Breaking News
एनजीओ, फाउंडेशन, ट्रस्टों के साथ प्रशासन का दो दिवसीय संवाद 12 और 13 अप्रैल को |

साप्ताहिक समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन

भीलवाड़ा, 10 अप्रैल। जिला कलक्टर आशीष मोदी के निर्देशानुसार अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) डॉ राजेश गोयल की अध्यक्षता में सोमवार को विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया। बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर ने विभिन्न विभागों की योजनाओं, कार्यक्रमों व गतिविधियों से जुड़ी प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बैठक के दौरान स्वेच्छिक़ क्षेत्र विकास केंद्र जयपुर के स्टेट कॉर्डिनेटर अजय गौड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि सभी स्वेच्छिक़ संगठनों की प्रतिनिधि संस्था के रूप में कार्य कर रहे स्वेच्छिक़ क्षेत्र विकास केंद्र जयपुर के द्वारा प्रशासन और एन जी ओ, फाउंडेशन, ट्रस्ट एवं स्वयं सेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों के मध्य 12 व 13 अप्रैल को दो दिवसीय संवाद कार्यक्रम टाउन हॉल, भीलवाड़ा में आयोजित किया जायेगा। 

विभिन्न संगठनों को राज्य के विकास की मुख्य धारा में लाने के लिए प्राप्त होने वाले सरकारी अनुदान से सम्बंधित समस्याओ का समाधान का प्रयास किया जायेगा।

उद्घाटन सत्र सुबह 9 बजे होगा जिसमें जिला कलक्टर , पुलिस अधीक्षक एवं अतिथियों का स्वागत व उद्बोधन किया जायेगा। संवाद कार्यक्रम की रूपरेखा व स्वेच्छिक़ संगठनों के राज्य की उन्नति में सहयोग का प्रस्तुतिकरण किया जायेगा। इस पर आधारित फिल्मों का प्रदर्शन कर ऑडियो,वीडियो माध्यम से समझाया जायेगा।  

प्रथम दिन के शेष चार सत्रो में सामाजिक न्याय व अधिकारिता विभाग की विशेष योग्य जन गरिमामय पहचान की ओर एक कदम, चिकित्सा विभाग के अंतर्गत स्वास्थ्य सबका अधिकार,जनजाति विकास व चुनौतियां व नागरिक सुरक्षा, नागरिक मित्र इत्यादि सम्बंधित विभागों द्वारा विभागीय योजनाओं का प्रस्तुतिकरण, योजनाओं के क्रियान्वयन में चुनौतियों पर पारस्परिक परिचर्चा व संवाद किया जायेगा। इस कार्यक्रम में एनजीओ, फाउंडेशन, ट्रस्टों के प्रतिनिधि दोनों दिन भाग लेंगे।

संवाद कार्यक्रम के दूसरे दिन वीएसडीसी पोर्टल के महत्व, रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को फ़िल्म द्वारा समझाया जायेगा। साथ ही सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग ,श्रमिक व रोजगार विभाग, कृषि पशुपालन, शिक्षा, ग्रामीण विकास  व पंचायती राज, वन और पर्यावरण विभाग से सम्बंधित विभिन्न योजनाओं का विभागीय अधिकारियो के द्वारा प्रस्तुतिकरण दिया जाएगा और योजनाओं के क्रियान्वयन में चुनौतियों और समाधान पर चर्चा की जायेगी।

इस कार्यक्रम मे उद्घाटन सत्र के मुख्य अतिथि के रूप में  रामलाल जाट कैबिनेट मंत्री व समापन सत्र के मुख्य अतिथि  धीरज गुर्जर अध्यक्ष राजस्थान बीज निगम (राज्य मंत्री दर्जा) रहेंगे । अध्यक्षता  मुमताज मसीह (राज्य मंत्री दर्जा )अध्यक्ष स्वेच्छिक़ क्षेत्र विकास केंद्र जयपुर करेंगे। कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि  गायत्री देवी ,विधायक सहाड़ा रहेगी।  

24 अप्रेल से 30 जून तक लगेंगे मंहगाई राहत कैंप

बैठक में एडीएम डॉ गोयल ने बताया कि आमजन और वंचित वर्ग को महंगाई से राहत दिलाने के लिए 24 अप्रेल से 30 जून  तक मंहगाई राहत कैंप आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि महंगाई राहत  कैंप में  गरीब परिवारों को 500 रूपए में गैस सिलेंडर योजना, मुख्यमंत्री निःशुल्क बिजली योजना, मुख्यमंत्री निःशुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना, महात्मा गांधी ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना, इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना, पालनहार योजना, मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना , मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना  आदि योजनाओं की जानकारी देकर पात्र परिवारों को जोड़ा जाएगा।

