महोत्सव को दर्शाने वाली सुंदर प्रस्तुति के साथ ही विभिन्न प्रतियोगिताए आयोजित
भीलवाड़ा। (पंकज पोरवाल) मरुधरा माहेश्वरी महिला मंडल ने हषोल्लास से स्नेह मिलन के साथ नन्दनी रिसोर्ट में सावन महोत्सव मनाया गया। इस दौरान विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाएं हरे रंग के परिधान में उपस्थित रहीं। अध्यक्ष सपना चांडक ने बताया की संस्थान की सभी महिलाओं में त्योहार के अनुरूप वेशभूषा एवं नृत्य किया। श्रीमती सीमा जेठा, कल्पना माहेश्वरी द्वारा इस दौरान महोत्सव को दर्शाने वाली सुंदर प्रस्तुति सावन के झूले, कृष्ण जन्माष्टमी, दीपावली, करवा चौथ एवम रक्षाबंधन संबधित विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें प्रथम राम दरबार में श्रुति, एवम प्रीति बाहेती, द्वितीय लक्ष्मी पूजा में भाग्यश्री एवं रेखा बाहेती रहे। कार्यक्रम में प्रीती झवर, शकुंतला, रेखा चांडक, किरण बंग, वंदना दमानी, संगीता बाहेती सहित संस्थान की कई सदस्याओ ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।
Great Rajasthan Bhilwara (Rajasthan), 311001
+91 92696339
info@greatrajasthan.in
© GREAT RAJASTHAN. All Rights Reserved.
Design by Tricky Lab
Distributed by Tricky Lab