Breaking News
वेदांता चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने मुख्यमंत्री-राजस्थान भजन लाल शर्मा से की मुलाकात

 

मुख्यमंत्री राजस्थान और वेदांता चेयरमैन ने नेचुरल रिसोर्स पर आधारित मजबूत ग्रोथ और डेवलपमेंट के साझा दृष्टिकोण पर चर्चा की

 भीलवाडा (पंकज पोरवाल) । वेदांता समूह के चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा से मुलाकात के दौरान नेचुरल रिसोर्स सेक्टर- मेटल, मिनरल्स और ऑयल एवं गैस- के लिए राज्य में उपस्थित संभावनाओं और उन योजनाओं पर चर्चा की, जो बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर पैदा करने और राज्य के आर्थिक विकास के साथ-साथ राष्ट्र निर्माण में योगदान के लिए महत्वपूर्ण है। वेदांता ने अब तक राजस्थान में 1.50 लाख करोड़ रुपये से अधिक का निवेश किया है। इस समूह के दो प्रमुख व्यवसाय राज्य में  हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड - दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा एकीकृत जिंक उत्पादक और तीसरा सबसे बड़ा सिल्वर उत्पादक, और केयर्न ऑयल एंड गैस, भारत का सबसे बड़ा निजी क्रूड ऑयल उत्पादक, राज्य में अपने सबसे बड़े ऑपरेशन्स संचालित करते हैं। वित्त वर्ष 24 में, वेदांता का राज्य के राजकोष में योगदान 10,000 करोड़ रुपये था। राज्य के प्रति वेदांता समूह की दृढ़ प्रतिबद्धता को दोहराते हुए, वेदांता समूह के अध्यक्ष अनिल अग्रवाल ने कहा, “राजस्थान एक राष्ट्रीय नेचुरल रिसोर्स ग्रोथ इंजन है, जिसमें मिनरल्स, मेटल और ऑयल एवं गैस सेक्टर में भारत को आत्मनिर्भरता की तरफ ले जाने की क्षमता है। राजस्थान और वेदांता दोनों ही प्राकृतिक संसाधनों में आत्मनिर्भर बनने और इस प्रकार ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग हब बनने के भारत के लक्ष्य को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भविष्य के सहयोग के लिए तैयार हैं।  भजन लाल शर्मा के साथ मेरी चर्चाएँ बहुत महत्वपूर्ण रहीं, जिसमें राज्य के विकास के लिए उनकी सरकार के दृष्टिकोण को साझा किया गया, जो पारदर्शिता, दक्षता और ग्लोबल इन्वेस्टर्स के लिए वैल्यू पर केंद्रित था। उनके नेतृत्व और हमारी दीर्घकालिक साझेदारी के तहत, मिनरल एक्सप्लोरेशन, वैल्यू एडिशन, रिसर्च एंड डेवलपमेंट और इन्नोवेशन पर सरकार का जोर इस ऊर्जावान राज्य की विरासत को नयी ऊंचाइयों की ओर ले जाएगा।” वेदांता के नेतृत्व में, 2002 में विनिवेश के बाद से हिंदुस्तान जिंक का मार्केट कैपिटलाइजेशन 400 गुना से अधिक बढ़कर लगभग 650 करोड़ रुपये (USD 100 मिलियन) से लगभग 2,90,000 करोड़ रुपये (USD 34 बिलियन) हो गया है और कंपनी को विश्व में अग्रणी बना दिया है। S&P ग्लोबल के अनुसार हिंदुस्तान जिंक को दुनिया की सबसे सस्टेनेबल मेटल और माइनिंग कंपनी के रूप में भी मान्यता प्राप्त है। केयर्न ऑयल एंड गैस, जो वेदांता समूह का हिस्सा है, भारत के घरेलू क्रूड ऑयल  उत्पादन में 25% का योगदान देता है, जिसका एक बड़ा हिस्सा राजस्थान के बाड़मेर में इसके ऑपरेशन्स से आता है। केयर्न ने हाल ही में मैच्योर फील्ड से रिकवरी बढ़ाने के लिए बाड़मेर में उच्च ऑयल विस्कॉसिटी वाले मंगला फील्ड में देश की सबसे बड़ी कमर्शियल अल्कलाइन सर्फेक्टेंट पॉलिमर (ASP) फ्लडिंग प्रोसीजर को भी लागू किया है। केयर्न भारत में किसी भी निजी कंपनी द्वारा सबसे बड़े एक्सप्लोरेशन प्रोजेक्ट को भी एक्जीक्यूट कर रही है और वित्त वर्ष 25 में बाड़मेर में एक्सप्लोरेशन और डेवलपमेंट वेल ड्रिल करने की योजना बना रही है।  इन कंपनियों के माध्यम से, वेदांता ने राजस्थान में 50,000 से अधिक प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार अवसर पैदा किए हैं। व्यापार के अलावा, वेदांता ने राजस्थान सरकार के साथ राज्य में 25,000 नंद घर विकसित करने के लिए एक एमओयू पर भी हस्ताक्षर किए हैं, जो 10 लाख बच्चों और 7.5 लाख महिलाओं के जीवन को सकारात्मक रूप से प्रभावित करेगा। नंद घर, वेदांता द्वारा विकसित मॉडर्न, टेक्नोलॉजी-सक्षम आंगनवाड़ी हैं जो समुदाय की महिलाओं और बच्चों के लिए सीखने और विकास के समग्र केंद्र के रूप में काम करते हैं। वेदांता की सामुदायिक विकास गतिविधियां महिला सशक्तिकरण, स्थायी आजीविका, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, इंफ्रास्ट्रक्चर, ग्रासरूट्स स्पोर्ट्स और संस्कृति तक फैली हुई है, जिससे राजस्थान भर में लगभग 2 करोड़ लोग लाभान्वित हो रहे हैं।


