Breaking News
मेवाड़ यूनिवर्सिटी में लगा मेगा जॉब फेयर, उमड़े हजारों विद्यार्थी

फेयर में 100 से ज्यादा नेशनल और मल्टीनेशनल कंपनियों ने मौके पर पहुंचकर विद्यार्थियों के लिए इंटरव्यू।

चित्तौड़गढ़/ग्रेट राजस्थान(धीरज कुमार शर्मा)। नेशनल और मल्टीनेशनल कंपनियों में नौकरी पाने का सपना लिए हजारों बेरोजगार युवा शनिवार को मेवाड़ यूनिवर्सिटी के मेगा जॉब फेयर में उमड़ पड़े। इस जॉब फेयर में यूनिवर्सिटी प्रशासन के आमंत्रण पर 100 से ज्यादा नेशनल और मल्टीनेशनल कंपनिर्यां आइं थी, जिन्होंने विभिन्न चयन प्रक्रियाओं के माध्यम से सैकड़ों योग्य विद्यार्थियों को अपनी कंपनी में अच्छी नौकरियां दीं। जॉब फेयर में 4 हजार से ज्यादा विद्यार्थी पहुंचे। मेवाड़ यूनिवर्सिटी में शनिवार को आयोजित मेगा जॉब फेयर का उद्घाटन करते हुए मुख्य अतिथि मनोमय टैक्स इंडिया लिमिटेड की प्रमोटर एंड होल टाइम डायरेक्टर पल्लवी लड्ढा ने कहा कि किसी भी एक कंपनी के लिए एक अच्छा कर्मचारी उसकी संपत्ति होता है। एक कंपनी तभी ग्रोथ कर सकती है जब उसके पास प्रफेशनल और ईमानदार कर्मचारी हो। भारत की वैदिक संस्कृति पहले से ही काफी विकसित थी चूंकि यहां पर तक्षशिला और नालंदा जैसे प्राचीन शैक्षिक संस्थान थे जिसमें भविष्य को देखते हुए कई विषय पढ़ाए जाते थे। वर्तमान में मेवाड़ यूनिवर्सिटी भी इसी दिशा में प्रयासरत है। यूनिवर्सिटी प्रशासन जिस तरह से नवाचार को प्रोत्साहित कर रहा है इससे युवाओं को अधिक से अधिक लाभ लेना चाहिए। मेवाड़ यूनिवर्सिटी के चेयरपर्सन डॉ. अशोक कुमार गदिया ने कंपनियों के प्रतिनिधियों और स्टूडेंट्स को संबोधित करते हुए कहा कि एक सफल व्यक्ति के लिए ईमानदारी और कड़ी मेहनत का गुण होना आवश्यक है। यदि उसमें कोई कमियां भी है तो वह इन दोनों गुणों के सामने छिप जाती है। मैने अपने जीवन में अभी तक तकरीबन 2000 से ज्यादा इंटरव्यू लिए है लेकिन इसमें एक ही चीज को प्रमुखता दी कि कोई व्यक्ति संस्था के प्रति कितना ईमानदार और मेहनती है। भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री का विजन है कि वर्ष 2047 तक भारत एक विकसित राष्ट्र बन सकें लेकिन मेरा मानना है उच्च शिक्षण संस्थानों और औद्योगिक संस्थानों दोनों को मिलकर ऐसी नीति तैयार करनी चाहिए जिससे युवा शक्ति का सहीं मार्गदर्शन हो और उनकी सकारात्मक ऊर्जा का सहीं उपयोग हो सकें ताकि समय से पूर्व ही भारत विकसित राष्ट्र की श्रेणी में खड़ा हो जाएं। वाइस चांसलर प्रो. (डॉ.) आलोक कुमार मिश्रा ने कहा कि स्टूडेंट्स की यात्रा एडमिशन से शुरू होती है और प्लेसमेंट पर जाकर खत्म होती है। इस दौरान स्टूडेंट्स को यूनिवर्सिटी से मिलने वाली तमाम सुविधाएं और गुरु से मिलने वाले तमाम ज्ञान को आत्मसात करना चाहिए जो उनके जीवन के लिए बेहद उपयोगी होता है।

