Breaking News
शेमारू उमंग और गुल खान ने साथ मिलकर पेश की एक सुपरनेचरल कहानी 'शमशान चंपा'

प्रोमो में देखें तृप्ति मिश्रा और मोनालिसा की झलक 'शमशान चंपा' की अवधारणा दर्शकों के लिए बिल्कुल नई और अनोखी है शेमारू उमंग और गुल खान ने मिलकर दर्शकों को उत्साह की लहरों के बीच छोड़ दिया है। हाल ही में गुल खान ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक स्पेक्युलेटिव पोस्ट के जरिए दर्शकों को सोचने पर मजबूर कर दिया था, जिससे उनके फैंस की उम्मीदें बढ़ गई। आखिरकार अब एक बड़ी खबर सामने आ गई है। शेमारू उमंग और गुल खान मिलकर एक ट्विस्ट से भरी सुपरनेचरल कहानी 'शमशान चंपा' को प्रस्तुत करने जा रहे हैं। खास बात यह है कि शेमारू उमंग द्वारा जारी किए गए इस प्रोमो में तृप्ति मिश्रा की एंट्री और मोनालिसा की झलक ने दर्शकों को आश्चर्चकित कर दिया है। प्रोमो में, हम तृप्ति मिश्रा द्वारा निभाए गए किरदार चंपा से मिलते हैं, जो एक अंधेरी और डरावनी रात में हाथ में चंपा फूलों की टोकरी लिए, अपनी जान बचाने के लिए भाग रही है। मास्क पहने हुए लोग मशाल लेकर उसका पीछा कर रहे हैं। ऐसे में चंपा गिर जाती है और ये लोग उस पर हमला करते हैं और उसे पीपल के पेड़ के नीचे घायल और बेहोश छोड़ देते हैं। जब सब कुछ खत्म होता दिखाई देता है, तब एक रहस्यमयी परछाई उसके घावों को ठीक कर देती है। चंपा फिर से जीवित हो जाती है और एक शक्तिशाली डायन के रूप में बदल जाती है, उसके नाखून और बाल लंबे होते नज़र आते हैं। जैसे ही वह चलती है, कुचले हुए चंपा के फूल पुनर्जीवित हो जाते हैं। पीछे से एक शक्तिशाली डायन यह सबकुछ देख रही होती है, जिस किरदार को मोनालिसा ने निभाया है। ऐसे में चंपा की कहानी क्या है? और उसकी मंशा क्या है? प्रोमो दर्शकों को इन रोमांचक सवालों के साथ छोड़ देता है। शेमारू उमंग के साथ अपने नए शो और इस सहयोग के बारे में बात करते हुए, निर्माता गुल खान ने कहा, "इस बार एक अद्भुत ट्विस्ट के साथ मैं अलौकिक शैली में एक बार फिर कुछ नया पेश करने के लिए बहुत उत्साहित हूँ। 'शमशान चंपा' यह शो दर्शकों को डायन के एक नए पहलु से परिचय कराएगा, जिसे पहले कभी नहीं देखा गया है। शो का कॉन्सेप्ट रोमांस और फैंटेसी का मिश्रण है। इस शैली को भारतीय दर्शकों द्वारा व्यापक रूप से पसंद किया जाता है, इसलिए हमने सोचा, क्यों न इन्हें मिलाकर कुछ ताज़ा और नया लाया जाए? लोगों ने शो की केवल एक झलक देखी है, लेकिन एक बात निश्चित है: इसमें दर्शकों को भरपूर मनोरंजन, ड्रामा, विभिन्न भावनाएँ और कई उतार-चढ़ाव देखने को मिलेंगे। मैं इस शो के लिए शेमारू उमंग के साथ सहयोग करके बेहद खुश हूँ और इसे लेकर दर्शकों की प्रतिक्रिया का बेसब्री से इंतज़ार कर रही हूँ।" जबकि शो, कास्ट और कहानी के बारे में अभी भी बहुत कुछ अज्ञात है, लेकिन यह स्पष्ट है कि शेमारू उमंग और गुल खान मिलकर 'शमशान चंपा' शो के साथ भारतीय टेलीविज़न में तहलका मचाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। क्या आप तैयार हैं? अधिक जानकारी के लिए बने रहें सिर्फ शेमारू उमंग पर।


