भीलवाड़ा 6 जुलाई भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री दामोदर अग्रवाल का भाजपा जिला संगठन द्वारा भाजपा जिलाध्यक्ष लादू लाल तेली के नेतृत्व में भव्य स्वागत अभिनंदन भाजपा जिला कार्यालय में 7 जुलाई को सांय 5:00 बजे किया जाएगा। भाजपा जिला प्रवक्ता कैलाश सोनी ने बताया कि नवनियुक्त भाजपा प्रदेश महामंत्री दामोदर अग्रवाल का भव्य स्वागत अभिनंदन भाजपा जिला संगठन द्वारा किया जाएगा इस कार्यक्रम में भाजपा जनप्रतिनिधि जिला पदाधिकारी सभी मोर्चों के पदाधिकारी मंडल पदाधिकारी प्रकोष्ठ एवं विभाग के पदाधिकारी सहित भाजपा के वरिष्ठ नेता वरिष्ठ कार्यकर्ता स्वागत अभिनंदन करेंगे । पहली बार भीलवाड़ा जिले में भाजपा प्रदेश महामंत्री का पद मिला है।
Great Rajasthan Bhilwara (Rajasthan), 311001
+91 92696339
info@greatrajasthan.in
© GREAT RAJASTHAN. All Rights Reserved.
Design by Tricky Lab
Distributed by Tricky Lab