Breaking News
हर गली मोहल्ले से कोई भी दिव्यांग अंग से वंचित न रहे  : गोविंद प्रसाद सोडाणी

 

भाविप का निशुल्क दिव्यांग सहायतार्थ कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर शुरू, पहले दिन हुए 103 लोगों के रजिस्ट्रेशन

 

हॉस्पिटल का काम भारत विकास परिषद कर रही यह अति सराहनीय : सीएमएचओ गोस्वामी

 

 भीलवाड़ा। (पंकज पोरवाल) भारत विकास परिषद की स्वामी विवेकानंद शाखा की ओर से श्री भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति उदयपुर के सौजन्य एवं श्रीमती आशादेवी तोषनीवाल फाउण्डेशन (कृष्णगोपाल तोषनीवाल) के सहयोग से कॉलेज रोड स्थित केसरीमल भेरूलाल माहेश्वरी धर्मशाला में मंगलवार सुबह 9 बजे दो दिवसीय कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर का शुभारंभ हुआ। शिविर के शुभारंभ पर सानिध्य प्रदान करते हुए  कृष्ण गोपाल तोषनीवाल ने कहा कि भारत विकास परिषद ने आज हमें इस दिव्यांग शिविर को आयोजित करने का मौका दिया। यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है। मुख्य अतिथि मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर सीपी गोस्वामी ने कहा कि हम जो हॉस्पिटल में बुलाकर दिव्यांग जनों की सहायता करते थे आज इस शिविर के माध्यम से हो रहा है जो अति सराहनीय है। अधिक से अधिक व्यक्ति इसमें लाभ ले सकेंगे। आने वाले समय में भारत विकास परिषद मेगा कैंप लगाए ऐसी शुभकामनाएं हैं। भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति उदयपुर के डायरेक्टर वर्धमान मेहता ने कहा कि भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति 50 वर्षों से पूरे देश भर में 40 केन्द्रो के माध्यम से कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण कर रही है। हमें पीपीपी के नाम से जाना जाता है। प्राइवेट पब्लिक पार्टनरशिप। हम घर घर जाकर लोगों के जो चल फिर नहीं सकते  उनके लिए कृत्रिम हाथ पैर बैसाखियां बनाकर के दे रहे हैं। कार्यक्रम अध्यक्ष गोविंद प्रसाद सोडाणी ने बताया कि विगत 27 वर्षों से लगातार लगाए जा रहे दिव्यांग सहायतार्थ कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर में पहली बार हाथों-हाथ वर्कशॉप में कृत्रिम हाथ पैर बनाकर लगाए जा रहे है। ऐसा भीलवाड़ा आकर भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति उदयपुर के टेक्नीशियन द्वारा आधुनिक मशीनों की सहायता से किया जा रहा है। दुर्घटना व अन्य कारणों से कटे हाथ पैर लगाने का कार्य तत्काल होगा। कैलीपर्स, श्रवण यंत्र, बेसाख़ियां आदि भी वितरित किए जा रहे है।
25 वर्षों में भाविप की ओर से लगाए 41 शिविर
     कार्यक्रम अध्यक्ष गोविंद प्रसाद सोडाणी ने कहा कि 25 वर्षों में भारत विकास परिषद की ओर से 41 शिविर लगाए जा चुके हैं। 3800 लोग इसमें लाभान्वित हुए। जो व्यक्ति रैंग करके आए थे उनको खड़ा करने का काम भारत विकास परिषद ने किया है। इसके लिए हमें सभी दिव्यांग भाई बहनों की दुआएं मिली है। उनकी दुआओं से अभिभूत होकर ही हम निरंतर इस कार्य को कर रहे हैं। हम चाहते हैं कि हर गली मोहल्ले से कोई भी दिव्यांग अंग से वंचित न रहे। भारत विकास परिषद राजस्थान मध्य प्रांत की ओर से इस वर्ष 7 शिविर लगाए गए।
पहले दिन हुए 103 लोगों के रजिस्ट्रेशन
 भारत विकास परिषद की विवेकानंद शाखा के सचिव गिरीश अग्रवाल ने बताया कि 41 वे विशाल निशुल्क कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर एवं दिव्यांग उपकरण वितरण शिविर में पहले दिन 103 लोगों के रजिस्ट्रेशन हुए। शिविर का समापन बुधवार को होगा। समापन समारोह में मुख्य अतिथि जिला कलेक्टर नमित मेहता, विशिष्ट अतिथि विधायक अशोक कोठारी होंगे। अध्यक्षता भारत विकास परिषद राजस्थान मध्य प्रांत के संरक्षक रामेश्वर लाल काबरा करेंगे। शाखा के अध्यक्ष बालमुकुंद डाड, जिला सचिव अमित सोनी, आदित्य मानसिंहका आदि शिविर में पूरा सहयोग कर रहे हैं।