बैठक के दौरान विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।


Great Rajasthan

Advertisement

Tranding News

*रायला में रुई से भरे ट्रक में लगी आग*
Date: 2024-12-11 13:42:27 | Category: राज्य-शहर
नगर निगम ने निकाली साइकिल रैली।
Date: 2024-09-29 20:54:41 | Category: राज्य-शहर
*लाम्बिया टोल पर हुआ पौधारोपण*
Date: 2024-09-17 18:09:02 | Category: राज्य-शहर
*तालाब में तैरती मिली लाश की हुई पहचान*
Date: 2024-09-13 17:30:43 | Category: राज्य-शहर
भीलवाड़ा की एसीबी टीम पहुंची रायला
Date: 2024-07-24 15:51:51 | Category: राज्य-शहर
650 टन खनिज बजरी को किया खुर्दबुर्द
Date: 2024-07-09 18:56:48 | Category: राज्य-शहर
सिंधु महिला समिति ने मनाया फागोत्सव
Date: 2024-03-15 18:33:07 | Category: राज्य-शहर
राजीव दाधीच बने मीडिया प्रभारी
Date: 2024-03-15 18:26:07 | Category: राज्य-शहर
अमृता हाट मेले का समापन 27 फरवरी को
Date: 2024-02-26 20:49:22 | Category: राज्य-शहर
सावधान। मिलावट ख़ौर की खेर नही!
Date: 2024-02-26 20:39:07 | Category: राज्य-शहर
*रायला थाने का सिपाही हुआ गुमशुदा*
Date: 2024-01-02 12:46:09 | Category: राज्य-शहर
*कुँए में गिरने से युवक की मौत*
Date: 2023-11-17 13:48:31 | Category: राज्य-शहर
दीपोत्सव की ढेर सारी शुभकामनाएं
Date: 2023-11-10 22:23:33 | Category: राज्य-शहर
अवैध शराब पर चला पुलिस का डंडा।
Date: 2023-10-29 20:43:57 | Category: राज्य-शहर
*कुएं में तैरती मिली युवती की लाश*
Date: 2023-10-20 11:06:33 | Category: राज्य-शहर
शोक संदेश/उठावना
Date: 2023-10-11 12:00:09 | Category: राज्य-शहर
रायला धर्म तालाब अपडेट।
Date: 2023-10-03 17:49:03 | Category: राज्य-शहर
आरसीएम का रक्तदान शिविर आयोजित |
Date: 2023-09-16 19:05:21 | Category: राज्य-शहर
भीलवाड़ा डेयरी की आम सभा संपन्न 
Date: 2023-09-14 18:46:01 | Category: राज्य-शहर
26 अगस्त को विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।
Date: 2023-08-25 22:21:48 | Category: राज्य-शहर
बिजली बिल देखकर उपभोक्ता के उड़े होश
Date: 2023-08-17 17:06:26 | Category: राज्य-शहर
कल होगा तिरंगा रैली का आयोजन।
Date: 2023-08-12 18:08:43 | Category: राज्य-शहर
*कब्बडी में रही अव्वल लोटियास की टीम*
Date: 2023-08-09 17:58:21 | Category: राज्य-शहर
*खेत मे करंट लगने से किसान की मौत *
Date: 2023-08-04 13:43:19 | Category: राज्य-शहर
मन की बात का 103 वां श्रवण 30 जुलाई को।
Date: 2023-07-29 08:04:39 | Category: राज्य-शहर
नशा मुक्ति हेतु निकाली जागरूकता रैली
Date: 2023-07-25 21:36:56 | Category: राज्य-शहर
रायला तालाब के पेटे में फिर हुआ कब्जा
Date: 2023-07-12 19:31:37 | Category: राज्य-शहर
तालाब में डूबने से युवक की मौत।
Date: 2023-07-10 20:50:06 | Category: राज्य-शहर
माली समाज का करियर गाईडलाईन शिविर आज।
Date: 2023-07-09 07:03:08 | Category: राज्य-शहर
बसपा का युवा कार्यकर्ता सम्मेलन कल।
Date: 2023-06-29 19:11:39 | Category: राज्य-शहर
राजस्थान पुलिस महान पोस्टर का विमोचन
Date: 2023-05-13 17:50:18 | Category: राज्य-शहर
मानपुरा मोड़ अब बना मौत का मोड़।
Date: 2023-05-13 17:32:17 | Category: राज्य-शहर
पक्षियों के लिए बांधे परिंडे।
Date: 2023-05-07 21:35:26 | Category: राज्य-शहर
माली समाज का आरक्षण आंदोलन स्थगित।
Date: 2023-05-02 19:22:28 | Category: राज्य-शहर
राजस्थान ने जिते स्वर्ण पदक
Date: 2023-05-02 19:16:34 | Category: राज्य-शहर
ग्रीष्म काल का अमृत है, गाय की छाछ।
Date: 2023-04-30 20:08:13 | Category: राज्य-शहर
गन्ने की चरखी चोरी के 5 आरोपी गिरफ्तार
Date: 2023-04-29 21:07:11 | Category: राज्य-शहर
योग जीवन का विज्ञान है संत सत्यानंद
Date: 2023-04-24 21:13:19 | Category: राज्य-शहर
कक्षा 6 में चयन परीक्षा 29 अप्रैल को|
Date: 2023-04-10 18:26:53 | Category: राज्य-शहर
फार्म पोंड से गौ वंश को बाहर निकाला।
Date: 2023-04-03 16:51:03 | Category: राज्य-शहर
भीलवाड़ा महोत्सव में आए कैलाश खेर।
Date: 2023-01-14 10:34:39 | Category: राज्य-शहर
भीलवाड़ा महोत्सव का थीम सॉन्ग लॉन्च
Date: 2023-01-11 18:40:11 | Category: राज्य-शहर
सड़क सुरक्षा सप्ताह का शुभारम्भ
Date: 2023-01-11 17:54:29 | Category: राज्य-शहर

© GREAT RAJASTHAN. All Rights Reserved. Design by Tricky Lab
Distributed by Tricky Lab