Breaking News
शाहपुरा के असीम व्यास ने आईजी एसटीसी बीएसएफ जोधपुर में संभाला पदभार।

इस पर पर पहुंचने वाले भीलवाड़ा जिले के प्रथम शख्स है असीम व्यास।

शाहपुरा-मूलचन्द पेसवानी ।

शाहपुरा के मूल निवासी असीम व्यास ने आईजी एसटीसी बीएसएफ जोधपुर में पदभार संभाल लिया है। इस पद पर पहुंचने वाले असीम व्यास भीलवाड़ा जिले के पहले शख्स है। हाल ही में उपमहानिरीक्षक बीएसएफ सेक्टर हैड क्वार्टर जैसलमेर उत्तर से व्यास महानिरीक्षक, सहायक प्रशिक्षण केन्द्र जोधपुर पद पर पदोन्नत हुए थे। असीम व्यास के पदभार ग्रहण करने पर समूचे शाहपुरा में प्रसन्नता का माहौल दिख रहा है। उल्लेखनीय है कि असीम व्यास ने सन् 1987 में सहायक समादेष्टा (सीधी भर्ती) के माध्यम से सीमा सुरक्षा बल में (बी.एस.एफ.) ज्वॉइन की थी। व्यास ने इन 36 वर्षो में नॉर्थ ईस्ट के इंसजेंसी से ग्रसित कठिन क्षेत्रों, कश्मीर के दुर्गम स्थलों, राजस्थान, गुजरात और बंगाल के सीमांत क्षेत्रों में सीमा पर होने वाले अपराधों पर नकेल कसने में बहुत ही महत्वपूर्ण योगदान दिया। कश्मीर में भी एंटी मिलिटेंट ऑपरेश में निडरता से अपनी योजना से कई खूँखार आतंकवादियों को मौत के घाट उतारने में सफलता प्राप्त की और हथियार, गोला, बारूद के जखीरों को जब्त किया। पश्चिम बंगाल में अपनी कमाण्ड में सैकड़ों तस्करों को गिरफ्तार कर तकरीबन 65 करोड़ मूल्य के तस्करों के सामानों को पकड़ने में सफलता प्राप्त की। कई तस्करों को मुठभेड़ में जान से हाथ धोना पड़ा। परिणाम स्वरूप कई तस्करों को क्षेत्र छोड़कर भागने को मजबूर होना पड़ा। इनकी कमांड में 2000 के करीब बांग्लादेशी घुसपेठियों को पकड़ने में भी सफलता प्राप्त की जो उस समय का एक रिकॉर्ड रहा। इन्होंने बोस्निया हरजेगोविना में संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन में भी महत्वपूर्ण योगदान देकर भारतवर्ष का मान बढ़ाया। व्यास ने अपने तकनीकी ज्ञान से संचार, आई.टी. और प्रशिक्षण में भी अतुलनीय योगदान दिया। विशिष्ट उपकरण कार्यशाला प्रमुख के रूप में गृह मंत्रालय के सलाहकार का कार्य भी किया। इनके अनुभव और कर्मठता को देखते हुए भारत की समुद्री सीमाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए समुद्र के साथ लगे प्रांतों और यू.टी. (ज) की मरीन पुलिस को प्रशिक्षित करने की व उनके लिए प्रशिक्षण केन्द्र ओखा में स्थापित करने की महत्तवपूर्ण जिम्मेदारी दी। जिसे उन्होंने सफलातापूर्वक निभाया। इन्होंने इसके बाद जैसलमेर और तनोट क्षेत्र के संवेदनशील इलाके में सवा साल के करीब क्षेत्रीय मुख्यालय जैसलमेर (उत्तर) को कमांड किया और इसी दौरान भारत सरकार के गृहमंत्री, कृषि राज्य मंत्री, पशुपालन, मत्स्य एवं दुग्ध उत्पादन राज्य मंत्री, राजस्थान के मुख्य मंत्री समेत कई गणमान्य व्यक्तियों का सीमांत दौरा करवाया। सेवा के दौरान असीम व्यास, महानिरीक्षक को सराहनीय सेवा के लिए 13 बार आई.जी. सी.सी., 05 बार महानिदेशक प्रशस्ति पत्र, यू. एन. मेडल, पी.एम.एम.एस., महानिदेशक सराहना पत्र एवं कई अन्य प्रशस्ति पत्रों से सम्मानित हुए। इनकी अतुलनीय सेवाओं और उत्कृष्ठ कार्यो को देखते हुए इनको भारत सरकार ने महानिरीक्षक पद पर पदोन्नत किया। भीलवाड़ा जिले में केन्द्रीय आर्मड पुलिस फॉर्स में महानिरीक्षक पद पर पहुँचने वाले ये सर्वप्रथम अधिकारी भी हैं। ये जिले के लिए बहुत ही गौरव की बात है। अभी इनको सहायक प्रशिक्षण केन्द्र, सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ), जोधपुर में पदस्थ किया है जहाँ इन्हें सीमा प्रहरियों को तैयार करने की महत्वपूर्ण जिम्मेवारी का निर्वहन करना है ।


