वृत्ताधिकारी शहर देशराज के नेतृत्व में भीलवाड़ा में जुआ सट्टा के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुऐ कुल 14 प्रकरण दर्ज
25440 रूपये जुआ राशि जप्त
अवैध गतिविधियों में लिप्त होने से निरोधात्मक कार्यवाही करते हुऐ कुल 22 व्यक्ति गिरफ्तार
60 पुलिस एक्ट मे 05 गैरसायलो के विरूद्ध की गई कार्यवाही।
जिला पुलिस अधीक्षक, भीलवाडा श्याम सिंह द्वारा शहर भीलवाड़ा मे अवैध जुआ सट्टा व अवैध गतिविधियों की रोकथाम हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, मुख्यालय विमल सिंह के निर्देशन में वृत्ताधिकारी वृत्त शहर, देशराज के नेतृत्व में भीलवाडा पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया जाकर अवैध जुआ सट्टा व अवैध गतिविधियों के विरूद्ध कार्यवाही की गई।
जुआ सट्टा के विरूद्ध की गई कार्यवाही :-
शहर भीलवाड़ा मे अवैध जुआ सट्टा व अवैध गतिविधियों की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के दौरान कुल 14 प्रकरण दर्ज किये गये, जिनमे 19 आरोपी गिरफ्तार, 25440 रूपये जुआ राशि जप्त, अवैध गतिविधियों में लिप्त होने से निरोधात्मक कार्यवाही करते हुऐ कुल 22 व्यक्ति गिरफ्तार व 60 पुलिस एक्ट में 05 गैरसायलो के विरुद्ध कार्यवाही की गई। उक्त कार्यवाही वृत्ताधिकारी शहर, भीलवाड़ा के मार्गदर्शन में निरन्तर जारी रहेगी। शहर मे थाना स्तर पर जुआ सट्टा के सम्बन्ध में लापरवाही व मिलीभगत के सम्बन्ध में वृत्ताधिकारी शहर, भीलवाड़ा द्वारा जाँच की जा रही है।
Great Rajasthan Bhilwara (Rajasthan), 311001
+91 92696339
info@greatrajasthan.in
© GREAT RAJASTHAN. All Rights Reserved.
Design by Tricky Lab
Distributed by Tricky Lab