PANKAJ PORWAL

Advertisement

Tranding News

*रायला में रुई से भरे ट्रक में लगी आग*
Date: 2024-12-11 13:42:27 | Category: राज्य-शहर
नगर निगम ने निकाली साइकिल रैली।
Date: 2024-09-29 20:54:41 | Category: राज्य-शहर
*लाम्बिया टोल पर हुआ पौधारोपण*
Date: 2024-09-17 18:09:02 | Category: राज्य-शहर
*तालाब में तैरती मिली लाश की हुई पहचान*
Date: 2024-09-13 17:30:43 | Category: राज्य-शहर
भीलवाड़ा की एसीबी टीम पहुंची रायला
Date: 2024-07-24 15:51:51 | Category: राज्य-शहर
650 टन खनिज बजरी को किया खुर्दबुर्द
Date: 2024-07-09 18:56:48 | Category: राज्य-शहर
सिंधु महिला समिति ने मनाया फागोत्सव
Date: 2024-03-15 18:33:07 | Category: राज्य-शहर
राजीव दाधीच बने मीडिया प्रभारी
Date: 2024-03-15 18:26:07 | Category: राज्य-शहर
अमृता हाट मेले का समापन 27 फरवरी को
Date: 2024-02-26 20:49:22 | Category: राज्य-शहर
सावधान। मिलावट ख़ौर की खेर नही!
Date: 2024-02-26 20:39:07 | Category: राज्य-शहर
*रायला थाने का सिपाही हुआ गुमशुदा*
Date: 2024-01-02 12:46:09 | Category: राज्य-शहर
*कुँए में गिरने से युवक की मौत*
Date: 2023-11-17 13:48:31 | Category: राज्य-शहर
दीपोत्सव की ढेर सारी शुभकामनाएं
Date: 2023-11-10 22:23:33 | Category: राज्य-शहर
अवैध शराब पर चला पुलिस का डंडा।
Date: 2023-10-29 20:43:57 | Category: राज्य-शहर
*कुएं में तैरती मिली युवती की लाश*
Date: 2023-10-20 11:06:33 | Category: राज्य-शहर
शोक संदेश/उठावना
Date: 2023-10-11 12:00:09 | Category: राज्य-शहर
रायला धर्म तालाब अपडेट।
Date: 2023-10-03 17:49:03 | Category: राज्य-शहर
आरसीएम का रक्तदान शिविर आयोजित |
Date: 2023-09-16 19:05:21 | Category: राज्य-शहर
भीलवाड़ा डेयरी की आम सभा संपन्न 
Date: 2023-09-14 18:46:01 | Category: राज्य-शहर
26 अगस्त को विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।
Date: 2023-08-25 22:21:48 | Category: राज्य-शहर
बिजली बिल देखकर उपभोक्ता के उड़े होश
Date: 2023-08-17 17:06:26 | Category: राज्य-शहर
कल होगा तिरंगा रैली का आयोजन।
Date: 2023-08-12 18:08:43 | Category: राज्य-शहर
