पंकज पोरवाल भीलवाड़ा। भारत विकास परिषद राजस्थान मध्य प्रांत के अध्यक्ष गोविंद प्रसाद सोडानी ने परिषद की भोजरास शाखा के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को दायित्व ग्रहण करवाया। मां भारती व युगपुरुष स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण कर दीपक प्रज्वलित कर प्रांतीय अध्यक्ष गोविंद प्रसाद सोडाणी की अध्यक्षता व विशिष्ट अतिथि प्रांतीय सह संगठन प्रभारी दिनेश शारदा के सानिध्य में वंदे मातरम गीत के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। प्रांतीय अध्यक्ष गोविंद प्रसाद सोडाणी ने नवीन मुख्य दायित्वधारी शाखा भंवरलाल शर्मा, शाखा सचिव दुर्गेश जाट, शाखा वित्त सचिव अमर सिंह राठौड़ व महिला प्रमुख कैलाश देवी टेलर को दायित्व ग्रहण की शपथ दिलाई व दिनेश शारदा ने प्रभारी दायित्व धारियों को पद की शपथ दिलाई। सोडाणी ने परिषद के विभिन्न प्रकल्पों के बारे में जानकारी दी। साथ ही भारतीय संस्कृति के संदर्भ में परिषद सदस्यों व मात्र शक्तियों को अवगत कराया। इस कार्यक्रम में गुलाबपुरा शाखा के नवीन मुख्य दायित्व धारियों के साथ पूर्व प्रांतीय संयोजक किशोर राजपाल का भी सानिध्य प्राप्त हुआ। राजपाल ने परिषद के सेवा और संस्कार के प्रकल्पों के बारे में जानकारी साझा की। भोजरास शाखा द्वारा किए गए कार्यों की भुरी भुरी प्रशंसा की। दायित्व ग्रहण के उपरांत स्नेह भोज का शाखा सदस्यों द्वारा आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रांतीय संयोजक (भोजरास शाखा प्रभारी) कृष्णदेव मिश्रा ने किया। शाखा अध्यक्ष द्वारा सभी सम्मानित सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया। अंत में राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन किया।
Great Rajasthan Bhilwara (Rajasthan), 311001
+91 92696339
info@greatrajasthan.in
© GREAT RAJASTHAN. All Rights Reserved.
Design by Tricky Lab
Distributed by Tricky Lab