घायल दंपति को हालत खतरे से बाहर।
भीलवाड़ा ,मांडल /ग्रेट राजस्थान(धीरज कुमार शर्मा )|मांडल ब्यावर नेशनल हाईवे 148 पर एक बाइक सवार दंपति ने सेना के वाहन को पीछे से टक्कर मार दी जिससे घायल हो गए | घायलों को 108 से चिकित्सालय पहुंचाया गया ओर उपचार किया गया ।
मांडल ब्यावर नेशनल हाईवे 148 पर बलाई खेड़ा मोड पर मण्डल की ओर से जा रहे एक बाइक सवार दंपति परिवार ने अपने आगे चल रहे सेना के वाहन को गलत साइड से आगे निकलने के चक्कर में टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गए दुर्घटना की सूचना पर 108 पायलट प्रभु प्रजापत मय गिरिराज कुमार कंपाउंडर को लेकर मौके पर पहुंचे और घायल दंपति परिवार को माण्डल उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया जहां पर उनका उपचार किया गया दोनों घायलों की हालत खतरे से बाहर है | वहीं मण्डल पुलिस को सूचना दी गई जिस पर उप थानाधिकारी पृथ्वीराज मय जाप्ते के पहुंचा और दुर्घटना में हुए घायलों की जानकारी ली |
पुलिस उप निरीक्षक पृथ्वी राज ने जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार सुबह क्षेत्र के बलाई खेड़ा के पास भारतीय सेना का वाहन जा रहा था। तभी एक बाइक सवार उक्त वाहन के पीछे से टकरा गया। जिससे बाइक पर सवार तसवारिया खुर्द निवासी दीपक और उसकी पत्नी काजल घायल हो गए। जिन्हें 108 एम्बुलेंस के द्वारा कस्बे के उप जिला चिकित्सालय लाया गया। और इलाज करवाया गया। वही दम्पति के साथ एक छोटा बच्चा भी था जिसके किसी प्रकार कोई चोट नही आई है।
Great Rajasthan Bhilwara (Rajasthan), 311001
+91 92696339
info@greatrajasthan.in
© GREAT RAJASTHAN. All Rights Reserved.
Design by Tricky Lab
Distributed by Tricky Lab