Breaking News
हरियालो राजस्थान-एक पेड़ मां के नाम’’ अभियान के तहत एक ही दिन में जिले में लगे 2 लाख 30 हजार पौधे

*प्रभारी मंत्री डॉ. मंजू बाघमार का भीलवाडा दौरा* *‘‘मुख्यमंत्री वृक्षारोपण महाअभियान का आने वाली पीढ़ियों को मिलेगा लाभ- प्रभारी मंत्री डॉ. मंजू बाघमार* *लहरिया परिधान पहन हरियाली तीज पर उत्साह से मनाया गया पर्यावरण का त्योहार* *अधिकारियों के साथ बैठक में बजट घोषणाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन के दिए निर्देश* भीलवाड़ा/ग्रेट राजस्थान(धीरज कुमार शर्मा) । जिले की प्रभारी मंत्री डॉ. मंजू बाघमार ने बुधवार को नगर वन, भीलवाडा में आयोजित ‘‘हरियालों राजस्थान‘‘ वृक्षारोपण कार्यक्रम में भाग लिया। हरियाली तीज के अवसर पर ‘‘हरियालो राजस्थान-एक पेड़ मां के नाम’’ अभियान के जिला स्तरीय कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री की मौजूदगी में नगर वन में एक साथ 2 हजार पौधें लगाए गए। इस अवसर पर प्रभारी मंत्री डॉ. मंजू बाघमार सहित जिला प्रमुख बरजी देवी, मांडलगढ़ विधायक गोपाललाल शर्मा, भीलवाड़ा विधायक अशोक कोठारी, प्रभारी सचिव राजन विशाल, जिला कलक्टर नमित मेहता, पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत, सभापति राकेश पाठक, जनप्रतिनिधि प्रशांत मेवाड़ा सहित हरियाली तीज के अवसर पर लहरियां पहनी महिलाओं ने वृक्षारोपण किया। इसके पश्चात प्रभारी मंत्री ने कलेक्ट्रेट सभागार में परिवर्तित बजट वर्ष 2024-25 की घोषणाओ के क्रियान्वयन के संबंध में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली। अभियान के तहत बुधवार को जिला स्तर के साथ सभी ब्लॉक स्तर, ग्राम पंचायत स्तर पर भी पौधारोपण किया गया। हरियाली तीज के अवसर पर जिले में ‘‘हरियालो राजस्थान-एक पेड़ मां के नाम’’ अभियान के तहत एक ही दिन में 2 लाख 30 हजार पौधे लगाएं गए। अभियान के तहत जिले की पहाड़ियों, चारागाह भूमि, सड़क किनारे, विद्यालयों, अमृत सरोवर, जल स्रोतों के किनारों पर पौधारोपण किया गया। कार्यक्रम में आमजन को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री ने कहा कि कोरोना जैसी महामारी ने पूरे विश्व में पर्यावरण के महत्व को समझाया है। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की मुहिम पर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अभियान चलाया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की मंशानुरूप ‘‘एक पेड़ मां के नाम अभियान व विकसित राजस्थान के तहत ही ‘‘हरियालो राजस्थान’’ बनाने की मुहिम चलाई गई है। उन्होंने कहा कि जिले में लगभग 15 लाख पौधे लगाए जाने है जिसमें से अब तक 72 प्रतिशत का टारगेट पूरा कर लिया गया है। इस सघन पौधारोपण एवं संरक्षण कार्यक्रम से आने वाली पीढ़ी को इसका लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि इस अभियान में प्रशासन के साथ-साथ आम लोग भी जुड़ रहे हैं, जिससे अभियान को सफलता मिलेगी। इसके लिए अधिकारियों को बधाई भी दी। प्रभारी मंत्री ने महिलाओं तथा बालिकाओं के आर्थिक उन्नयन, सशक्तिकरण के लिए चलाई जा रही लाडो प्रोत्साहन योजना, लखपति दीदी योजना, उद्यम प्रोत्साहन योजनाओं की जानकारी भी दी। प्रभारी मंत्री ने पौधारोपण करने के पश्चात पौधों की हरियालों राजस्थान एप पर जियों टैगिंग में उत्कृष्ट कार्य करने