Breaking News
शाहपुरा रामनिवास धाम में श्रृद्वा व आस्था का महाकुंभ 7 अप्रेल से।

शाहपुरा-मूलचन्द पेसवानी महाप्रभु स्वामी रामचरण महाराज के 225 वें निर्वाण महोत्सव में होगें कई कार्यक्रम शाहपुरा के रामनिवास धाम में श्रृद्धा व आस्था का महाकुंभ 7 अप्रेल से प्रांरभ होगा जो 11 अप्रेल तक चलेगा। पांच दिनों तक रामनिवास धाम में रामस्नेही संप्रदाय के संस्थापक आद्याचार्य महाप्रभु स्वामी रामचरणजी महाराज के 225 वें निर्वाण महोत्सव के तहत कई कार्यक्रम होगें। महोत्सव को भव्यता प्रदान करने के लिए सर्व रामस्नेही सत्संगी जनों की विभिन्न कमेटियों का गठन करके तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया है। रामस्नेही संप्रदाय के पीठाधीश्वर जगदगुरू स्वामी रामदयाल जी महाराज के सानिध्य में होने वाले महाप्रभु स्वामी रामचरणजी महाराज के 225 वें निर्वाण महोत्सव में फूलडोल महोत्सव की तरह संप्रदाय के सभी संतों व रामस्नेही अनुरागियों को आमंित्रत किया गया है। निर्वाण महोत्सव समिति से जुडे पदाधिकारियों की बैठक सुर्यप्रकाश बिड़ला एवं कैलाशचंद्र तोषनीवाल की मौजूदगी में आयोजित बैठक में अब तक की गई समस्त तैयारियों की समीक्षा करते हुए कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया गया है। सुर्यप्रकाश बिड़ला ने बताया कि 225 वें निर्वाण महोत्सव का शुभारंभ 7 अप्रेल शुक्रवार को रामस्नेही संप्रदाय के पीठाधीश्वर जगदगुरू स्वामी रामदयाल जी महाराज द्वारा किया जायेगा। महोत्सव का समापन 11 अप्रेल को शाहपुरा में महलों का चोक से भव्य शोभायात्रा निकाल कर किया जायेगा। इसमें महिलाएं 225 कलश सिर पर लेकर चलेगी। बैंड बाजों व शाही लवाजमों के साथ शोभायात्रा बालाजी की छतरी, सदर बाजार, नया बाजार, कुंडगेट होते हुए रामनिवास धाम पहंुचेगी जहां पर महाआरती वंदना का कार्यक्रम होगा। सुर्यप्रकाश बिड़ला ने बताया कि रामस्नेही संप्रदाय के संस्थापक आद्याचार्य महाप्रभु स्वामी रामचरणजी महाराज के 225 वें निर्वाण महोत्सव होने के कारण 7 से 11 अप्रेल तक प्रतिदिन संतों व आचार्यश्री के प्रवचन तथा विचार गोष्ठियों में महाप्रभु रामचरण महाराज के उपदेशों, संप्रदाय की पंरपराओं पर प्रवचन होगें तथा उनको आत्मसात करने का आव्हान किया जायेगा। कैलाशचंद्र तोषनीवाल ने बताया कि प्रतिदिन प्रात 5 बजे से 6 बजे तक रामधुनि, 6.30 बजे से 7.30 बजे तक योग शिविर, 9 बजे से 9.30 बजे वाणी जी का पाठ होगा। रात्रि में 8.30 बजे से 10.30 बजे तक आचार्यश्री एवं संतों के रात्रिकालीन धर्मसभा में प्रवचन होगें। प्रतिदिन दोपहर में 2 से 5 बजे तक रामस्नेही संप्रदाय की परंपराओं पर चर्चा ओर प्रश्नोत्तरी का कार्यक्रम भी होगा। यह कार्यक्रम 7 अप्रेल को केवल महिलाओं के लिए, 8 अप्रेल को केवल नवयुवक व नवयुवतियों के लिए(25 से 40 वर्ष वर्ग) तथा 9 अप्रेल