*कब्बडी में रही अव्वल लोटियास की टीम*
Date: 2023-08-09 17:58:21 | Category: राज्य-शहर
*खेत मे करंट लगने से किसान की मौत *
Date: 2023-08-04 13:43:19 | Category: राज्य-शहर
मन की बात का 103 वां श्रवण 30 जुलाई को।
Date: 2023-07-29 08:04:39 | Category: राज्य-शहर
नशा मुक्ति हेतु निकाली जागरूकता रैली
Date: 2023-07-25 21:36:56 | Category: राज्य-शहर
रायला तालाब के पेटे में फिर हुआ कब्जा
Date: 2023-07-12 19:31:37 | Category: राज्य-शहर
तालाब में डूबने से युवक की मौत।
Date: 2023-07-10 20:50:06 | Category: राज्य-शहर
माली समाज का करियर गाईडलाईन शिविर आज।
Date: 2023-07-09 07:03:08 | Category: राज्य-शहर
बसपा का युवा कार्यकर्ता सम्मेलन कल।
Date: 2023-06-29 19:11:39 | Category: राज्य-शहर
राजस्थान पुलिस महान पोस्टर का विमोचन
Date: 2023-05-13 17:50:18 | Category: राज्य-शहर
मानपुरा मोड़ अब बना मौत का मोड़।
Date: 2023-05-13 17:32:17 | Category: राज्य-शहर
पक्षियों के लिए बांधे परिंडे।
Date: 2023-05-07 21:35:26 | Category: राज्य-शहर
माली समाज का आरक्षण आंदोलन स्थगित।
Date: 2023-05-02 19:22:28 | Category: राज्य-शहर
राजस्थान ने जिते स्वर्ण पदक
Date: 2023-05-02 19:16:34 | Category: राज्य-शहर
ग्रीष्म काल का अमृत है, गाय की छाछ।
Date: 2023-04-30 20:08:13 | Category: राज्य-शहर
गन्ने की चरखी चोरी के 5 आरोपी गिरफ्तार
Date: 2023-04-29 21:07:11 | Category: राज्य-शहर
योग जीवन का विज्ञान है संत सत्यानंद
Date: 2023-04-24 21:13:19 | Category: राज्य-शहर
कक्षा 6 में चयन परीक्षा 29 अप्रैल को|
Date: 2023-04-10 18:26:53 | Category: राज्य-शहर
फार्म पोंड से गौ वंश को बाहर निकाला।
Date: 2023-04-03 16:51:03 | Category: राज्य-शहर
भीलवाड़ा महोत्सव में आए कैलाश खेर।
Date: 2023-01-14 10:34:39 | Category: राज्य-शहर
भीलवाड़ा महोत्सव का थीम सॉन्ग लॉन्च
Date: 2023-01-11 18:40:11 | Category: राज्य-शहर
सड़क सुरक्षा सप्ताह का शुभारम्भ
Date: 2023-01-11 17:54:29 | Category: राज्य-शहर

© GREAT RAJASTHAN. All Rights Reserved. Design by Tricky Lab
Distributed by Tricky Lab