Breaking News
मुख्यमंत्री का बीकानेर दौरा, महंगाई से राहत देने का संकल्प साकार।

सशक्त और मजबूत है राजस्थान का किसान- मुख्यमंत्री -

मुख्यमंत्री ने नोखा में किया महंगाई राहत कैंप का निरीक्षण

- लाभार्थियों से संवाद कर सौंपे मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड

- मुख्यमंत्री ने किया भामाशाह स्व. चौधरी दानाराम तर्ड़ की प्रतिमा का अनावरण

- जसरासर में किसान सम्मेलन में मुख्यमंत्री ने की तीन महत्वपूर्ण घोषणाएं

बीकानेर/जयपुर, 26 अप्रेल। बीकानेर के नोखा में लोगों के चेहरे उस समय खिल उठे, जब स्वयं मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने उन्हें महंगाई से राहत दिलाने वाले गारंटी कार्ड सौंपे। मुख्यमंत्री ने बुधवार को बीकानेर में महंगाई राहत कैंप का निरीक्षण करते हुए लाभार्थियों का रजिस्ट्रेशन कराया, फिर संवाद करते हुए योजनाओं की जानकारी दी। लाभार्थियों ने कहा कि महंगाई की मार से अब राहत मिलेगी और परिवार की बचत भी बढ़ेगी। मुख्यमंत्री ने जसरासर (नोखा) में भामाशाह स्व. चौधरी दानाराम तर्ड़ की प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में किसान सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि स्व. चौधरी दानाराम तर्ड़ महान समाजसेवी तथा भामाशाह थे। क्षेत्र के विकास तथा सामाजिक कार्यों में हमेशा तत्पर रहे। उनकी मूर्ति का अनावरण होने से यहां के युवाओं को सामाजिक कार्यों के लिए प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने जसरासर के लिए तीन महत्वपूर्ण घोषणाएं की। इनमें जसरासर में नवीन महाविद्यालय, गौण मण्डी तथा जसरासर उप-तहसील को तहसील में क्रमोन्नत करना शामिल है। मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा किसानों के लिए अलग बजट पेश करना पूरे देश में अनूठी मिसाल है। किसानों के हित में निरंतर अहम निर्णय लिए जा रहे हैं। जिनमें 2000 यूनिट तक निःशुल्क बिजली उपलब्ध कराना, खेतों के लिए तारबंदी, सिंचाई, डिग्गी तथा विभिन्न कृषि उपकरणों पर अनुदान बढ़ाया गया है। उन्होंने कहा कि युवाओं को कृषि के प्रति आकर्षित करने के लिए भी सरकार द्वारा नवाचार किए जा रहे हैं। इसी क्रम में पिछले 5 वर्षों में सरकार द्वारा 45 नवीन कृषि महाविद्यालय खोले गए हैं। अब नहीं महंगाई की मार मुख्यमंत्री ने कहा कि महंगाई राहत कैंपों के माध्यम से लगभग 1 करोड़ लोगों को न्यूनतम 1000 रुपए प्रतिमाह सामाजिक सुरक्षा पेंशन, किसानों को निःशुल्क 2000 यूनिट, घरेलू उपभोक्ताओं को 100 यूनिट तक निःशुल्क बिजली देकर महंगाई से राहत दी जा रही है। साथ ही निरोगी राजस्थान के लिए मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में 25 लाख रुपए का निःशुल्क इलाज, 10 लाख रुपए का दुर्घटना बीमा, महात्मा गांधी नरेगा योजना में 25 दिन का अतिरिक्त रोजगार तथा कथौड़ी, सहरिया और विशेष योग्यजन को 100 दिवस का अतिरिक्त रोजगार और इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना में 125 दिन रोजगार मिलने से आमजन को संबल मिलेगा। मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि शिक्षा क्षेत्र में राजस्थान मॉडल स्टेट बना है। पिछले 5 वर्षों में 303 महाविद्यालय खोले गए हैं, जिनमें 130 बालिका महाविद्यालय हैं। उन्होंने कहा कि पशुपालकों को लम्पी रोग से मृत दुधारू पशुओं के लिए प्रति गाय 40 हजार रुपए की आर्थिक सहायता का प्रावधान किया है।

