भीलवाड़ा। (पंकज पोरवाल) सिंधु महिला समिति द्वारा गणेश मंदिर में भगवान के साथ फूलों एवं रंगों की होली खेलकर बड़े ही धूमधाम से फागोत्सव मनाया। इस दौरान सदस्याओ द्वारा शानदार भजन एवं नृत्य के साथ-साथ फूलों की होली हर्ष उल्लास के साथ खेली गई। राधाकृष्ण का रूप धारण करके आई समिति सदस्य रेखा दादलानी व मनीषा बत्रा के साथ फोटो और सेल्फी का आनंद लिया। अध्यक्ष पूजा छाबड़ा ने बताया राधाकृष्ण की रासलीला प्रस्तुति हुई। समिति सचिव वर्षा मोटवानी ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में कोमल बत्रा, चित्रस बदलसनी, कौशल्या रसजसनी, शारदा रामचंदानी, रश्मि भक्तानी, रिया खैरसजसनी, प्रीति झुर्रानी, भारती दरयानी, वर्षा बत्रा, हेमा केसवानी, मनीषा दादलानी, उषा बचानी, मीरा जेठानी सहित कई सदस्याएं मौजूद थी।
Great Rajasthan Bhilwara (Rajasthan), 311001
+91 92696339
info@greatrajasthan.in
© GREAT RAJASTHAN. All Rights Reserved.
Design by Tricky Lab
Distributed by Tricky Lab