वाले एनजीओ, अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र भी सौंपे। प्रभारी सचिव राजन विशाल ने कहा कि समाज के लिए, एक अच्छे परिवेश के लिए तथा पर्यावरण के लिए पौधों का अत्यधिक महत्व है। धर्मग्रंथों में भी पर्यावरण के महत्व पर प्रकाश डाला गया है। हमें आने वाली पीढ़ी के लिए बेहतर पर्यावरण उपलब्ध करावाना है। इसके लिए इस अवसर पर लगाएं गए पौधे जीवित रह सके, इसका ध्यान भी रखना है। *बजट घोषणा 2024-25 की समयबद्ध क्रियान्विति की समीक्षा बैठक* जिला प्रभारी मंत्री ने इसके पश्चात कलेक्ट्रेट सभागार में बजट घोषणा संबंधी समीक्षा बैठक ली। पीडब्ल्यूडी, महिला एवं बाल विकास विभाग, बाल अधिकारिता विभाग राज्य मंत्री डॉ. मंजू बाघमार ने कहा कि बजट घोषणा 2024-25 को समयबद्ध पूर्ण करने एवं नियमित मॉनिटरिंग कर समस्त अधिकारी व कर्मचारी सक्रिय रहकर कार्य करें जिससे राज्य सरकार के द्वारा जिले में की गई घोषणाऐं समय पर पूर्ण हो सके। प्रभारी मंत्री ने जिले में बजट घोषणा के अंतर्गत की गई घोषणाओं की प्रगति, जमीन आवंटन, वित्तीय स्वीकृति, प्रशासनिक स्वीकृति सहित अन्य कार्यों को समय पर पूर्ण करने के निर्देश अधिकारियों को दिये। उन्होंने बजट घोषणा संबंधी कार्यो मे जमीन आवंटन संबंधित कार्यो को समय पर पूर्ण करने, समय पर कार्य आदेश जारी करने, समय-समय पर मॉनिटरिंग करने, गुणवत्ता का ध्यान रखने एवं बजट घोषणा संबंधी समस्याओं के निराकरण हेतु जिला एवं राज्य स्तर पर अवगत कराने के निर्देश दिये जिससे कि समस्या का समाधान किया जा सके। जिला कलक्टर नमित मेहता ने राज्य सरकार के द्वारा की गई बजट घोषणाओं की अब तक की प्रगति की जानकारी दी। *‘मां वाउचर योजना’ के तहत जिले की गर्भवती महिला निजी सेन्टर पर भी करवा सकेंगी निःशुल्क सोनोग्राफी जांच* बैठक के पश्चात प्रभारी मंत्री मंत्री व प्रभारी सचिव द्वारा ‘मां वाउचर योजना’ के पोस्टर का विमोचन किया गया। सीएमएचओ डॉ सीपी गोस्वामी ने बताया कि प्रदेशभर में मां वाउचर योजना (मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य वाउचर योजना) लागू की गई। जिसके अन्तर्गत गर्भवती महिलाओं को अपने घर के नजदीक हीं निजी सोनोग्राफी सेन्टर पर निःशुल्क सोनोग्राफी जांच करवाने की सुविधा मिल सकेगी। योजना को ऑनलाइन संचालित किए जाने के लिए विभागीय सॉफ्टवेयर पीसीटीएस, इम्पेक्ट व ओजस को इंटीग्रेटेड कर एक ऑनलाइन प्रणाली विकसित की गई है। सीएमएचओ ने बताया कि मां वाउचर योजना तहत पीसीटीएस पर पंजीकृत गर्भवती महिलाएं जो एलएमपी (लेटेस्ट मंथली पीरियड) के अनुसार दूसरी या तीसरी तिमाही में चल रही है, उन्हें प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान दिवस यानी माह की 9, 18 व 27 तारीख को एएनसी जांच के साथ-साथ सोनोग्राफी जांच करवाने के लिए एक क्यूआर कोड युक्त कूपन, उनके रजिस्टर्ड मोबाइल नम्बर पर जारी किया जाएगा। यह कूपन 30 दिवस के लिए वैद्य होगा। इस कूपन को लेकर गर्भवती महिला विभाग से मान्य किसी भी निजी सोनोग्राफी केन्द्र पर अपनी सोनोग्राफी जांच निःशुल्क करवा सकेगी। बैठक में एडीएम प्रशासन रतन कुमार, एडीएम सिटी वंदना खोरवाल, यूआईटी सचिव ललित गोयल, सीईओ शिवपाल जाट, नगर परिषद आयुक्त हेमाराम चौधरी, ओएसडी यूआईटी मोहम्मद ताहिर एवं सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।


