सावन महीने में भगवान शिव की उपासना से हर मनोकामना पूर्ण होती हैं : चंद्रकांता बाहेती
रिमझिम बारिश में भोलेनाथ का आकर्षण श्रृंगार करके बनाया दूल्हा, सदस्याओ ने किया नृत्य
भीलवाडा। (पंकज पोरवाल) काशीपुरी माहेश्वरी महिला संगठन द्वारा सावन महीने का स्वागत करते हुए रिमझिम बारिश में प्रदोष के दिन भगवान भोलेनाथ की भक्ति में भजनों की प्रस्तुति दी गई। सभी ने सावन में राधेकृष्णा को हिंडोले खिलाए। अध्यक्ष शीला जागेटिया ने बताया सभी सदस्यों ने मिलकर भोलेनाथ का रुद्राभिषेक किया। इस दौरान भोलेनाथ का आकर्षण श्रृंगार करके दूल्हा बनाया। जिसमें सुनीता सामरिया, मनोरमा कोठारी, संध्या नुवाल, दिव्या सोनी, शशि मूंद्रड़ा, पुष्पा ईनानी, सीमा भदादा, शारदा न्याति, मधु बांगड़ का सहयोग रहा। मंजु, राजकुमारी ने भोले की बारात लेकर बराती आये है, भजन की प्रस्तुति दी। सभी सदस्याओ ने नृत्य किया। उसके बाद आरती की गई। सचिव चंद्रकांता बाहेती ने बताया कि सावन का महीने का सभी बहनों को साल भर से इंतजार रहता है। इस महीने में भगवान शिव की उपासना से हर मनोकामना पूर्ण होती हैं। महिला मंडल की सभी सदस्याओ द्वारा सामुहिक रुद्राभिषेक कर की सुख-समृद्धि की कामना की गई।
Great Rajasthan Bhilwara (Rajasthan), 311001
+91 92696339
info@greatrajasthan.in
© GREAT RAJASTHAN. All Rights Reserved.
Design by Tricky Lab
Distributed by Tricky Lab