पेशकश करती है। लग्जरी इंटीरियर इमल्शन 'हेलो' भारत का सर्वश्रेष्ठ पेंट है, क्योंकि यह अपने समकक्ष या तुलनात्मक पेंट्स से तुलना में अधिक खरा उतरा है। जेएसडब्ल्यू पेंट्स वॉटरप्रूफिंग रेंज आईब्लॉक घरों को वॉटरप्रूफ करने का सबसे अचूक तरीका है। कंपनी देश भर में लॉन्च किए गए एक नए विज्ञापन अभियान के साथ इसकी मार्केटिंग कर रही है। पानी आधारित इनेमल 'एक्वाग्लो' घर पर लकड़ी और धातु के लिए एकमात्र गैर-बदबूदार पेंट के रूप में उपभोक्ताओं को पसंद है। जेएसडब्ल्यू पेंट्स ने लग्जरी वुड फिनिश की ओपेरा रेंज लॉन्च की है, जो आयातित इटालियन वुड फिनिश को टक्कर देने के लिए भारत में निर्मित है। इंडस्ट्रियल कोटिंग में जेएसडब्ल्यू पेंट्स 'कॉइल कोटिंग्स' में अग्रणी है और सुरक्षात्मक, पाइप, पवन चक्की, फर्श और सामान्य औद्योगिक कोटिंग्स जैसे अन्य क्षेत्रों में अपनी पेशकश का विस्तार कर रही है।


Great Rajasthan

Advertisement

Tranding News

*रायला में रुई से भरे ट्रक में लगी आग*
Date: 2024-12-11 13:42:27 | Category: राज्य-शहर
नगर निगम ने निकाली साइकिल रैली।
Date: 2024-09-29 20:54:41 | Category: राज्य-शहर
*लाम्बिया टोल पर हुआ पौधारोपण*
Date: 2024-09-17 18:09:02 | Category: राज्य-शहर
*तालाब में तैरती मिली लाश की हुई पहचान*
Date: 2024-09-13 17:30:43 | Category: राज्य-शहर
भीलवाड़ा की एसीबी टीम पहुंची रायला
Date: 2024-07-24 15:51:51 | Category: राज्य-शहर
650 टन खनिज बजरी को किया खुर्दबुर्द
Date: 2024-07-09 18:56:48 | Category: राज्य-शहर
सिंधु महिला समिति ने मनाया फागोत्सव
Date: 2024-03-15 18:33:07 | Category: राज्य-शहर
राजीव दाधीच बने मीडिया प्रभारी
Date: 2024-03-15 18:26:07 | Category: राज्य-शहर
अमृता हाट मेले का समापन 27 फरवरी को
Date: 2024-02-26 20:49:22 | Category: राज्य-शहर
सावधान। मिलावट ख़ौर की खेर नही!
Date: 2024-02-26 20:39:07 | Category: राज्य-शहर
*रायला थाने का सिपाही हुआ गुमशुदा*
Date: 2024-01-02 12:46:09 | Category: राज्य-शहर
*कुँए में गिरने से युवक की मौत*
Date: 2023-11-17 13:48:31 | Category: राज्य-शहर
दीपोत्सव की ढेर सारी शुभकामनाएं
Date: 2023-11-10 22:23:33 | Category: राज्य-शहर
अवैध शराब पर चला पुलिस का डंडा।
Date: 2023-10-29 20:43:57 | Category: राज्य-शहर
*कुएं में तैरती मिली युवती की लाश*
Date: 2023-10-20 11:06:33 | Category: राज्य-शहर
शोक संदेश/उठावना
Date: 2023-10-11 12:00:09 | Category: राज्य-शहर
रायला धर्म तालाब अपडेट।
Date: 2023-10-03 17:49:03 | Category: राज्य-शहर
आरसीएम का रक्तदान शिविर आयोजित |
Date: 2023-09-16 19:05:21 | Category: राज्य-शहर
भीलवाड़ा डेयरी की आम सभा संपन्न 
Date: 2023-09-14 18:46:01 | Category: राज्य-शहर
26 अगस्त को विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।
Date: 2023-08-25 22:21:48 | Category: राज्य-शहर
बिजली बिल देखकर उपभोक्ता के उड़े होश
Date: 2023-08-17 17:06:26 | Category: राज्य-शहर
कल होगा तिरंगा रैली का आयोजन।
Date: 2023-08-12 18:08:43 | Category: राज्य-शहर
*कब्बडी में रही अव्वल लोटियास की टीम*
Date: 2023-08-09 17:58:21 | Category: राज्य-शहर
*खेत मे करंट लगने से किसान की मौत *
Date: 2023-08-04 13:43:19 | Category: राज्य-शहर
मन की बात का 103 वां श्रवण 30 जुलाई को।
Date: 2023-07-29 08:04:39 | Category: राज्य-शहर
नशा मुक्ति हेतु निकाली जागरूकता रैली
Date: 2023-07-25 21:36:56 | Category: राज्य-शहर
रायला तालाब के पेटे में फिर हुआ कब्जा
Date: 2023-07-12 19:31:37 | Category: राज्य-शहर
तालाब में डूबने से युवक की मौत।
Date: 2023-07-10 20:50:06 | Category: राज्य-शहर
माली समाज का करियर गाईडलाईन शिविर आज।
Date: 2023-07-09 07:03:08 | Category: राज्य-शहर
बसपा का युवा कार्यकर्ता सम्मेलन कल।
Date: 2023-06-29 19:11:39 | Category: राज्य-शहर
राजस्थान पुलिस महान पोस्टर का विमोचन
Date: 2023-05-13 17:50:18 | Category: राज्य-शहर
मानपुरा मोड़ अब बना मौत का मोड़।
Date: 2023-05-13 17:32:17 | Category: राज्य-शहर
पक्षियों के लिए बांधे परिंडे।
Date: 2023-05-07 21:35:26 | Category: राज्य-शहर
माली समाज का आरक्षण आंदोलन स्थगित।
Date: 2023-05-02 19:22:28 | Category: राज्य-शहर
राजस्थान ने जिते स्वर्ण पदक
Date: 2023-05-02 19:16:34 | Category: राज्य-शहर
ग्रीष्म काल का अमृत है, गाय की छाछ।
Date: 2023-04-30 20:08:13 | Category: राज्य-शहर
गन्ने की चरखी चोरी के 5 आरोपी गिरफ्तार
Date: 2023-04-29 21:07:11 | Category: राज्य-शहर
योग जीवन का विज्ञान है संत सत्यानंद
Date: 2023-04-24 21:13:19 | Category: राज्य-शहर
कक्षा 6 में चयन परीक्षा 29 अप्रैल को|
Date: 2023-04-10 18:26:53 | Category: राज्य-शहर
फार्म पोंड से गौ वंश को बाहर निकाला।
Date: 2023-04-03 16:51:03 | Category: राज्य-शहर
भीलवाड़ा महोत्सव में आए कैलाश खेर।
Date: 2023-01-14 10:34:39 | Category: राज्य-शहर
भीलवाड़ा महोत्सव का थीम सॉन्ग लॉन्च
Date: 2023-01-11 18:40:11 | Category: राज्य-शहर
सड़क सुरक्षा सप्ताह का शुभारम्भ
Date: 2023-01-11 17:54:29 | Category: राज्य-शहर

© GREAT RAJASTHAN. All Rights Reserved. Design by Tricky Lab
Distributed by Tricky Lab