Great Rajasthan

Advertisement

Tranding News

*रायला में रुई से भरे ट्रक में लगी आग*
Date: 2024-12-11 13:42:27 | Category: राज्य-शहर
नगर निगम ने निकाली साइकिल रैली।
Date: 2024-09-29 20:54:41 | Category: राज्य-शहर
*लाम्बिया टोल पर हुआ पौधारोपण*
Date: 2024-09-17 18:09:02 | Category: राज्य-शहर
*तालाब में तैरती मिली लाश की हुई पहचान*
Date: 2024-09-13 17:30:43 | Category: राज्य-शहर
भीलवाड़ा की एसीबी टीम पहुंची रायला
Date: 2024-07-24 15:51:51 | Category: राज्य-शहर
650 टन खनिज बजरी को किया खुर्दबुर्द
Date: 2024-07-09 18:56:48 | Category: राज्य-शहर
सिंधु महिला समिति ने मनाया फागोत्सव
Date: 2024-03-15 18:33:07 | Category: राज्य-शहर
राजीव दाधीच बने मीडिया प्रभारी
Date: 2024-03-15 18:26:07 | Category: राज्य-शहर
अमृता हाट मेले का समापन 27 फरवरी को
Date: 2024-02-26 20:49:22 | Category: राज्य-शहर
सावधान। मिलावट ख़ौर की खेर नही!
Date: 2024-02-26 20:39:07 | Category: राज्य-शहर
*रायला थाने का सिपाही हुआ गुमशुदा*
Date: 2024-01-02 12:46:09 | Category: राज्य-शहर
*कुँए में गिरने से युवक की मौत*
Date: 2023-11-17 13:48:31 | Category: राज्य-शहर
दीपोत्सव की ढेर सारी शुभकामनाएं
Date: 2023-11-10 22:23:33 | Category: राज्य-शहर
अवैध शराब पर चला पुलिस का डंडा।
Date: 2023-10-29 20:43:57 | Category: राज्य-शहर
*कुएं में तैरती मिली युवती की लाश*
Date: 2023-10-20 11:06:33 | Category: राज्य-शहर
शोक संदेश/उठावना
Date: 2023-10-11 12:00:09 | Category: राज्य-शहर
रायला धर्म तालाब अपडेट।
Date: 2023-10-03 17:49:03 | Category: राज्य-शहर
आरसीएम का रक्तदान शिविर आयोजित |
Date: 2023-09-16 19:05:21 | Category: राज्य-शहर
भीलवाड़ा डेयरी की आम सभा संपन्न 
Date: 2023-09-14 18:46:01 | Category: राज्य-शहर
26 अगस्त को विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।
Date: 2023-08-25 22:21:48 | Category: राज्य-शहर
बिजली बिल देखकर उपभोक्ता के उड़े होश
Date: 2023-08-17 17:06:26 | Category: राज्य-शहर
कल होगा तिरंगा रैली का आयोजन।
Date: 2023-08-12 18:08:43 | Category: राज्य-शहर
*कब्बडी में रही अव्वल लोटियास की टीम*
Date: 2023-08-09 17:58:21 | Category: राज्य-शहर
*खेत मे करंट लगने से किसान की मौत *
Date: 2023-08-04 13:43:19 | Category: राज्य-शहर
मन की बात का 103 वां श्रवण 30 जुलाई को।
Date: 2023-07-29 08:04:39 | Category: राज्य-शहर
नशा मुक्ति हेतु निकाली जागरूकता रैली
Date: 2023-07-25 21:36:56 | Category: राज्य-शहर
रायला तालाब के पेटे में फिर हुआ कब्जा
Date: 2023-07-12 19:31:37 | Category: राज्य-शहर
तालाब में डूबने से युवक की मौत।
Date: 2023-07-10 20:50:06 | Category: राज्य-शहर
माली समाज का करियर गाईडलाईन शिविर आज।
Date: 2023-07-09 07:03:08 | Category: राज्य-शहर
बसपा का युवा कार्यकर्ता सम्मेलन कल।
Date: 2023-06-29 19:11:39 | Category: राज्य-शहर
राजस्थान पुलिस महान पोस्टर का विमोचन
Date: 2023-05-13 17:50:18 | Category: राज्य-शहर
मानपुरा मोड़ अब बना मौत का मोड़।
Date: 2023-05-13 17:32:17 | Category: राज्य-शहर
पक्षियों के लिए बांधे परिंडे।
Date: 2023-05-07 21:35:26 | Category: राज्य-शहर
माली समाज का आरक्षण आंदोलन स्थगित।
Date: 2023-05-02 19:22:28 | Category: राज्य-शहर
राजस्थान ने जिते स्वर्ण पदक
Date: 2023-05-02 19:16:34 | Category: राज्य-शहर
ग्रीष्म काल का अमृत है, गाय की छाछ।
Date: 2023-04-30 20:08:13 | Category: राज्य-शहर
गन्ने की चरखी चोरी के 5 आरोपी गिरफ्तार
Date: 2023-04-29 21:07:11 | Category: राज्य-शहर
योग जीवन का विज्ञान है संत सत्यानंद
Date: 2023-04-24 21:13:19 | Category: राज्य-शहर
कक्षा 6 में चयन परीक्षा 29 अप्रैल को|
Date: 2023-04-10 18:26:53 | Category: राज्य-शहर
फार्म पोंड से गौ वंश को बाहर निकाला।
Date: 2023-04-03 16:51:03 | Category: राज्य-शहर
भीलवाड़ा महोत्सव में आए कैलाश खेर।
Date: 2023-01-14 10:34:39 | Category: राज्य-शहर
भीलवाड़ा महोत्सव का थीम सॉन्ग लॉन्च
Date: 2023-01-11 18:40:11 | Category: राज्य-शहर
सड़क सुरक्षा सप्ताह का शुभारम्भ
Date: 2023-01-11 17:54:29 | Category: राज्य-शहर

© GREAT RAJASTHAN. All Rights Reserved. Design by Tricky Lab
Distributed by Tricky Lab