भीलवाड़ा। (पंकज पोरवाल) शहर के संजय कॉलोनी माहेश्वरी संस्थान में संजय कॉलोनी माहेश्वरी महिला मंडल द्वारा बछ बारस पर्व को लेकर सामूहिक उद्यापन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें कुल 40 महिलाओं का उद्यापन लगाया गया। और 800 महिलाओं को स्नेह भोज आयोजित किया गया एवं साथ ही महिलाओं द्वारा उद्यापन की सामग्री सभी महिलाओं को वितरित की गई। मंडल सदस्यों द्वारा संचालित सुव्यवस्थित सुनियोजित कार्यक्रम को सुचारू रूप से एवं बैठक व्यवस्था में सहभागिता निभाते हुए सभी ने अपना-अपना कार्यभार संभाला। उद्यापन के मौके पर महिलाओं का तिलक लगाकर विधिवत पूजा अर्चना करवाई गई। पूर्व अध्यक्ष मधु लढ़ा, अध्यक्ष रेनू कोगटा, सचिव अनुपमा मंत्री, कोषाध्यक्ष मधु हिंगड,संगठन मंत्री मधु बहेड़िया, अनीता नोलखा, पुष्पा मूंदड़ा, संगीता मुंदडा, उपाध्यक्ष इंद्रा भदादा, रेखा डाड, मिता अटल, मंजू झंवर, गायत्री लोगड, मंजू कोगटा, किरण काबरा, मंजू दरक, मंजू जेथलिया, सोनू सोमानी, सरिता चेचाणी, जतन हिंगड सहित सभी महिलाएं सदस्याए उपस्थित रही।
Great Rajasthan Bhilwara (Rajasthan), 311001
+91 92696339
info@greatrajasthan.in
© GREAT RAJASTHAN. All Rights Reserved.
Design by Tricky Lab
Distributed by Tricky Lab