इस मौके पर मेवाड़ यूनिवर्सिटी के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल के निदेशक हरीश गुरनानी ने कहा कि मेवाड़ यूनिवर्सिटी में इस प्रकार का वृहद स्तर पर आयोजन स्वयं में अनूठा एवं विशिष्ट प्रयास है जिसमें एक दिन में ही 100 से ज्यादा कंपनियों ने मौके पर उपस्थित होकर विद्यार्थियों का साक्षात्कार लिया। यूनिवर्सिटी प्रशासन ने बड़े पैमाने पर रूपरेखा तैयार करके, राजस्थान की अधिकांश प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी और कॉलेजों के विद्यार्थियों को आमंत्रित किया था। इसी का नतीजा रहा कि जॉब फेयर के लिए 11 हजार से ज्यादा विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था । हालांकि शनिवार सुबह से ही मेवाड़ यूनिवर्सिटी कैंपस का नजारा बदला हुआ था। अभ्यर्थियों का अपने अभिभावक के साथ यूनिवर्सिटी कैंपस में पहुंचना शुरू हो गया था। कंपनियों के प्रतिनिधियों समेत युवाओं व अभिभावकों को कोई परेशानी न हो, इसके लिए यूनिवर्सिटी प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम कर रखे थे। यूनिवर्सिटी की आठ से ज्यादा टीमें जॉब फेयर के इंतजाम में लगी हुई थीं, जबकि विभिन्न कंपनियों की हेल्प डेस्क के लिए 100 से ज्यादा स्टॉल लगी थीं। इसके अलावा बाहर से आने वाले युवाओं के खाने-पीने का बंदोबस्त भी कैंपस के अंदर ही किया गया था। चित्तौड़गढ़ के जिला रोजगार कार्यालय में रजिस्टर्ड सैकड़ों बेरोजगार युवा भी शामिल थे। जॉब फेयर में भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, कोटा, उदयपुर, राजसमंद, प्रतापगढ़, अजेमर, नीमच, मंदसौर आदि जिलों की 300 से ज्यादा सरकारी और गैर सरकारी शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों ने पहुंचकर जॉब फेयर का लाभ उठाया। सुबह के समय आयोजित कार्यक्रम में फाइन आर्ट डिपार्टमेंट की ओर से विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुतियां पेश की गई। जिसमें योगा और असम का सत्रिय जैसे नृत्य भी प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम में मेवाड़ एजुकेशन सोसायटी के अध्यक्ष गोविंद लाल गदिया, बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के सदस्य आर.के गदिया और अर्पित माहेश्वरी, प्रो. वाइस चांसलर आनंदवर्द्धन शुक्ला, डॉ. आर. ए गुप्ता, स्वामी महेश योगी स्कूल ऑफ एक्सीलेंस योगा के निदेशक स्वामी महेश योगी, डॉ. चित्रलेखा सिंह, डीन एकेडमिक्स डी. के शर्मा समेत काफी संख्या मेें विद्यार्थी और शिक्षकगण उपस्थित थे।

एचआर प्रतिनिधियों ने की मेवाड़ यूनिवर्सिटी की भूरि-भूरि प्रशंसा।

इस मौके पर विभिन्न कंपनियों से आए एचआर प्रतिनिधियों ने स्टूडेंट्स के बिहेवियर और यूनिवर्सिटी प्रशासन की व्यवस्था और नवाचारों को काफी सराहा। जिनमें एचआर प्रतिनिधियों में अनेटा फॅॉर्मास्यूटिकल्स से वंदना कुमारी, जाइडेक्स से जयमाला तिवारी, क्लेरॉइड से झीली मोहंती और पाइरोटेक से तनवीर सिंह आदि विभिन्न प्रतिनिधियों ने मेवाड़ यूनिवर्सिटी की बनी फॉर्मा लैब, विभिन्न म्यूजियम, यूनिवर्सिटी स्थित कृषि फॉर्म में हो रही आर्गेनिक खेती और कृषि म्यूजियम की काफी प्रशंसा की। इसके अलावा इंजीनियरिंग संकाय द्वारा चलाए जा रहे टेक्निकल टूडे क्लब की भी काफी प्रशंसा की। जिसमें स्टूडेंट्स द्वारा जागरूकता से संबंधित बनाए गए अनेको प्रोजेक्ट को सराहा। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय स्तर पर इस तरह के नवाचार किए जाने से विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ नई जानकारी उपलब्ध होती है। इसलिए अन्य विश्वविद्यालयों को भी इनसे प्रेरणा लेनी चाहिए।