Great Rajasthan

Advertisement

Tranding News

*रायला में रुई से भरे ट्रक में लगी आग*
Date: 2024-12-11 13:42:27 | Category: राज्य-शहर
नगर निगम ने निकाली साइकिल रैली।
Date: 2024-09-29 20:54:41 | Category: राज्य-शहर
*लाम्बिया टोल पर हुआ पौधारोपण*
Date: 2024-09-17 18:09:02 | Category: राज्य-शहर
*तालाब में तैरती मिली लाश की हुई पहचान*
Date: 2024-09-13 17:30:43 | Category: राज्य-शहर
भीलवाड़ा की एसीबी टीम पहुंची रायला
Date: 2024-07-24 15:51:51 | Category: राज्य-शहर
650 टन खनिज बजरी को किया खुर्दबुर्द
Date: 2024-07-09 18:56:48 | Category: राज्य-शहर
सिंधु महिला समिति ने मनाया फागोत्सव
Date: 2024-03-15 18:33:07 | Category: राज्य-शहर
राजीव दाधीच बने मीडिया प्रभारी
Date: 2024-03-15 18:26:07 | Category: राज्य-शहर
अमृता हाट मेले का समापन 27 फरवरी को
Date: 2024-02-26 20:49:22 | Category: राज्य-शहर
सावधान। मिलावट ख़ौर की खेर नही!
Date: 2024-02-26 20:39:07 | Category: राज्य-शहर
*रायला थाने का सिपाही हुआ गुमशुदा*
Date: 2024-01-02 12:46:09 | Category: राज्य-शहर
*कुँए में गिरने से युवक की मौत*
Date: 2023-11-17 13:48:31 | Category: राज्य-शहर
दीपोत्सव की ढेर सारी शुभकामनाएं
Date: 2023-11-10 22:23:33 | Category: राज्य-शहर
अवैध शराब पर चला पुलिस का डंडा।
Date: 2023-10-29 20:43:57 | Category: राज्य-शहर
*कुएं में तैरती मिली युवती की लाश*
Date: 2023-10-20 11:06:33 | Category: राज्य-शहर
शोक संदेश/उठावना
Date: 2023-10-11 12:00:09 | Category: राज्य-शहर
रायला धर्म तालाब अपडेट।
Date: 2023-10-03 17:49:03 | Category: राज्य-शहर
आरसीएम का रक्तदान शिविर आयोजित |
Date: 2023-09-16 19:05:21 | Category: राज्य-शहर
भीलवाड़ा डेयरी की आम सभा संपन्न 
Date: 2023-09-14 18:46:01 | Category: राज्य-शहर
26 अगस्त को विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।
Date: 2023-08-25 22:21:48 | Category: राज्य-शहर
बिजली बिल देखकर उपभोक्ता के उड़े होश
Date: 2023-08-17 17:06:26 | Category: राज्य-शहर
कल होगा तिरंगा रैली का आयोजन।
Date: 2023-08-12 18:08:43 | Category: राज्य-शहर
*कब्बडी में रही अव्वल लोटियास की टीम*
Date: 2023-08-09 17:58:21 | Category: राज्य-शहर
*खेत मे करंट लगने से किसान की मौत *
Date: 2023-08-04 13:43:19 | Category: राज्य-शहर
मन की बात का 103 वां श्रवण 30 जुलाई को।
Date: 2023-07-29 08:04:39 | Category: राज्य-शहर
नशा मुक्ति हेतु निकाली जागरूकता रैली
Date: 2023-07-25 21:36:56 | Category: राज्य-शहर
रायला तालाब के पेटे में फिर हुआ कब्जा
Date: 2023-07-12 19:31:37 | Category: राज्य-शहर
तालाब में डूबने से युवक की मौत।
Date: 2023-07-10 20:50:06 | Category: राज्य-शहर
माली समाज का करियर गाईडलाईन शिविर आज।
Date: 2023-07-09 07:03:08 | Category: राज्य-शहर
बसपा का युवा कार्यकर्ता सम्मेलन कल।
Date: 2023-06-29 19:11:39 | Category: राज्य-शहर
राजस्थान पुलिस महान पोस्टर का विमोचन
Date: 2023-05-13 17:50:18 | Category: राज्य-शहर
मानपुरा मोड़ अब बना मौत का मोड़।
Date: 2023-05-13 17:32:17 | Category: राज्य-शहर
पक्षियों के लिए बांधे परिंडे।
Date: 2023-05-07 21:35:26 | Category: राज्य-शहर
माली समाज का आरक्षण आंदोलन स्थगित।
Date: 2023-05-02 19:22:28 | Category: राज्य-शहर
राजस्थान ने जिते स्वर्ण पदक
Date: 2023-05-02 19:16:34 | Category: राज्य-शहर
ग्रीष्म काल का अमृत है, गाय की छाछ।
Date: 2023-04-30 20:08:13 | Category: राज्य-शहर
गन्ने की चरखी चोरी के 5 आरोपी गिरफ्तार
Date: 2023-04-29 21:07:11 | Category: राज्य-शहर
योग जीवन का विज्ञान है संत सत्यानंद
Date: 2023-04-24 21:13:19 | Category: राज्य-शहर
कक्षा 6 में चयन परीक्षा 29 अप्रैल को|
Date: 2023-04-10 18:26:53 | Category: राज्य-शहर
फार्म पोंड से गौ वंश को बाहर निकाला।
Date: 2023-04-03 16:51:03 | Category: राज्य-शहर
भीलवाड़ा महोत्सव में आए कैलाश खेर।
Date: 2023-01-14 10:34:39 | Category: राज्य-शहर
भीलवाड़ा महोत्सव का थीम सॉन्ग लॉन्च
Date: 2023-01-11 18:40:11 | Category: राज्य-शहर
सड़क सुरक्षा सप्ताह का शुभारम्भ
Date: 2023-01-11 17:54:29 | Category: राज्य-शहर

© GREAT RAJASTHAN. All Rights Reserved. Design by Tricky Lab
Distributed by Tricky Lab