भीलवाडा/ग्रेट राजस्थान। आगामी लोकसभा आम चुनाव-2024 को मध्यनजर रखते हुए समादेष्टा, गृह रक्षा प्रशिक्षण केन्द्र के ऑनरोल स्वयंसेवकों को आगामी लोकसभा आम चुनाव 2024 के मध्यनजर चुनावी सम्पर्क परेड़ 20 मार्च को शहरी व 21 मार्च को शाहपुरा, जहाजपुर ंएंव 22 मार्च को गंगापुर, गुलाबपुरा में गृह रक्षा प्रशिक्षण केन्द्र के समादेष्टा श्री ललित बिहारी व्यास के नेतृत्व में आयोजित की जायेगी। गृह रक्षा प्रशिक्षण केन्द्र के समादेष्टा ललित बिहारी व्यास ने बताया कि चुनाव ड्यूटी में कानून व्यवस्था के सुचारू संचालन हेतु समस्त स्वयंसेवकों को जिला एवं अन्तरजिला में नियोजित किया जायेगा। उन्होंने समस्त स्वयसेवक/सेविकाओ को निर्देशित किया कि अपना फार्म न-12 (डाक मतप्रत्र ) की पूर्ति कर 26 मार्च तक कार्यालय में जमा करवाये। -
Great Rajasthan Bhilwara (Rajasthan), 311001
+91 92696339
info@greatrajasthan.in
© GREAT RAJASTHAN. All Rights Reserved.
Design by Tricky Lab
Distributed by Tricky Lab