22 जनवरी रामोत्सव तक मास पारायण प्रतिदिन सुबह 9 से 10 बजे तक श्री निंबार्क आश्रम में चलेगा ।
भीलवाड़ा। (पंकज पोरवाल) श्री राम जन्मभूमि पर भव्य नव निर्मित मंदिर में रामलला 22 जनवरी को विराजमान होंगे, उस समय पूरी दुनिया में आनंद, उमंग का उत्साह रहेगा। श्री निंबार्क आश्रम भीलवाड़ा द्वारा भी एक मास तक इस उपलक्ष में श्री रामायण जी का मास पारायण जी का कार्यक्रम आज से प्रारंभ किया गया। श्री निंबार्क सेवा समिति के अध्यक्ष पुर्व पार्षद राधेश्याम सोमानी ने बताया श्री राम जन्मभूमि आंदोलन में भीलवाड़ा जिले में गांव-गांव अलग जगाने वाले गोलोकवासी पूज्य महंत बनवारीशरण महाराज ने जनजागरण हेतु नेतृत्व किया था। श्री निंबार्क आश्रम के पूज्य महंत मोहन शरण जी शास्त्री ने इस शुभ अवसर पर एक मास पारायण का संकल्प लिया, आज गीता जयंती के पावन दिवस पर सुबह 10.00 बजे, महंत श्री मोहन शरण शास्त्री के सानिध्य में व श्री बाबा धाम के विनीत अग्रवाल के करकमलों द्वारा श्री रामायण जी का पूजन किया गया। इस मंगल अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के प्रांत सामाजिक समरसता आभियान प्रमुख बद्री लाल सोमानी, पार्षद मधु शर्मा, दुर्गा वाहिनी प्रांत कॉलेज संयोजिका सीमा पारीक, पार्षद राजेंद्र पोरवाल, आजाद नगर माहेश्वरी सभा के पूर्व अध्यक्ष रामेश्वर ईनाणी, समाजसेवी डॉ.उमाशंकर पारीक, सत्यनारायण श्रोत्रीय, जितेंद्र वर्मा, कृष्णगोपाल सोमानी सहित कई भक्त उपस्थित थे। श्री रामायण जी का पुजन पुजारी माधवशरण ने करवाया। आज का पाठ मारुति मंडल द्वारा किया गया। सभी सुन्दर कांड समितियां और भजन मंडलिया अपने अपने क्रम से नियमित पाठ करेगी। यह मास पारायण 22 जनवरी रामोत्सव तक प्रतिदिन सुबह 9 से 10 बजे तक श्री निंबार्क आश्रम में चलेगा।
Great Rajasthan Bhilwara (Rajasthan), 311001
+91 92696339
info@greatrajasthan.in
© GREAT RAJASTHAN. All Rights Reserved.
Design by Tricky Lab
Distributed by Tricky Lab