पूर्व जिला परिषद सदस्य एवं प्रधान प्रतिनिधि चावंड सिंह एकलिंगपुरा के नेतृत्व में देवनारायण सर्किल पर हुआ शिविर आयोजित भीलवाड़ा। (पंकज पोरवाल) भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र सिंह राठौड़ के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर का आयोजन पूर्व जिला परिषद सदस्य एवं प्रधान प्रतिनिधि चावंड सिंह एकलिंगपुरा के नेतृत्व में देवनारायण सर्किल पर शिवम इंन्फ्रास्ट्रक्टसर परिसर में रखा गया। प्रधान प्रतिनिधि चावंड सिंह एकलिंगपुरा ने बताया कि नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ के जन्मदिन के उपलक्ष्य में मानव सेवा सप्ताह के तहत रक्तदान शिविर का आयोजन रखा गया जिसमे 337 युवाओ ने रक्तदान किया। शिविर का शुभारम्भ सुवाणा प्रधान फूलकंवर चुंडावत ने दीप प्रज्वलन कर किया। शिविर को सम्बोधित करते हुए प्रधान फूलकंवर चुंडावत ने कहा कि रक्तदान महादान है। सभी लोगों को मानव हितार्थ में रक्तदान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हर स्वस्थ व्यक्ति को प्रत्येक तीन माह पर रक्तदान करना चाहिए। शिविर में सहाड़ा विधानसभा के युवाओ ने उत्साह के साथ रक्तदान किया। शिविर में महिला शक्ति शीला साहू, सुनीता देवी ने भी रक्तदान किया। युवा मोर्चा जिला महामंत्री लक्ष्यराज सिंह के सानिध्य में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने भारत माता का जयघोष करते हुए रक्तदान किया। मानव सेवा सप्ताह के तहत आयोजित शिविर में सभी रक्तदाताओ को सेवा सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। रक्त संग्रहण अरिहंत ब्लड बैंक द्वारा किया गया। अंत में सहयोग सेवार्थ फाउंडेशन के सचिव गोपाल विजयवर्गीय ने सभी रक्तविरो का आभार व्यक्त किया। इन्होनें बढ़ाया रक्तदाताओ का हौसला इस अवसर पर राजेश सिंह चैहान, पवन तापड़िया, पूर्व जिला महामंत्री प्रशांत मेवाड़ा, जगदीश काबरा कारोई, रामकिशन तिवाड़ी, युवा मोर्चा गंगापुर मंडल अध्यक्ष लखन माली, कुम्भा ट्रस्ट अध्यक्ष मणिराज सिंह, मेघसिंह बरडोद, बलबीर सिंह हमीरगढ़, अंकित काबरा राजेन्द्र सिंह जीएसएस अध्यक्ष खैराबाद, कैलाश सोनी पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि, लालाराम गाडरी मंडल अध्यक्ष हमीरगढ़, शंभूलाल गुजर सरपंच गुंदली, श्यामलाल गुजर सरपंच सेतुरिया, जाट महासभा जिलाध्यक्ष रामेश्वर जाट, ओबीसी मोर्चा पूर्व जिला महामंत्री भगत सेन, विक्रम सिंह पंचायत समिति सदस्य, रघुवीर सिंह जोगरास मंडल अध्यक्ष रायपुर, हेमेंद्र सिंह डाबला, दशरथ सिंह बिलिया, तेजप्रताप सिंह बरदोड़, शिव सिंह भगवानपुरा, डॉ देवेंद्र कुमावत, देवीलाल गाडरी, बालकिशन गुजर, चावंड सिंह ओझागर, सूरज व्यास, धर्मराज सालवी सहित सहाड़ा विधानसभा के कई पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओ ने रक्तदाताओ का होसला बढ़ाया।
Great Rajasthan Bhilwara (Rajasthan), 311001
+91 92696339
info@greatrajasthan.in
© GREAT RAJASTHAN. All Rights Reserved.
Design by Tricky Lab
Distributed by Tricky Lab