काछोला कस्बे के सरस्वती विद्या निकेतन में बालिकाओं को सिखायें आत्मरक्षा के गुण
भीलवाड़ा। (पंकज पोरवाल) शाहपुरा जिले के काछोला प्रखंड में विश्व हिंदू परिषद दुर्गा वाहिनी की बैठक काछोला कस्बे के सरस्वती विद्या निकेतन माध्यमिक विद्यालय के परिसर में हुई। बैठक दुर्गा वाहिनी की चित्तौड़ प्रांत महाविद्यालय प्रमुख सीमा पारीक मुख्य अतिथि एवं विश्व हिंदू परिषद के प्रखण्ड अध्यक्ष उमराव सिंह सोलंकी की अध्यक्षता में आत्मरक्षा प्रशिक्षण व सेवा सुरक्षा संस्कार पर संगोष्ठी आयोजित की गई। सीमा दीदी ने कहा उठो लड़ो और आगे बढ़ो अपनी समस्याओं का खुद समाधान बानो अबला नारी नहीं हो तुम आप खुद में शक्ति हो इस बात का अभिमान करो आत्मरक्षा के गुण सिखाते हुए सीमा दीदी ने बताया कि आज के इस वातावरण में बच्चियों को अपनी रक्षा स्वयं खुद को करनी चाहिए भारतीय संस्कृति के विचारों को अपने आचरण में लाना चाहिए। दुर्गा वाहिनी के मूल तीन मंत्र है सेवा, सुरक्षा, संस्कार इन बातों को अपने जीवन में उतारना चाहिए। इस से बहने मानसिक, शारीरिक, बौद्धिक रूप से तैयार होती है। यह तीन मंत्र जो बहन सीख जाती है वह कभी जीवन में किसी भी विधर्मी के जाल में नहीं फंस पाती है। आज हमारे बच्चे अपनी संस्कृति अपने संस्कार, अपना रहन सहन भूलते जा रहे हैं। इन सब पर ध्यान देने के लिए हमारे घर की नीव मजबूत करनी पड़ेगी घर की नीव मजबूत होगी तो हमारे बच्चे अपने संस्कृति अपने आचरण अपना व्यवहार नही भूलेगे। एक मां अपने बच्चों की प्रथम गुरु होती है वह चाहे जैसे अपने बच्चों को घड़ सकती है। कार्यक्रम में ललिता शर्मा, हिमांशी आचार्य,अनु कानावत, प्रतिभा कंवर, कीर्ति कवर, खुशी जैन, आशा बलाई, आरती खटीक, शिवांगी आचार्य, अनीता माली, पूजा बैरवा, रिंकू बलाई, करिश्मा बेरवा, स्नेहा खटीक, अंजलि दरोगा, साक्षी धाकड़, कृष्ण धाकड़, भावना कानावत, पायल कुम्हार उपस्थित रहे।
Great Rajasthan Bhilwara (Rajasthan), 311001
+91 92696339
info@greatrajasthan.in
© GREAT RAJASTHAN. All Rights Reserved.
Design by Tricky Lab
Distributed by Tricky Lab