को 3 से 25 वर्ष तक के बालक बालिकाओं के लिए तथा 10 अप्रेल को 40 से 60 वर्ष के पुरूषों के लिए प्रश्नोत्तरी होगी। प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम होगा। पंचमी जागरण एवं सामूहिक पाठ का कार्यक्रम 11 अप्रेल को रात्रि में 8.30 बजे प्रांरभ होगा। इसके अलावा देश भर के संतों के शाहपुरा पहुंचने से दिन भर अध्यात्म व संप्रदाय की परंपराओं पर वैचारिक मंथन की गोष्ठियां होगी। रक्तदान शिविर 9 अप्रेल को होगा- रामस्नेही संप्रदाय के संस्थापक आद्याचार्य महाप्रभु स्वामी रामचरणजी महाराज के 225 वें निर्वाण महोत्सव के तहत रामनिवास धाम में 9 अप्रेल रविवार को विशाल रक्तदान शिविर का कार्यक्रम रखा गया है। रामस्नेही चिकित्सालय एवं अनुसंधान केंद्र भीलवाड़ा की मेडिकल टीम के निर्देशान में होने वाले रक्तदान शिविर में 225 यूनिट रक्त संग्रह करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। पवन बांगड़ ने बताया कि रक्तदान शिविर के लिए प्रचार प्रसार प्रांरभ कर दिया है। रक्तदान करने वालों को आकर्षक उपदार देकर सम्मानित भी किया जायेगा। अखंड वाणी पाठ की पूर्णाहुति 6 को- आयोजन समिति के रामेश्वर बसेर ने बताया कि रामस्नेही संप्रदाय के संस्थापक आद्याचार्य महाप्रभु स्वामी रामचरणजी महाराज के 225 वें निर्वाण महोत्सव की शुरूआत में 30 मार्च से 6 अप्रेल तक वाणीजी का अखंड पाठ प्रांरभ किया गया। वाणीजी का पाठ न्याय के आसन के पास नियमित रात दिन चल रहा है। इसकी पूर्णाहुति 6 अप्रेल को होगी। इसके साथ ही अखंड रामधुनि का कार्यक्रम भी चल रहा है। देश भर से रामस्नेही संत व अनुरागियों का होगा महाकुंभ- रामस्नेही संप्रदाय के संस्थापक आद्याचार्य महाप्रभु स्वामी रामचरणजी महाराज के 225 वें निर्वाण महोत्सव के आयोजन में देश भर से रामस्नेही संतों व रामस्नही अनुरागियों का महाकुंभ होगा। फूलडोल महोत्सव की तरह ही आयोजन को लेकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया है। रामस्नेही संप्रदाय के पीठाधीश्वर जगदगुरू स्वामी रामदयाल जी महाराज ने बताया कि बैशास बुदी एकम से पंचमी यानि 7 से 11 अप्रेल को निर्वाण महोत्सव में महाप्रभु रामचरणजी महाराज के गुणगान करने का सुनहरा अवसर है। शाहपुरा के रामस्नेही भक्तजन एवं सर्वसत्संगीजन पिछले 2 वर्षो से इस आयोजन को शाहपुरा में करने अनुरोध कर रहे थे। श्रीमहाराज की कृपा से इस वर्ष 225 वां निर्वाण महोत्सव शाहपुरा में मनाया जायेगा। इसमें बाहर से आने वाले लोगों की सूचनाएं रामनिवास धाम को मिल रही है। उसके अनुरूप यहां व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया गया है। उन्होंने संपुर्ण राष्ट्र के प्रति अपनी मंगलकामनाएं व्यक्त करते हुए महाप्रभु स्वामी रामचरणजी महाराज के 225 वें निर्वाण महोत्सव में समस्त अनुरागियों से भाग लेने का आव्हान किया है।