मुख्यमंत्री कामधेनु पशु बीमा योजना के तहत प्रति पशुपालक अधिकतम 2 दुधारू गौवंशीय पशुओं का 40-40 हजार रुपए का बीमा किया जा रहा है। मुख्यमंत्री निःशुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना के तहत राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा के दायरे में आने वाले लाभार्थियों को प्रतिमाह निःशुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट मिलेंगे। प्रधानमंत्री से आग्रहः लागू करें सोशल सिक्योरिटी एक्ट मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान में लगभग एक करोड़ लोगों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन दी जा रही हैै। इसे अब न्यूनतम 1000 रुपए किया गया है। इससे लोगों को संबल मिला है।

राज्य की तरह प्रधानमंत्री भी पूरे देश में सोशल सिक्योरिटी एक्ट लागू करें, ताकि एक समान पेंशन मिल सकें। साथ ही, 25 लाख रुपए का मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा भी देश में लागू करें। कार्यक्रम में कृषि मंत्री व जिला प्रभारी मंत्री लालचंद कटारिया, राजस्थान स्टेट एग्रो इण्डस्ट्रीज डवलपमेंट बोर्ड अध्यक्ष रामेश्वर डूडी, पूर्व शिक्षा राज्यमंत्री गोविंद सिंह डोटासरा, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री श्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने भी संबोधित किया। इस दौरान शिक्षा मंत्री डॉ. बीडी कल्ला, सार्वजनिक निर्माण मंत्री श्री भजन लाल जाटव, खेल एवं युवा मामलात राज्य मंत्री अशोक चांदना, ऊर्जा राज्यमंत्री भंवर सिंह भाटी, राजस्थान राज्य क्रीडा परिषद की अध्यक्ष श्रीमती कृष्णा पूनियां, राजस्थान राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रेहाना रियाज चिश्ती, राजस्थान खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष बृजकिशोर शर्मा, श्री केश कला बोर्ड अध्यक्ष महेंद्र गहलोत, राजस्थान भू-दान बोर्ड के अध्यक्ष लक्ष्मण कड़वासरा, शिल्प एवं माटी कला बोर्ड के उपाध्यक्ष डूंगरराम गैदर, विधायक मनोज मेघवाल, जेपी चंदेलिया, पूर्व सांसद बद्रीराम जाखड़ सहित अन्य जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित थे।


