गुरुदेव संघ नायक प्रियदर्शन मसा की दीक्षा रजत जयंती वर्ष मे होगे विभिन्न आयोजन भीलवाड़ा। (पंकज पोरवाल) श्री प्राज्ञ जैन महिला मंडल भीलवाड़ा द्वारा महात्मा गांधी चिकित्सालय के मेल मेडिकल वार्ड में गुरुदेव संघ नायक प्रियदर्शन मसा की दीक्षा रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष में स्ट्रेचर भेंट किया। मंडल की मंत्री किरण सेठी ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्ष 2023 पूज्य गुरुदेव का दीक्षा रजत जयंती वर्ष है। इसमें विभिन्न कार्यक्रम अलग-अलग मंडलों द्वारा किये जायेंगे। इसके तहत मानव सेवा कार्य में महात्मा गांधी चिकित्सालय के संघ द्वारा गोद लिए गए वार्ड में 2 स्ट्रेचर प्रदान की गई एवं उपस्थित रोगी जनों को फल एवं बिस्किट का वितरण कर उनके शीघ्र आरोग्य लाभ प्राप्त करने की कामना की गई। मंडल अध्यक्ष नीलू पानगड़िया एवं संरक्षिका सुनीता पीपाड़ा मधु मेड़तवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि इस वार्ड में पूर्व में भी बेड बेंच स्टूल वगैरा पूरा सुसज्जित करके प्रदान किया गया था एवं समय समय पर इसका रखरखाव एवं सार संभाल भी मंडल द्वारा की जाती है। पीएमओ अरुण गौड़ सर वार्ड इंचार्ज मीरदाद खान ने मंडल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कहा कि इसी तरह समय-समय पर आकर वार्ड में आवश्यक सहायता प्रदान करते रहें। कार्यक्रम में कोषाध्यक्ष मधु सांखला, ज्योति, अरुणा पोखरना, मधु लोढ़ा, स्नेहलता बोहरा, नीलम सेठी, इंद्रा डाँगी, विमला, ऋषिका, हेमलता, अर्पिता खमेसरा आदि की उपस्थिति रही।
Great Rajasthan Bhilwara (Rajasthan), 311001
+91 92696339
info@greatrajasthan.in
© GREAT RAJASTHAN. All Rights Reserved.
Design by Tricky Lab
Distributed by Tricky Lab