*महामंडलेश्वर स्वामी हंसराम उदासीन ने एम्बुलेंस अभियान का किया शुभारंभ* भीलवाड़ा। शहर में घायल, बीमार निराश्रित, दुर्घटना ग्रस्त, गौवंश के उपचार की व्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण आवश्यकता के रूप में गौ पालिनी रथ एम्बुलेंस की व्यवस्था हेतु श्री गौ सेवा मित्र मंडल द्वारा हरि शेवा उदासीन आश्रम सनातन मंदिर में महामंडलेश्वर स्वामी हंसराम जी उदासीन के पावन सानिध्य में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मंत्रोच्चार के साथ दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। यह जानकारी देते हुए संस्थान के मीडिया प्रभारी पंकज आडवाणी ने बताया कि, महामंडलेश्वर स्वामी हंसराम जी उदासीन द्वारा संस्थान के सभी पदाधिकारियों का उत्साह वर्धन करते हुए शॉल ओढ़ाकर, रुद्राक्ष की माला पहनाकर सम्मानित किया। वहीं इसी के साथ महामंडलेश्वर द्वारा अतिथियों की उपस्थिति में गौ सेवा के लिए संस्थान द्वारा प्रकाशित पोस्टर का विमोचन किया गया। साथ ही मौके पर महामंडलेश्वर स्वामी हंसराम जी उदासीन द्वारा संस्थान को 21 हजार रुपए का हरि शेवा धर्मशाला, 11 हज़ार रुपए का हँसगंगा हरि शेवा चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा भेंट कर गौपालिनी एम्बुलेंस अभियान की विधिवत शुरुआत की गई। इस अवसर पर विभिन्न समाजसेवियों की ओर से 1 लाख 51 हजार रुपये की सहयोग राशि की घोषणा की गई। जो कि इस अभियान के लिए शुभ संकेत है। महामंडलेश्वर ने आशीर्वचन में कार्यकर्ताओ का मार्ग दर्शन एवं उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि सेवा के इस पुनीत कार्य में युवाओं का आगे आना सनातन संस्कृति के श्रेष्ठ संस्कारो की देन है। इसी क्रम में प्रसिद्ध समाजसेवी एवं उद्योगपति त्रिलोक चंद छाबड़ा, चांदमल सोमानी, रवि जाजू ने भी संबोधित किया। संस्थान के अध्यक्ष अमन शर्मा ने संगठन की गतिविधियों पर प्रकाश डाला, हर्षवर्धन दाधीच ने गो सेवा के अभियान में आने वाली चुनोतियो एवं उदाहरण का जिक्र किया। इस मौके पर नगर परिषद सभापति राकेश पाठक, भगवान सिंह चौहान, कांग्रेस जिला महामंत्री महेश सोनी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष कैलाश जीनगर, हीरालाल गुरनानी, वीरूमल पुरसानी, तहसीलदार शंकर बलाई, दीपक ख़ूबवानी, कमल वेशनानी, किशोर लखवानी, भगवान नथरानी, लक्ष्मी चंद केशवानी, गोपाल नानकानी, शुभाष दुधानी, रमेश सभनानी, राजकुमार आंचलिया, चंद्र शेखर शर्मा, पीताम्बर आसनानी, हेमंत वच्छानी, नाका रामसिंघानिया, मंजू पोखरना, गणेश प्रजापत आदि उपस्थित थे। अंत में संस्थान के सरंक्षक बिलेश्वर डाड (बाबा) ने महामंडलेश्वर सहित पधारे सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।
Great Rajasthan Bhilwara (Rajasthan), 311001
+91 92696339
info@greatrajasthan.in
© GREAT RAJASTHAN. All Rights Reserved.
Design by Tricky Lab
Distributed by Tricky Lab