माली समाज ने मनाया अशोक गहलोत का जन्मदिवस, पूर्व पार्षद औंकार माली के सहयोग से एमजी हास्पीटल में मरीजों को फल वितरण
भीलवाड़ा। (पंकज पोरवाल) राजस्थान प्रदेश माली (सैनी) महासभा के तत्वावधान में पूर्व पार्षद औंकार माली के सहयोग से राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का 72वां जन्मदिन बुधवार को महात्मा गांधी हाॅस्पीटल में समस्त मरीजों को फल वितरण व शहर की प्रमुख गौशालाओं में गौ माता को तरबूज खिलाकर हर्षोल्सास से मनाया गया। माली महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष गोपाल लाल माली ने बताया कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत राजस्थान की राजनीति के न केवल सर्वाधिक लोकप्रिय राजनेता है, अपितु सर्वहारा, अभावग्रस्त, वंचित लोगों के वे मसीहा की तरह है। यह उनके विशालकाय व्यक्तित्व की विशेषता है जिनको लोग पंसद करते है। इसलिए उन्होंने जिन जनकल्याणकारी योजनाओं को अमलीजामा पहनाकर उसे राजस्थान में लागू किया, उसे लोग कभी भी नहीं भुला सकते। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के 72वें जन्मदिवस के अवसर पर उनके दीर्घायु होने की मंगलकामना के साथ ही महात्मा गांधी हाॅस्पीटल के समस्त वार्डों में मरीजों को फल वितरण कर व सिंदरी के बालाजी गौशाला तथा कमालपुरा स्थित गौशालाओं सहित शहर की प्रमुख गौशालाओं में दो मिनी ट्रके तरबूजे गायों को खिलाकर गहलोत के उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएं की। इस अवसर पर यूआईटी के पूर्व चैयरमेन अक्षय त्रिपाठी, फूले सेवा संस्थान के सचिव शोभालाल माली, कालूराम मोरी, मूलचंद छुलिवाल, नारू माली, सुरेश माली, शंकर लाल माली, सत्यनारायण माली सहित समाज के गणमान्य लोग उपस्थित थे।
Great Rajasthan Bhilwara (Rajasthan), 311001
+91 92696339
info@greatrajasthan.in
© GREAT RAJASTHAN. All Rights Reserved.
Design by Tricky Lab
Distributed by Tricky Lab