प्रथम दिन लगाए 50 पौधे, सप्ताह भर में लगाए जाएंगे परिसर में 500 पौधे,
भीलवाडा। (पंकज पोरवाल) सुदिवा स्पिनर्स प्राइवेट लिमिटेड सरेरी भीलवाड़ा में रिंग स्पिनिंग 3 में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस दौरान सभी स्टाफ सदस्यों ने कार्यक्रम में सक्रिय रूप से भाग लिया और पौधारोपण किया साथ ही स्टाफ सदस्यो ने पौधे की देखभाल करने की जिम्मेदारी ली। कार्यक्रम में चेयरमैन जेसी लढ़ा, प्रबंध निदेशक वरुण लढ़ा, तनीषा लढा, अक्षय जैन, अशोक कुमार मिश्रा, विजय पारीक, सुनील कुमार कुंवर, एसपी नागर, सुनील गुप्ता, यमुना प्रसाद यादव, जय प्रकाश तिवारी, आदेश कुमार अत्रे, महेश बिहानी, अनिल शर्मा, शिव दर्शन सिंह राठौर, मनीष बाहेती, रामधन चौधरी सहितव अन्य स्टाफगण मौजूद थे। पहले दिन कुल 50 पौधे लगाए गए हैं और यह अभियान पूरे सप्ताह चलेगा साथ परिसर में कुल 500 पौधे लगाए जाएंगे। अंत मे स्टाफ के प्रत्येक सदस्य ने शपथ ली है कि पूरे सुदिवा परिसर में हरियाली होगी। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए हॉर्टिकल्चर, सिविल विभाग को धन्यवाद दिया गया और कार्यक्रम का संचालन एचआर विभाग के धर्मेंद्र पटेल, पुरुषोत्तम, आशुतोष पाण्डेय द्वारा किया गया। सम्पूर्ण आयोजन के प्लानर पुष्पेंद्र जैन रहे।
Great Rajasthan Bhilwara (Rajasthan), 311001
+91 92696339
info@greatrajasthan.in
© GREAT RAJASTHAN. All Rights Reserved.
Design by Tricky Lab
Distributed by Tricky Lab