भीलवाड़ा। (पंकज पोरवाल) श्री रामधाम रामायण मंडल ट्रस्ट की ओर से हमीरगढ़ रोड स्थित राम धाम के शिवालय में महाशिवरात्रि पर्व मनाया गया। ट्रस्ट के प्रवक्ता गोविंद प्रसाद सोडाणी ने बताया कि इस मौके पर भगवान शिव के परिवार का भव्य श्रृंगार करने के साथ ही विद्वान पंडितों के मंत्र उच्चार के बीच चारों प्रहर का अभिषेक किया गया। शिवालय में लगातार दुग्ध धारा चलती रही। बड़ी संख्या में भक्तों एवं यजमानों ने अभिषेक किया। पंडित रमाकांत शर्मा, पंडित सुशील शुक्ला, पंडित घनश्याम शर्मा, पंडित पुरुषोत्तम शर्मा, पंडित प्रेम शंकर, पंडित रामु आदि के सानिध्य में अभिषेक हुआ। रामधाम में पूरे दिन ओम नमः शिवाय एवं हर हर महादेव गूंजायमान रहा। महामृत्युंजय मंत्र का जाप जारी रहा।
Great Rajasthan Bhilwara (Rajasthan), 311001
+91 92696339
info@greatrajasthan.in
© GREAT RAJASTHAN. All Rights Reserved.
Design by Tricky Lab
Distributed by Tricky Lab