अंतराक्षी प्रतियोगिता हाउजी और बैलून गेम्स भी किए गए आयोजित, 50 गर्भवती महिलाओं को प्रदान किया पौष्टिक आहार भीलवाड़ा। (पंकज पोरवाल) वी क्लब मैत्री द्वारा संरक्षिका मधु मेडतवाल के वर्षीतप पूर्ण होने के उपलक्ष में शिवाजी उद्यान में अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में पदाधिकारियों व सदस्यों ने तप की अनुमोदना की। कार्यक्रम की शुरुआत नवकार महा मंत्र उच्चारण से हुई। तत्पश्चात वी क्लब द्वारा अंतराक्षी प्रतियोगिता हाउजी और बैलून गेम्स भी आयोजित किए गए। अध्यक्ष चेतना चपलोत ने बताया कि पुष्पा पोखरणा के सहयोग से से 2 लकी ड्रॉ प्राइस दिए गए। मंत्री सुमन लोढ़ा ने बताया सभी महिलाएं घर से एक एक आइटम बनाकर लाइए सभी ने टिफिन पार्टी का एक साथ आनंद लिया। कोषाध्यक्ष अनुराधा मेहता ने बताया कि मंत्री अरुणा पोखरना, वरिष्ठ बहन साधना भंडारी, पुष्पा पोखरणा, दीपिका नन्दावत, स्वीटी बोहरा व मीना भंडारी का बहुत सहयोग रहा। मनीष बंब ने बताया कि कार्यक्रम के पश्चात वी क्लब मैत्री द्वारा 50 गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक आहार प्रदान किया गया।
Great Rajasthan Bhilwara (Rajasthan), 311001
+91 92696339
info@greatrajasthan.in
© GREAT RAJASTHAN. All Rights Reserved.
Design by Tricky Lab
Distributed by Tricky Lab