Great Rajasthan

Advertisement

Tranding News

*रायला में रुई से भरे ट्रक में लगी आग*
Date: 2024-12-11 13:42:27 | Category: राज्य-शहर
नगर निगम ने निकाली साइकिल रैली।
Date: 2024-09-29 20:54:41 | Category: राज्य-शहर
*लाम्बिया टोल पर हुआ पौधारोपण*
Date: 2024-09-17 18:09:02 | Category: राज्य-शहर
*तालाब में तैरती मिली लाश की हुई पहचान*
Date: 2024-09-13 17:30:43 | Category: राज्य-शहर
भीलवाड़ा की एसीबी टीम पहुंची रायला
Date: 2024-07-24 15:51:51 | Category: राज्य-शहर
650 टन खनिज बजरी को किया खुर्दबुर्द
Date: 2024-07-09 18:56:48 | Category: राज्य-शहर
सिंधु महिला समिति ने मनाया फागोत्सव
Date: 2024-03-15 18:33:07 | Category: राज्य-शहर
राजीव दाधीच बने मीडिया प्रभारी
Date: 2024-03-15 18:26:07 | Category: राज्य-शहर
अमृता हाट मेले का समापन 27 फरवरी को
Date: 2024-02-26 20:49:22 | Category: राज्य-शहर
सावधान। मिलावट ख़ौर की खेर नही!
Date: 2024-02-26 20:39:07 | Category: राज्य-शहर
*रायला थाने का सिपाही हुआ गुमशुदा*
Date: 2024-01-02 12:46:09 | Category: राज्य-शहर
*कुँए में गिरने से युवक की मौत*
Date: 2023-11-17 13:48:31 | Category: राज्य-शहर
दीपोत्सव की ढेर सारी शुभकामनाएं
Date: 2023-11-10 22:23:33 | Category: राज्य-शहर
अवैध शराब पर चला पुलिस का डंडा।
Date: 2023-10-29 20:43:57 | Category: राज्य-शहर
*कुएं में तैरती मिली युवती की लाश*
Date: 2023-10-20 11:06:33 | Category: राज्य-शहर
शोक संदेश/उठावना
Date: 2023-10-11 12:00:09 | Category: राज्य-शहर
रायला धर्म तालाब अपडेट।
Date: 2023-10-03 17:49:03 | Category: राज्य-शहर
आरसीएम का रक्तदान शिविर आयोजित |
Date: 2023-09-16 19:05:21 | Category: राज्य-शहर
भीलवाड़ा डेयरी की आम सभा संपन्न 
Date: 2023-09-14 18:46:01 | Category: राज्य-शहर
26 अगस्त को विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।
Date: 2023-08-25 22:21:48 | Category: राज्य-शहर
बिजली बिल देखकर उपभोक्ता के उड़े होश
Date: 2023-08-17 17:06:26 | Category: राज्य-शहर
कल होगा तिरंगा रैली का आयोजन।
Date: 2023-08-12 18:08:43 | Category: राज्य-शहर
*कब्बडी में रही अव्वल लोटियास की टीम*
Date: 2023-08-09 17:58:21 | Category: राज्य-शहर
*खेत मे करंट लगने से किसान की मौत *
Date: 2023-08-04 13:43:19 | Category: राज्य-शहर
मन की बात का 103 वां श्रवण 30 जुलाई को।
Date: 2023-07-29 08:04:39 | Category: राज्य-शहर
नशा मुक्ति हेतु निकाली जागरूकता रैली
Date: 2023-07-25 21:36:56 | Category: राज्य-शहर
रायला तालाब के पेटे में फिर हुआ कब्जा
Date: 2023-07-12 19:31:37 | Category: राज्य-शहर
तालाब में डूबने से युवक की मौत।
Date: 2023-07-10 20:50:06 | Category: राज्य-शहर
माली समाज का करियर गाईडलाईन शिविर आज।
Date: 2023-07-09 07:03:08 | Category: राज्य-शहर
बसपा का युवा कार्यकर्ता सम्मेलन कल।
Date: 2023-06-29 19:11:39 | Category: राज्य-शहर
राजस्थान पुलिस महान पोस्टर का विमोचन
Date: 2023-05-13 17:50:18 | Category: राज्य-शहर
मानपुरा मोड़ अब बना मौत का मोड़।
Date: 2023-05-13 17:32:17 | Category: राज्य-शहर
पक्षियों के लिए बांधे परिंडे।
Date: 2023-05-07 21:35:26 | Category: राज्य-शहर
माली समाज का आरक्षण आंदोलन स्थगित।
Date: 2023-05-02 19:22:28 | Category: राज्य-शहर
राजस्थान ने जिते स्वर्ण पदक
Date: 2023-05-02 19:16:34 | Category: राज्य-शहर
ग्रीष्म काल का अमृत है, गाय की छाछ।
Date: 2023-04-30 20:08:13 | Category: राज्य-शहर
गन्ने की चरखी चोरी के 5 आरोपी गिरफ्तार
Date: 2023-04-29 21:07:11 | Category: राज्य-शहर
योग जीवन का विज्ञान है संत सत्यानंद
Date: 2023-04-24 21:13:19 | Category: राज्य-शहर
कक्षा 6 में चयन परीक्षा 29 अप्रैल को|
Date: 2023-04-10 18:26:53 | Category: राज्य-शहर
फार्म पोंड से गौ वंश को बाहर निकाला।
Date: 2023-04-03 16:51:03 | Category: राज्य-शहर
भीलवाड़ा महोत्सव में आए कैलाश खेर।
Date: 2023-01-14 10:34:39 | Category: राज्य-शहर
भीलवाड़ा महोत्सव का थीम सॉन्ग लॉन्च
Date: 2023-01-11 18:40:11 | Category: राज्य-शहर
सड़क सुरक्षा सप्ताह का शुभारम्भ
Date: 2023-01-11 17:54:29 | Category: राज्य-शहर

© GREAT RAJASTHAN. All Rights Reserved. Design by Tricky Lab
Distributed by Tricky Lab