श्रीमती सुशीला देवी माथुर पब्लिक स्कूल में उन्नति 2023 वार्षिकोत्सव समारोह का हुआ आयोजन
भीलवाड़ा। (पंकज पोरवाल) महिला आश्रम संस्थान द्वारा जो संस्कार युक्त शिक्षा दी जा रही है उससे छात्रायें आगे बढ़ रही हैं और अपने जीवन को उन्नति की ओर ले जा रही हैं। यह बात श्रीमती सुशीला देवी माथुर पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव समारोह को सम्बोधित करते हुए महिला आश्रम संस्था की सचिव वन्दना माथुर ने कही। इससे पुर्व श्रीमती सुशीला देवी माथुर पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव कार्यक्रम उन्नति 2023 का आयोजन संस्था के पथिक नगर स्थित काॅलेज परिसर में आयोजित हुआ। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए संस्था के कोषाध्यक्ष प्रमोद तिवारी ने स्व. सुशीला देवी माथुर का जीवन नारी शिक्षा को समर्पित था हमें उनके जीवन से प्रेरणा लेकर आगे बढना चाहिये। संस्था की डाइरेक्टर विभा माथुर ने कहा कि नवाचारों व कर्मशीलता से ही सफलता के शिखर तक पहुँच सकते है। इस दौरान माणिक्यलाल वर्मा महिला आश्रम उच्च माध्यमिक विद्यालय की पूर्व छात्रा का प्रथम प्रयास में राजस्थान प्रशासनिक सेवा में चयन होने पर सम्मान किया गया। समारोह में महिला आश्रम संस्था की सभी संस्थाओं के प्रवृत्ति प्रधान उपस्थित थे। 70 प्रतिभाओं का प्रेरणा पुरस्कार से किया सम्मानति महिला आश्रम संस्था की निवर्तमान अध्यक्ष स्व. श्रीमती सुशीला देवी माथुर की पुण्यस्मृति में संस्था की विभिन्न प्रवृत्तियों में शिक्षा, खेलकूद के क्षैत्र में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली 70 प्रतिभाओं को प्रेरणा पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। चार छात्राओं को शिवचरण माथुर विकास एवं सेवा संस्थान की ओर से श्रेष्ठतम प्रदर्शन करने वाली चार छात्राओं सृष्टि शर्मा, ऐश्वर्या शर्मा, आलिया अफशीन, दिव्या को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। छात्राओं ने दी शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां संस्था सचिव वन्दना माथुर ने बताया कि वार्षिकोत्सव कार्यक्रम उन्नति में छात्राओं ने शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सबका मन मोह लिया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में समूह नृत्य, नृत्य नाटिका, ड्रामा आदि शामिल थे। एससीएम इंटरनेशनल स्कूल व लर्निंग हाउस की विभिन्न शाखाओं ने भी मनमोहक नृत्य की प्रस्तुति दी।
Great Rajasthan Bhilwara (Rajasthan), 311001
+91 92696339
info@greatrajasthan.in
© GREAT RAJASTHAN. All Rights Reserved.
Design by Tricky Lab
Distributed by Tricky Lab