PANKAJ PORWAL

Advertisement

Tranding News

*रायला में रुई से भरे ट्रक में लगी आग*
Date: 2024-12-11 13:42:27 | Category: राज्य-शहर
नगर निगम ने निकाली साइकिल रैली।
Date: 2024-09-29 20:54:41 | Category: राज्य-शहर
*लाम्बिया टोल पर हुआ पौधारोपण*
Date: 2024-09-17 18:09:02 | Category: राज्य-शहर
*तालाब में तैरती मिली लाश की हुई पहचान*
Date: 2024-09-13 17:30:43 | Category: राज्य-शहर
भीलवाड़ा की एसीबी टीम पहुंची रायला
Date: 2024-07-24 15:51:51 | Category: राज्य-शहर
650 टन खनिज बजरी को किया खुर्दबुर्द
Date: 2024-07-09 18:56:48 | Category: राज्य-शहर
सिंधु महिला समिति ने मनाया फागोत्सव
Date: 2024-03-15 18:33:07 | Category: राज्य-शहर
राजीव दाधीच बने मीडिया प्रभारी
Date: 2024-03-15 18:26:07 | Category: राज्य-शहर
अमृता हाट मेले का समापन 27 फरवरी को
Date: 2024-02-26 20:49:22 | Category: राज्य-शहर
सावधान। मिलावट ख़ौर की खेर नही!
Date: 2024-02-26 20:39:07 | Category: राज्य-शहर
*रायला थाने का सिपाही हुआ गुमशुदा*
Date: 2024-01-02 12:46:09 | Category: राज्य-शहर
*कुँए में गिरने से युवक की मौत*
Date: 2023-11-17 13:48:31 | Category: राज्य-शहर
दीपोत्सव की ढेर सारी शुभकामनाएं
Date: 2023-11-10 22:23:33 | Category: राज्य-शहर
अवैध शराब पर चला पुलिस का डंडा।
Date: 2023-10-29 20:43:57 | Category: राज्य-शहर
*कुएं में तैरती मिली युवती की लाश*
Date: 2023-10-20 11:06:33 | Category: राज्य-शहर
शोक संदेश/उठावना
Date: 2023-10-11 12:00:09 | Category: राज्य-शहर
रायला धर्म तालाब अपडेट।
Date: 2023-10-03 17:49:03 | Category: राज्य-शहर
आरसीएम का रक्तदान शिविर आयोजित |
Date: 2023-09-16 19:05:21 | Category: राज्य-शहर
भीलवाड़ा डेयरी की आम सभा संपन्न 
Date: 2023-09-14 18:46:01 | Category: राज्य-शहर
26 अगस्त को विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।
Date: 2023-08-25 22:21:48 | Category: राज्य-शहर
बिजली बिल देखकर उपभोक्ता के उड़े होश
Date: 2023-08-17 17:06:26 | Category: राज्य-शहर
कल होगा तिरंगा रैली का आयोजन।
Date: 2023-08-12 18:08:43 | Category: राज्य-शहर
*कब्बडी में रही अव्वल लोटियास की टीम*
Date: 2023-08-09 17:58:21 | Category: राज्य-शहर
*खेत मे करंट लगने से किसान की मौत *
Date: 2023-08-04 13:43:19 | Category: राज्य-शहर
मन की बात का 103 वां श्रवण 30 जुलाई को।
Date: 2023-07-29 08:04:39 | Category: राज्य-शहर
नशा मुक्ति हेतु निकाली जागरूकता रैली
Date: 2023-07-25 21:36:56 | Category: राज्य-शहर
रायला तालाब के पेटे में फिर हुआ कब्जा
Date: 2023-07-12 19:31:37 | Category: राज्य-शहर
तालाब में डूबने से युवक की मौत।
Date: 2023-07-10 20:50:06 | Category: राज्य-शहर
माली समाज का करियर गाईडलाईन शिविर आज।
Date: 2023-07-09 07:03:08 | Category: राज्य-शहर
बसपा का युवा कार्यकर्ता सम्मेलन कल।
Date: 2023-06-29 19:11:39 | Category: राज्य-शहर
राजस्थान पुलिस महान पोस्टर का विमोचन
Date: 2023-05-13 17:50:18 | Category: राज्य-शहर
मानपुरा मोड़ अब बना मौत का मोड़।
Date: 2023-05-13 17:32:17 | Category: राज्य-शहर
पक्षियों के लिए बांधे परिंडे।
Date: 2023-05-07 21:35:26 | Category: राज्य-शहर
माली समाज का आरक्षण आंदोलन स्थगित।
Date: 2023-05-02 19:22:28 | Category: राज्य-शहर
राजस्थान ने जिते स्वर्ण पदक
Date: 2023-05-02 19:16:34 | Category: राज्य-शहर
ग्रीष्म काल का अमृत है, गाय की छाछ।
Date: 2023-04-30 20:08:13 | Category: राज्य-शहर
गन्ने की चरखी चोरी के 5 आरोपी गिरफ्तार
Date: 2023-04-29 21:07:11 | Category: राज्य-शहर
योग जीवन का विज्ञान है संत सत्यानंद
Date: 2023-04-24 21:13:19 | Category: राज्य-शहर
कक्षा 6 में चयन परीक्षा 29 अप्रैल को|
Date: 2023-04-10 18:26:53 | Category: राज्य-शहर
फार्म पोंड से गौ वंश को बाहर निकाला।
Date: 2023-04-03 16:51:03 | Category: राज्य-शहर
भीलवाड़ा महोत्सव में आए कैलाश खेर।
Date: 2023-01-14 10:34:39 | Category: राज्य-शहर
भीलवाड़ा महोत्सव का थीम सॉन्ग लॉन्च
Date: 2023-01-11 18:40:11 | Category: राज्य-शहर
सड़क सुरक्षा सप्ताह का शुभारम्भ
Date: 2023-01-11 17:54:29 | Category: राज्य-शहर

© GREAT RAJASTHAN. All Rights Reserved. Design by Tricky Lab
Distributed by Tricky Lab