Great Rajasthan

Advertisement

Tranding News

*रायला में रुई से भरे ट्रक में लगी आग*
Date: 2024-12-11 13:42:27 | Category: राज्य-शहर
नगर निगम ने निकाली साइकिल रैली।
Date: 2024-09-29 20:54:41 | Category: राज्य-शहर
*लाम्बिया टोल पर हुआ पौधारोपण*
Date: 2024-09-17 18:09:02 | Category: राज्य-शहर
*तालाब में तैरती मिली लाश की हुई पहचान*
Date: 2024-09-13 17:30:43 | Category: राज्य-शहर
भीलवाड़ा की एसीबी टीम पहुंची रायला
Date: 2024-07-24 15:51:51 | Category: राज्य-शहर
650 टन खनिज बजरी को किया खुर्दबुर्द
Date: 2024-07-09 18:56:48 | Category: राज्य-शहर
सिंधु महिला समिति ने मनाया फागोत्सव
Date: 2024-03-15 18:33:07 | Category: राज्य-शहर
राजीव दाधीच बने मीडिया प्रभारी
Date: 2024-03-15 18:26:07 | Category: राज्य-शहर
अमृता हाट मेले का समापन 27 फरवरी को
Date: 2024-02-26 20:49:22 | Category: राज्य-शहर
सावधान। मिलावट ख़ौर की खेर नही!
Date: 2024-02-26 20:39:07 | Category: राज्य-शहर
*रायला थाने का सिपाही हुआ गुमशुदा*
Date: 2024-01-02 12:46:09 | Category: राज्य-शहर
*कुँए में गिरने से युवक की मौत*
Date: 2023-11-17 13:48:31 | Category: राज्य-शहर
दीपोत्सव की ढेर सारी शुभकामनाएं
Date: 2023-11-10 22:23:33 | Category: राज्य-शहर
अवैध शराब पर चला पुलिस का डंडा।
Date: 2023-10-29 20:43:57 | Category: राज्य-शहर
*कुएं में तैरती मिली युवती की लाश*
Date: 2023-10-20 11:06:33 | Category: राज्य-शहर
शोक संदेश/उठावना
Date: 2023-10-11 12:00:09 | Category: राज्य-शहर
रायला धर्म तालाब अपडेट।
Date: 2023-10-03 17:49:03 | Category: राज्य-शहर
आरसीएम का रक्तदान शिविर आयोजित |
Date: 2023-09-16 19:05:21 | Category: राज्य-शहर
भीलवाड़ा डेयरी की आम सभा संपन्न 
Date: 2023-09-14 18:46:01 | Category: राज्य-शहर
26 अगस्त को विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।
Date: 2023-08-25 22:21:48 | Category: राज्य-शहर
बिजली बिल देखकर उपभोक्ता के उड़े होश
Date: 2023-08-17 17:06:26 | Category: राज्य-शहर
कल होगा तिरंगा रैली का आयोजन।
Date: 2023-08-12 18:08:43 | Category: राज्य-शहर
*कब्बडी में रही अव्वल लोटियास की टीम*
Date: 2023-08-09 17:58:21 | Category: राज्य-शहर
*खेत मे करंट लगने से किसान की मौत *
Date: 2023-08-04 13:43:19 | Category: राज्य-शहर
मन की बात का 103 वां श्रवण 30 जुलाई को।
Date: 2023-07-29 08:04:39 | Category: राज्य-शहर
नशा मुक्ति हेतु निकाली जागरूकता रैली
Date: 2023-07-25 21:36:56 | Category: राज्य-शहर
रायला तालाब के पेटे में फिर हुआ कब्जा
Date: 2023-07-12 19:31:37 | Category: राज्य-शहर
तालाब में डूबने से युवक की मौत।
Date: 2023-07-10 20:50:06 | Category: राज्य-शहर
माली समाज का करियर गाईडलाईन शिविर आज।
Date: 2023-07-09 07:03:08 | Category: राज्य-शहर
बसपा का युवा कार्यकर्ता सम्मेलन कल।
Date: 2023-06-29 19:11:39 | Category: राज्य-शहर
राजस्थान पुलिस महान पोस्टर का विमोचन
Date: 2023-05-13 17:50:18 | Category: राज्य-शहर
मानपुरा मोड़ अब बना मौत का मोड़।
Date: 2023-05-13 17:32:17 | Category: राज्य-शहर
पक्षियों के लिए बांधे परिंडे।
Date: 2023-05-07 21:35:26 | Category: राज्य-शहर
माली समाज का आरक्षण आंदोलन स्थगित।
Date: 2023-05-02 19:22:28 | Category: राज्य-शहर
राजस्थान ने जिते स्वर्ण पदक
Date: 2023-05-02 19:16:34 | Category: राज्य-शहर
ग्रीष्म काल का अमृत है, गाय की छाछ।
Date: 2023-04-30 20:08:13 | Category: राज्य-शहर
गन्ने की चरखी चोरी के 5 आरोपी गिरफ्तार
Date: 2023-04-29 21:07:11 | Category: राज्य-शहर
योग जीवन का विज्ञान है संत सत्यानंद
Date: 2023-04-24 21:13:19 | Category: राज्य-शहर
कक्षा 6 में चयन परीक्षा 29 अप्रैल को|
Date: 2023-04-10 18:26:53 | Category: राज्य-शहर
फार्म पोंड से गौ वंश को बाहर निकाला।
Date: 2023-04-03 16:51:03 | Category: राज्य-शहर
भीलवाड़ा महोत्सव में आए कैलाश खेर।
Date: 2023-01-14 10:34:39 | Category: राज्य-शहर
भीलवाड़ा महोत्सव का थीम सॉन्ग लॉन्च
Date: 2023-01-11 18:40:11 | Category: राज्य-शहर
सड़क सुरक्षा सप्ताह का शुभारम्भ
Date: 2023-01-11 17:54:29 | Category: राज्य-शहर

© GREAT RAJASTHAN. All Rights Reserved. Design by Tricky Lab
Distributed by Tricky Lab