भीलवाड़ा। (पंकज पोरवाल) हिन्दुस्तान जिंक की रामपुरा आगुचा की भूमिगत खदान में प्राथमिक चिकित्सा हेतु अब महिला कर्मचारियांे की टीम भी तैनात की गयी है। 15 महिला कर्मचारियों की यह टीम आपात काल या किसी भी प्रकार से प्राथमिक उपचार की स्थिति में बेसिक लाइफ सपोर्ट तकनीक में व्यवहारिक तौर पर प्रशिक्षित है। रामुपरा आगुचा माइसं के मुख्य कार्यकारी अधिकारी किशोर एस, खनन इकाई प्रमुख संजय शर्मा और खान प्रबंधक सचिन देशमुख के नेतृत्वत में इस टीम को चिकित्सकों और बचाव दल में पारंगत प्रशिक्षकांे द्वारा प्रशिक्षित किया गया है। प्रशिक्षण दल में सुरक्षा प्रमुख विजय गोयल और बचाव एवं प्रशिक्षण अधिकारी वेदांत तिवारी शामिल थे। प्रशिक्षण के दौरान, हिंदुस्तान जिंक की महिला कर्मचारियों ने वास्तविक तौर पर जीवन की आपातकालीन स्थिति में, एक स्ट्रेचर पर 70 किलोग्राम के डमी व्यक्ति को उठाकर और आपातकालीन एम्बुलेंस में ले जाने का प्रदर्शन किया। ऑल वुमेन फर्स्ट एड टीम हिन्दुस्तान जिंक की यह पहल आपातकालीन स्थितियों को संभालने के लिए आवश्यक जानकारी और कौशल के साथ अपनी महिला कर्मचारियों को सशक्त बनाने का प्रतीक है। साथ ही यह टीम कार्यस्थल पर लैंगिक समानता और समावेशिता को बढ़ावा देने के लिए हिंदुस्तान जिंक की प्रतिबद्धता का उदाहरण है। इस टीम के गठन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए किशोर एस, ने कहा कि, हिंदुस्तान जिंक में, महिला और पुरूष समान रूप कंपनी की उत्तरोत्तर प्रगति का ध्योतक है। हमें इस पहल पर गर्व है जिसमें महिलाएं समान रूप से कंपनी के हर कार्यक्षेत्र में एकसमान योगदान दे रही है।
Great Rajasthan Bhilwara (Rajasthan), 311001
+91 92696339
info@greatrajasthan.in
© GREAT RAJASTHAN. All Rights Reserved.
Design by Tricky Lab
Distributed by Tricky Lab