भीलवाड़ा। (पंकज पोरवाल) प्राकृतिक खेती अपनाये एवं आत्मनिर्भर बने किसान : तेजेंद्र गुर्जर भाजपा प्रदेश एवं भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष तेजेंद्र गुर्जर के निर्देशानुसार जिले के सुभाष,प्रताप,मोखुंदा,बदनोर,हुरडा,ज्ञानगढ़, पालडी,सुवाणा सहित 21 मंडलों में संगोष्ठीया आयोजित की गयी। किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष तेजेंद्र गुर्जर की नेतृत्व में छपिया महादेव मंदिर प्रांगण में प्राकृतिक खेती एवं आत्मनिर्भर कृषि विषय पर किसान संगोष्ठी आयोजित की गयी । जिलाध्यक्ष तेजेंद्र गुर्जर ने बताया की प्राकृतिक खेती से मिट्टी की उपजाऊ क्षमता बढ़ती है,सिंचाई का अंतराल बढ़ जाता है तथा रासायनिक खाद पर निर्भरता खत्म हो जाती है इसके साथ ही भारत में श्रीअन्न के स्वास्थ्य लाभों के बारे में पर्याप्त जागरूकता का अभाव है,जिससे इसकी निम्न मांग बनी हुई है बल्कि भारत विश्व में मोटे अनाजों (श्रीअन्न) का सबसे बड़ा उत्पादक देश है। यह वैश्विक उत्पादन में 20 प्रतिशत और एशिया के उत्पादन में 80 प्रतिशत की हिस्सेदारी रखता है पर भी किसानों को जागरूक करने का आव्हान किया। इस दौरान किसान मोर्चा हुरडा मंडल अध्यक्ष रामदयाल चौधरी किसान मोर्चा उपाध्यक्ष गजराज गुर्जर किसान मोर्चा मंत्री गोविंद राम पांचू नाथ योगी बजरंग नायक अर्जुन योगी श्रवण जाट पन्ना लाल माली सुरेश सेन घीसु बलाई सहित किसान उपस्थित रहे।
Great Rajasthan Bhilwara (Rajasthan), 311001
+91 92696339
info@greatrajasthan.in
© GREAT RAJASTHAN. All Rights Reserved.
Design by Tricky Lab
Distributed by Tricky Lab