Great Rajasthan

Advertisement

Tranding News

*रायला में रुई से भरे ट्रक में लगी आग*
Date: 2024-12-11 13:42:27 | Category: राज्य-शहर
नगर निगम ने निकाली साइकिल रैली।
Date: 2024-09-29 20:54:41 | Category: राज्य-शहर
*लाम्बिया टोल पर हुआ पौधारोपण*
Date: 2024-09-17 18:09:02 | Category: राज्य-शहर
*तालाब में तैरती मिली लाश की हुई पहचान*
Date: 2024-09-13 17:30:43 | Category: राज्य-शहर
भीलवाड़ा की एसीबी टीम पहुंची रायला
Date: 2024-07-24 15:51:51 | Category: राज्य-शहर
650 टन खनिज बजरी को किया खुर्दबुर्द
Date: 2024-07-09 18:56:48 | Category: राज्य-शहर
सिंधु महिला समिति ने मनाया फागोत्सव
Date: 2024-03-15 18:33:07 | Category: राज्य-शहर
राजीव दाधीच बने मीडिया प्रभारी
Date: 2024-03-15 18:26:07 | Category: राज्य-शहर
अमृता हाट मेले का समापन 27 फरवरी को
Date: 2024-02-26 20:49:22 | Category: राज्य-शहर
सावधान। मिलावट ख़ौर की खेर नही!
Date: 2024-02-26 20:39:07 | Category: राज्य-शहर
*रायला थाने का सिपाही हुआ गुमशुदा*
Date: 2024-01-02 12:46:09 | Category: राज्य-शहर
*कुँए में गिरने से युवक की मौत*
Date: 2023-11-17 13:48:31 | Category: राज्य-शहर
दीपोत्सव की ढेर सारी शुभकामनाएं
Date: 2023-11-10 22:23:33 | Category: राज्य-शहर
अवैध शराब पर चला पुलिस का डंडा।
Date: 2023-10-29 20:43:57 | Category: राज्य-शहर
*कुएं में तैरती मिली युवती की लाश*
Date: 2023-10-20 11:06:33 | Category: राज्य-शहर
शोक संदेश/उठावना
Date: 2023-10-11 12:00:09 | Category: राज्य-शहर
रायला धर्म तालाब अपडेट।
Date: 2023-10-03 17:49:03 | Category: राज्य-शहर
आरसीएम का रक्तदान शिविर आयोजित |
Date: 2023-09-16 19:05:21 | Category: राज्य-शहर
भीलवाड़ा डेयरी की आम सभा संपन्न 
Date: 2023-09-14 18:46:01 | Category: राज्य-शहर
26 अगस्त को विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।
Date: 2023-08-25 22:21:48 | Category: राज्य-शहर
बिजली बिल देखकर उपभोक्ता के उड़े होश
Date: 2023-08-17 17:06:26 | Category: राज्य-शहर
कल होगा तिरंगा रैली का आयोजन।
Date: 2023-08-12 18:08:43 | Category: राज्य-शहर
*कब्बडी में रही अव्वल लोटियास की टीम*
Date: 2023-08-09 17:58:21 | Category: राज्य-शहर
*खेत मे करंट लगने से किसान की मौत *
Date: 2023-08-04 13:43:19 | Category: राज्य-शहर
मन की बात का 103 वां श्रवण 30 जुलाई को।
Date: 2023-07-29 08:04:39 | Category: राज्य-शहर
नशा मुक्ति हेतु निकाली जागरूकता रैली
Date: 2023-07-25 21:36:56 | Category: राज्य-शहर
रायला तालाब के पेटे में फिर हुआ कब्जा
Date: 2023-07-12 19:31:37 | Category: राज्य-शहर
तालाब में डूबने से युवक की मौत।
Date: 2023-07-10 20:50:06 | Category: राज्य-शहर
माली समाज का करियर गाईडलाईन शिविर आज।
Date: 2023-07-09 07:03:08 | Category: राज्य-शहर
बसपा का युवा कार्यकर्ता सम्मेलन कल।
Date: 2023-06-29 19:11:39 | Category: राज्य-शहर
राजस्थान पुलिस महान पोस्टर का विमोचन
Date: 2023-05-13 17:50:18 | Category: राज्य-शहर
मानपुरा मोड़ अब बना मौत का मोड़।
Date: 2023-05-13 17:32:17 | Category: राज्य-शहर
पक्षियों के लिए बांधे परिंडे।
Date: 2023-05-07 21:35:26 | Category: राज्य-शहर
माली समाज का आरक्षण आंदोलन स्थगित।
Date: 2023-05-02 19:22:28 | Category: राज्य-शहर
राजस्थान ने जिते स्वर्ण पदक
Date: 2023-05-02 19:16:34 | Category: राज्य-शहर
ग्रीष्म काल का अमृत है, गाय की छाछ।
Date: 2023-04-30 20:08:13 | Category: राज्य-शहर
गन्ने की चरखी चोरी के 5 आरोपी गिरफ्तार
Date: 2023-04-29 21:07:11 | Category: राज्य-शहर
योग जीवन का विज्ञान है संत सत्यानंद
Date: 2023-04-24 21:13:19 | Category: राज्य-शहर
कक्षा 6 में चयन परीक्षा 29 अप्रैल को|
Date: 2023-04-10 18:26:53 | Category: राज्य-शहर
फार्म पोंड से गौ वंश को बाहर निकाला।
Date: 2023-04-03 16:51:03 | Category: राज्य-शहर
भीलवाड़ा महोत्सव में आए कैलाश खेर।
Date: 2023-01-14 10:34:39 | Category: राज्य-शहर
भीलवाड़ा महोत्सव का थीम सॉन्ग लॉन्च
Date: 2023-01-11 18:40:11 | Category: राज्य-शहर
सड़क सुरक्षा सप्ताह का शुभारम्भ
Date: 2023-01-11 17:54:29 | Category: राज्य-शहर

© GREAT RAJASTHAN. All Rights Reserved. Design by Tricky Lab
Distributed by Tricky Lab