महादेव एवं सावन के भजन पर झूमी महिलाएं।
भीलवाड़ा। (पंकज पोरवाल) भारत विकास परिषद विवेकानंद की महिला शाखा की ओर से श्याम मंदिर शास्त्री नगर में लहरिया प्रतियोगिता एवं भजन का कार्यक्रम संपन्न हुआ। महिला प्रमुख ममता जिंदल ने बताया कि इस मौके पर तुलसी के पौधे भी वितरित किए गए। महिला सदस्यों ने मेरा भोला है भंडारी, महादेव दर्शन दे दो रे...सहित महादेव एवं सावन के भजन पेश कर माहौल को रंगारंग कर दिया। प्रतियोगिता में प्रथम सुशीला बियानी एवं द्वितीय स्थान शिखा अग्रवाल व श्रीमती श्वेता माहेश्वरी का रहा। विजेताओं को पुरस्कार से दिया गया ।कार्यक्रम में 200 से भी अधिक मातृशक्ति ने भाग लिया। विवेकानंद शाखा के साथ वीर शिवाजी शाखा की महिलाएं भी उपस्थित रही। भगवान गणेश ,शिवजी खाटू श्याम ,भोले शंकर ,श्री कृष्ण के भजनों से मंदिर का वातावरण गुंजायमान हो गया। कार्यक्रम में मनोरमा लोहिया, गायत्री आचार्य , कृष्णा लड्ढा , मंजू मोदानी, सरोज पोद्दार, विद्या कोगटा, प्रतीक्षा मेलाना , पुष्पा गग्गड, श्रीमती सुनीता झंवर, विनती तापड़िया के साथ क्षेत्र की कई महिला सदस्य उपस्थित रही। कार्यक्रम के अंत में सभी को निशुल्क तुलसी पौधो का वितरण किया गया। धन्यवाद एवं आभार श्रीमती विभा जैन ने दिया । सभी ने कार्यक्रम की मुक्त कंठ से प्रशंसा की।
Great Rajasthan Bhilwara (Rajasthan), 311001
+91 92696339
info@greatrajasthan.in
© GREAT RAJASTHAN. All Rights Reserved.
Design by Tricky Lab
Distributed by Tricky Lab