मांडलगढ़/ग्रेट राजस्थान(केसरीमल मेवाड़ा)। उपखण्ड मुख्यालय पर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में आज शनिवार को मांडलगढ़ विधायक गोपाल खंडेलवाल के मुख्य आतिथ्य में आईसीई वार्ड का लोकार्पण किया गया। इस मौके पर विधायक गोपाल खंडेलवाल ने बताया कि अस्पताल में आईसीयू वार्ड के स्थापना से स्वास्थ्य क्षेत्र में आमजन लाभान्वित हो सकेंगे लंबे समय से क्षेत्रवासी इस सुविधा से वंचित रहे लेकिन भाजपा की डबल इंजन सरकार द्वारा आमजन के हितों को ध्यान में रखते हुए विकास की कड़ी से कड़ी जोड़ती जा रही है जिससे क्षेत्रवासियो को हर क्षेत्र में लाभ मिलेगा। इससे पूर्व ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डॉ गोपाल यादव व स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा विधायक खंडेलवाल सहित कार्यकर्ता व पदाधिकारीयो का स्वागत सम्मान किया गया। लोकार्पण कार्यक्रम मे पालिका अध्यक्ष संजय डांगी,नगर मंडल अध्यक्ष अर्जुन ब्रह्मभट्ट, जिला परिषद सदस्य हरीलाल जाट, नन्दराय मंडल अध्यक्ष सुरेश पाराशर,पुलिस उपाधीक्षक बाबूलाल विश्नोई, ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी गोपाल यादव,डॉ मनीष कुमार पुरोहित , पूर्व पालिका अध्यक्ष विनोद कुमार ओस्तवाल,नगर महामंत्री अशोक जीनगर,गोर्धन वैष्णव,मनोज सनाढय,अनिल पारीक,मुकेश व्यास,पार्षद नीलकमल पटवा,हर्षित पंवार,पूर्व पार्षद राकेश ओस्तवाल, निर्मल भण्डारी,घनश्याम दरोगा,गोविन्द सोनी,रामलाल तेली सहित भाजपा के अन्य कार्यकर्ता व पदाधिकारीगण मोजुद रहे।
Great Rajasthan Bhilwara (Rajasthan), 311001
+91 92696339
info@greatrajasthan.in
© GREAT RAJASTHAN. All Rights Reserved.
Design by Tricky Lab
Distributed by Tricky Lab