Great Rajasthan

Advertisement

Tranding News

*रायला में रुई से भरे ट्रक में लगी आग*
Date: 2024-12-11 13:42:27 | Category: राज्य-शहर
नगर निगम ने निकाली साइकिल रैली।
Date: 2024-09-29 20:54:41 | Category: राज्य-शहर
*लाम्बिया टोल पर हुआ पौधारोपण*
Date: 2024-09-17 18:09:02 | Category: राज्य-शहर
*तालाब में तैरती मिली लाश की हुई पहचान*
Date: 2024-09-13 17:30:43 | Category: राज्य-शहर
भीलवाड़ा की एसीबी टीम पहुंची रायला
Date: 2024-07-24 15:51:51 | Category: राज्य-शहर
650 टन खनिज बजरी को किया खुर्दबुर्द
Date: 2024-07-09 18:56:48 | Category: राज्य-शहर
सिंधु महिला समिति ने मनाया फागोत्सव
Date: 2024-03-15 18:33:07 | Category: राज्य-शहर
राजीव दाधीच बने मीडिया प्रभारी
Date: 2024-03-15 18:26:07 | Category: राज्य-शहर
अमृता हाट मेले का समापन 27 फरवरी को
Date: 2024-02-26 20:49:22 | Category: राज्य-शहर
सावधान। मिलावट ख़ौर की खेर नही!
Date: 2024-02-26 20:39:07 | Category: राज्य-शहर
*रायला थाने का सिपाही हुआ गुमशुदा*
Date: 2024-01-02 12:46:09 | Category: राज्य-शहर
*कुँए में गिरने से युवक की मौत*
Date: 2023-11-17 13:48:31 | Category: राज्य-शहर
दीपोत्सव की ढेर सारी शुभकामनाएं
Date: 2023-11-10 22:23:33 | Category: राज्य-शहर
अवैध शराब पर चला पुलिस का डंडा।
Date: 2023-10-29 20:43:57 | Category: राज्य-शहर
*कुएं में तैरती मिली युवती की लाश*
Date: 2023-10-20 11:06:33 | Category: राज्य-शहर
शोक संदेश/उठावना
Date: 2023-10-11 12:00:09 | Category: राज्य-शहर
रायला धर्म तालाब अपडेट।
Date: 2023-10-03 17:49:03 | Category: राज्य-शहर
आरसीएम का रक्तदान शिविर आयोजित |
Date: 2023-09-16 19:05:21 | Category: राज्य-शहर
भीलवाड़ा डेयरी की आम सभा संपन्न 
Date: 2023-09-14 18:46:01 | Category: राज्य-शहर
26 अगस्त को विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।
Date: 2023-08-25 22:21:48 | Category: राज्य-शहर
बिजली बिल देखकर उपभोक्ता के उड़े होश
Date: 2023-08-17 17:06:26 | Category: राज्य-शहर
कल होगा तिरंगा रैली का आयोजन।
Date: 2023-08-12 18:08:43 | Category: राज्य-शहर
*कब्बडी में रही अव्वल लोटियास की टीम*
Date: 2023-08-09 17:58:21 | Category: राज्य-शहर
*खेत मे करंट लगने से किसान की मौत *
Date: 2023-08-04 13:43:19 | Category: राज्य-शहर
मन की बात का 103 वां श्रवण 30 जुलाई को।
Date: 2023-07-29 08:04:39 | Category: राज्य-शहर
नशा मुक्ति हेतु निकाली जागरूकता रैली
Date: 2023-07-25 21:36:56 | Category: राज्य-शहर
रायला तालाब के पेटे में फिर हुआ कब्जा
Date: 2023-07-12 19:31:37 | Category: राज्य-शहर
तालाब में डूबने से युवक की मौत।
Date: 2023-07-10 20:50:06 | Category: राज्य-शहर
माली समाज का करियर गाईडलाईन शिविर आज।
Date: 2023-07-09 07:03:08 | Category: राज्य-शहर
बसपा का युवा कार्यकर्ता सम्मेलन कल।
Date: 2023-06-29 19:11:39 | Category: राज्य-शहर
राजस्थान पुलिस महान पोस्टर का विमोचन
Date: 2023-05-13 17:50:18 | Category: राज्य-शहर
मानपुरा मोड़ अब बना मौत का मोड़।
Date: 2023-05-13 17:32:17 | Category: राज्य-शहर
पक्षियों के लिए बांधे परिंडे।
Date: 2023-05-07 21:35:26 | Category: राज्य-शहर
माली समाज का आरक्षण आंदोलन स्थगित।
Date: 2023-05-02 19:22:28 | Category: राज्य-शहर
राजस्थान ने जिते स्वर्ण पदक
Date: 2023-05-02 19:16:34 | Category: राज्य-शहर
ग्रीष्म काल का अमृत है, गाय की छाछ।
Date: 2023-04-30 20:08:13 | Category: राज्य-शहर
गन्ने की चरखी चोरी के 5 आरोपी गिरफ्तार
Date: 2023-04-29 21:07:11 | Category: राज्य-शहर
योग जीवन का विज्ञान है संत सत्यानंद
Date: 2023-04-24 21:13:19 | Category: राज्य-शहर
कक्षा 6 में चयन परीक्षा 29 अप्रैल को|
Date: 2023-04-10 18:26:53 | Category: राज्य-शहर
फार्म पोंड से गौ वंश को बाहर निकाला।
Date: 2023-04-03 16:51:03 | Category: राज्य-शहर
भीलवाड़ा महोत्सव में आए कैलाश खेर।
Date: 2023-01-14 10:34:39 | Category: राज्य-शहर
भीलवाड़ा महोत्सव का थीम सॉन्ग लॉन्च
Date: 2023-01-11 18:40:11 | Category: राज्य-शहर
सड़क सुरक्षा सप्ताह का शुभारम्भ
Date: 2023-01-11 17:54:29 | Category: राज्य-शहर

© GREAT RAJASTHAN. All Rights Reserved. Design by Tricky Lab
Distributed by Tricky Lab